फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   maharashtra updates mumbai pune thane education politics crime and other news in hindi

Maharashtra: मंदिर में झंडे को लेकर विवाद, पुलिस को देना पड़ा दखल; धार्मिक ढांचे में तोड़फोड़ के बाद जांच शुरू

Tue, 01 Apr 2025 07:53 PM IST
शिव शुक्ला न्यूज डेस्क, अमर उजाला
न्यूज डेस्क, अमर उजाला Published by: शिव शुक्ला Updated Tue, 01 Apr 2025 07:53 PM IST
विज्ञापन
maharashtra updates mumbai pune thane education politics crime and other news in hindi
महाराष्ट्र अपडेट - फोटो : Amar Ujala

महाराष्ट्र के बीड जिले के एक गांव में मंदिर पर एक झंडे की वजह से कुछ समय के लिए तनाव पैदा हो गया। पुलिस ने सोमवार को दो अलग-अलग समुदायों के स्थानीय निवासियों से बात की और स्थिति को नियंत्रण में किया। बीड के पाचेगांव गांव में एक उत्सव मनाया गया और रविवार को गुड़ी पड़वा के अवसर पर कनिफनाथ मंदिर से वार्षिक यात्रा निकाली गई। 

विज्ञापन


जियोराई पुलिस थाने के एक अधिकारी ने पीटीआई को बताया कि इससे कुछ समय के लिए गांव में तनाव पैदा हो गया। अधिकारी ने बताया कि बाद में पुलिस ने गांव के दो अलग-अलग समुदायों के सदस्यों से बात की और धार्मिक ढांचे से दोनों झंडे हटा दिए गए। अधिकारी ने बताया कि इस संबंध में कोई मामला दर्ज नहीं किया गया है।
विज्ञापन


इस बीच जालना जिले में एक अज्ञात व्यक्ति ने कथित तौर पर एक धार्मिक ढांचे में तोड़फोड़ की। घटना रविवार को जालना के किरोला में हुई और बदनापुर पुलिस ने रविवार को अज्ञात अपराधी के खिलाफ मामला दर्ज किया। जालना पुलिस के मुताबिक, व्यक्ति बदनापुर इलाके के किरोला में स्थित तारा शाहवाली पीरशाह दरगाह में घुसा और ढांचे और उसके फर्श में तोड़फोड़ की। पुलिस ने भारतीय न्याय संहिता की विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज किया है, जिसमें पूजा स्थल को नुकसान पहुंचाना और धर्म के आधार पर दो समूहों के बीच दुश्मनी भड़काना शामिल है। मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन


जोगेश्वरी पश्चिम में 'इफ्तारी' को लेकर बवाल
इस बीच पश्चिमी मुंबई के ओशिवारा में ईद के दौरान एक व्यक्ति की हत्या कर दी गई। दरअसल, ओशिवारा के जोगेश्वरी पश्चिम में रविवार शाम 'इफ्तारी' के लिए फल बांटने को लेकर दो लोगों में तीखी बहस हो गई। कुछ देर बाद बहस इतनी बढ़ गई कि मृतक मोहम्मद कैफ रहीम शेख पर जफर फिरोज खान औप उसके साथियों ने हमला कर दिया। 

पुलिस ने बताया कि । बहस के दौरान शेख ने खान को थप्पड़ मारा था। दोनों बच्चों के लिए कपड़े बनाने वाली एक दुकान में काम करते हैं। इसके कुछ देर बाद खान अपने दोस्तों के साथ लौटा और शेख पर चाकू से हमला कर दिया। जिससे उसकी मौत हो गई। मामले में एक व्यक्ति को हिरासत में लिया गया है।

ठाणे में 56 लाख रुपये ठगने के आरोप में तीन पर मामला दर्ज
पुलिस ने ठाणे में भारतीय रेलवे में नौकरी दिलाने का वादा कर 56 लाख रुपये ठगने के आरोप में तीन लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया है। ठाणे जिले के बदलापुर के रहने वाले पीड़ितों को जालसाजी के लिए आरोपियों ने रेलवे के जाली दस्तावेज मुहैया कराए। बदलापुर ईस्ट पुलिस थाने के अधिकारी ने बताया कि आरोपियों ने सितंबर 2020 से जुलाई 2024 के बीच लोगों से मोटी रकम ठगी। जब पीड़ितों ने अपनी नौकरी के बारे में अपडेट मांगा तो जालसाजों ने कोई संतोषजनक जवाब नहीं दिया। उन्होंने बताया कि पीड़ितों को दिए गए दस्तावेज भी बाद में फर्जी पाए गए। शिकायत के आधार पर पुलिस ने बदलापुर, मुंबई और झारखंड के रहने वाले तीन आरोपियों के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता की धाराओं के तहत धोखाधड़ी और जालसाजी का मामला दर्ज किया।

मुंबई : कलश यात्रा से लौटते समय भगवा झंडा लहराने पर दो युवकों पर हमला, तनाव
 मुंबई के मलाड पूर्व इलाके में रविवार को गुढ़ी पाड़वा के दिन शाम को कलश यात्रा से घर लौट रहे दो लड़कों की भगवा झंडा लहराने पर पिटाई कर दी गई जिससे इलाके में तनाव फैल गया है। आरोप है कि पुलिस की मौजूदगी के बावजूद दोनो पर एक विशेष समुदाय के लोगों ने हमला बोल दिया। इस मामले में पुलिस ने 9 से 10 अज्ञात लोगों के खिलाफ दंगा फैलाने और धार्मिक भावना आहत करने का मामला दर्ज किया है। वहीं, मुख्यमंत्री देवेन्द्र फडणवीस ने आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई करने का निर्देश दिया है।

शिवसेना प्रवक्ता संजय निरूपम ने दावा किया कि विशेष समुदाय के लोगों ने लड़कों से पिटाई के बाद भगवा झंडा छीन लिया। पुलिस ने जिहादी प्रवृत्ति के हमलावरों को पकड़ने की बजाए लड़कों को थाने ले गए। उसके बाद पीड़ित युवक को जोगेश्वरी स्थित ट्रामा सेंटर में भर्ती कराया गया। इस मामले में पुलिस ने अभी तक कोई गिरफ्तारी नहीं की है लेकिन तीन-चार लोगों को हिरासत में लिया है।  

मुंबई पहुंची  राष्ट्रपति मुर्मू 
राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू आधिकारिक दौरे पर मुंबई पहुंचीं हैं। वे यहां भारतीय रिजर्व बैंक के 90वें वर्ष के समापन समारोह में शामिल होंगी। मुंबई पहुंचने पर महाराष्ट्र के राज्यपाल सी.पी. राधाकृष्णन, उपमुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे, कौशल विकास मंत्री मंगल प्रभात लोढ़ा, पर्यटन और खान मंत्री शंभुराज देसाई, मुख्य सचिव सुजाता सौनिक और डीजीपी रश्मि शुक्ला ने छत्रपति शिवाजी महाराज अंतर्राष्ट्रीय हवाई अड्डे पर राष्ट्रपति का स्वागत किया।

दिशा सालियान केस में दो पूर्व एसीपी ने वकील को सौंपे सबूत
बॉलीवुड अभिनेता दिवंगत सुशांत सिंह राजपूत की पूर्व मैनेजर दिशा सालियान की मौत से जुड़े मामले में दो पूर्व पुलिस अधिकारियों ने उनके पिता और वकील को एक पेन ड्राइव सौंपी है जिसमें हत्या के कुछ सबूत सामने आ सकते हैं।

पूर्व सहायक पुलिस आयुक्त (एसीपी) ए.पी. निपुंगे और भीमराज घाडगे सोमवार को दिशा के पिता सतीश सालियान के साथ उनके अधिवक्ता नीलेश ओझा के कार्यालय गए और अतिसंवेदनशील महत्वपूर्ण साक्ष्य के तौर पर उन्हें पेन ड्राइव सौंपा।  इस पेन ड्राइव में साक्ष्य के रूप में दिशा सालियान के साथ सामूहिक दुष्कर्म, हत्या और उसके बाद मामले को कवर-अप करने के मामले में विशेष सामग्री है जिससे इस मामले में नया खुलासा हो सकता है।

छात्रों का यौन उत्पीड़न करने वाला शिक्षक पकड़ा
लातूर जिले में एक सरकारी स्कूल के शिक्षक को छात्रों का यौन उत्पीड़न करने के आरोप में गिरफ्तार किया गया है। पुलिस ने पिछले सप्ताह यौन उत्पीड़न से बच्चों के संरक्षण (पॉक्सो) अधिनियम की संबंधित धाराओं के तहत मामला दर्ज किया और आरोपी शिक्षक को गिरफ्तार कर लिया। स्कूल के प्रिंसिपल ने आंतरिक जांच के बाद शिकायत दर्ज कराई। जांच में पता चला कि शिक्षक ने अक्तूबर 2024 से जनवरी 2025 के बीच 12 वर्षीय लड़कों का कथित तौर पर यौन उत्पीड़न किया था।

शिवाजी महाराज और उनके बेटे पर आपत्तिजनक टिप्पणी करने वाले पूर्व पत्रकार को जमानत देने से कोर्ट ने किया इनकार
महाराष्ट्र के कोल्हापुर जिले की एक अदालत ने मराठा राजा छत्रपति शिवाजी महाराज और उनके बेटे छत्रपति संभाजी महाराज के खिलाफ आपत्तिजनक टिप्पणी करने के आरोपी जेल में बंद पूर्व पत्रकार प्रशांत कोराटकर की जमानत याचिका मंगलवार को खारिज कर दी। पुलिस ने बताया कि न्यायिक मजिस्ट्रेट (प्रथम श्रेणी) ने कोराटकर को जमानत देने से इनकार कर दिया। वहीं अभियोजन पक्ष ने तर्क दिया कि जेल से रिहा होने पर वह अपनी टिप्पणी के लिए अपने खिलाफ दर्ज मामले में सबूतों के साथ छेड़छाड़ कर सकते हैं। 24 मार्च को गिरफ्तार किए गए कोरटकर को रविवार को 14 दिन की न्यायिक हिरासत में भेजे जाने के बाद उन्होंने जेएमएफसी अदालत में जमानत के लिए आवेदन किया। वरिष्ठ पुलिस निरीक्षक और जांच अधिकारी संजीव जाडे ने कहा कि अदालत ने मंगलवार को जमानत याचिका खारिज कर दी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed