फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Maharashtra updates mumbai pune pimpri chinchwad latur nagpur palghar amravati raigad and other districts new

Maharashtra: पिंपरी चिंचवड में देह-व्यापार के रैकेट का भंडाफोड़, तीन महिलाओं को बचाया; स्पा का मालिक गिरफ्तार

Mon, 08 Apr 2024 02:10 PM IST
श्वेता महतो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई Published by: श्वेता महतो Updated Mon, 08 Apr 2024 02:10 PM IST
सार

मानव तस्करी विरोधी इकाई के पुलिस इंस्पेक्टर देवेंद्र चव्हाण ने बताया कि एक गुप्त सूचना के आदार पर उन्होंने स्पा पार्लर में छापेमारी की। इस दौरान तीन महिलाओं को बचाया गया और स्पा के मालिक समेत दो पुरुषों को गिरफ्तार कर लिया गया है।

विज्ञापन
Maharashtra updates mumbai pune pimpri chinchwad latur nagpur palghar amravati raigad and other districts new
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : Social Media

विस्तार

पुणे पुलिस ने पिंपरी चिंचवड़ के हिंजेवाड़ी इलाके में एक स्पा पार्लर में देह-व्यापार चलाने वाले रैकेट का पर्दाफाश किया है। इस मामले में दो पुरुषों को गिरफ्तार करने के साथ तीन महिलाओं को बचाया गया है। पिंपरी चिंचवड़ पुलिस की मानव तस्करी विरोधी इकाई ने हिंजेवाड़ी इलाके में रविवार को ब्रीथ स्पा में अचानक छापेमारी की। इस दौरान उन्होंने मसाज की आड़ में पार्लर में चर रहे देह-व्यापार का पर्दाफाश किया।
विज्ञापन


मानव तस्करी विरोधी इकाई के पुलिस इंस्पेक्टर देवेंद्र चव्हाण ने बताया कि एक गुप्त सूचना के आदार पर उन्होंने स्पा पार्लर में छापेमारी की। इस दौरान तीन महिलाओं को बचाया गया और स्पा के मालिक समेत दो पुरुषों को गिरफ्तार कर लिया गया है। आरोपियों के खिलाफ अनैतिक तस्करी (रोकथाम) अधिनियम की धारा तीन एवं सात और भारतीय दंड संहिता की धारा 370(3) एवं 34 के तहत मामला दर्ज किया गया है। 
विज्ञापन

पुणे से लापता इंजीनियरिंग छात्रा का शव अहमदनगर में मिला

पुणे से 30 मार्च को लापता हुई इंजीनियरिंग छात्रा की अहमदनगर जिले में हत्या कर दी गई। एक अधिकारी ने बताया कि तीन लोगों ने मिलकर लड़की का अपहरण किया था, जिसमें उसका एक कॉलेज दोस्त भी शामिल है। फिरौती के लिए लड़की का अपहरण किया गया था, लेकिन बाद में उसकी हत्या कर दी गई।

लड़की का शव रविवार को अहमदनगर से बरामद किया गया। पुलिस ने बताया कि तीनों ही आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया है। अधिकारी ने कहा, "वागहोली इलाके में एक कॉलेज से लड़की इंजीनियरिंग की पढ़ाई कर रही थी। 29 मार्च को उसके एक दोस्त और दो अन्य लोगों ने उससे मुलाकात की और उसे उसके हॉस्टल तक छोड़ा। 30 मार्च को उन्होंने लड़की को अहमदनगर ले गए। अपहरणकर्ताओं ने लड़की के घरवालों से नौ लाख रुपये की फिरौती मांग रहे थे। इसके बाद उन्होंने लड़की का गला घोंट दिया और उसके शव को अहमदनगर के बाहर दफना दिया। उन लोगों ने लड़की के फोन से सिम कार्ट भी निकालकर फेंक दिया था।"

जब लड़की के घरवाले उससे संपर्क नहीं कर पाए, तब वे पूछताछ के लिए कॉलेज और हॉस्टल पहुंचे, लेकिन यहां भी उन्हें उनकी बेटी नहीं मिली। बाद में उन्होंने पुलिस में लड़की के लापता होने की शिकायत दर्ज करवाई। बाद में आरोपी लड़की के परिवार को नौ लाख रुपये की फिरौती के लिए एक मैसेज भेजा। परिवार ने तुरंत इसकी जानकारी पुलिस को दी। तीनों को गिरफ्तार करने के बाद आरोपियों ने अपना गुनाह स्वीकार किया। 

भिवंडी में पावरलूम इकाई में काम करने वाले व्यक्ति की हत्या

ठाणे के भिवंडी में एक पावरलूम इकाई में काम करने वाले 44 वर्षीय व्यक्ति की हत्या कर दी गई। पुलिस ने सोमवार को इस घटना की जानकारी देते हुए बताया कि हत्या किसी अज्ञात व्यक्ति ने की  है। मृतक की पहचान अनवरअली वकील अंसारी के तौर पर की गई है। उनके शरीर में चोट के कई निशान थे। मृतक का शव शुक्रवार की शाम कामवारी नदी के पास पाया गया।

पुलिस ने बताया कि हत्या के कारणों का पता नहीं चल पाया है। उन्होंने आगे कहा कि मृतक अक्सर अपने सहकर्मी के साथ शराब पीता था। फिलहाल शव को पोस्ट मॉर्टम के लिए सरकारी अस्पताल में भेज दिया गया है। पुलिस ने अज्ञात व्यक्ति के खिलाफ भारतीय दंड संहिता की धारा 302 (हत्या) के तहत मामला दर्ज किया है। 
विज्ञापन

ज्यादा रिटर्न के लालच में व्यक्ति ने गंवाए 4.92 लाख रुपये

नवी मुंबई के एक 23 वर्षीय व्यक्ति ने शेयरों की ट्रेडिंग में ज्यादा रिटर्न के लालच में 4.92 लाख रुपये गंवा दिए। पुलिस ने इस मामले में अज्ञात व्यक्ति के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। आरोपी ने पीड़ित से पिछले साल एक से तीन नवंबर के बीच संपर्क किया था और  शेयरों की ट्रेडिंग में ज्यादा रिटर्न का लालच दिया।

ज्यादा रिटर्न के लालच में पीड़ित ने शेयर में 4,92,000 रुपये निवेश कर दिए। जब पीड़ित ने आरोपी से रिटर्न मांगा तो आरोपी ने 1.29 करोड़ रुपये का लालच देकर पीड़ित को 80 लाख रुपये और निवेश करने को कहा। पीड़ित ने निवेश करने से मना कर दिया, जिसके बाद आरोपी उसे धमकी देने लगा। इसके बाद पीड़ित ने पुलिस में शिकायत दर्ज करवाई 

मुंबई कस्टम ने जब्त किया 4.81 करोड़ रुपये कीमत की 8.10 किलो सोना

एयरपोर्ट कमीश्नरेट की मुंबई कस्टम ने 12 मामलों में 4.81 करोड़ रुपये कीमत की 8.10 किलो सोना जब्त किया है। सोना यत्रियों के कपड़ों और रेक्टम में छिपाकर रखा गया था। इस मामले में छह लोगों को गिरफ्तार किया गया है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed