फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   maharashtra updates mumbai pune nagpur palghar other districts crime politics accidents news in hindi

Maharashtra Updates: ट्रेन में कुली ने महिला से किया दुष्कर्म; ठाणे में सूदखोरों से परेशान युवक ने की खुदकुशी

Mon, 03 Feb 2025 10:36 AM IST
बशु जैन न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई Published by: बशु जैन Updated Mon, 03 Feb 2025 10:36 AM IST
सार

मुंबई के बांद्रा टर्मिनस स्टेशन पर एक ट्रेन के खाली डिब्बे में कुली ने एक महिला के साथ दुष्कर्म किया। पुलिस ने युवक को गिरफ्तार कर लिया है। ठाणे में एक युवक ने सूदखोरों से परेशान होकर आत्महत्या कर ली। पुलिस ने तीन लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया है। आइए जानते हैं महाराष्ट्र की अन्य खबरें। 

विज्ञापन
maharashtra updates mumbai pune nagpur palghar other districts crime politics accidents news in hindi
महाराष्ट्र अपडेट - फोटो : Amar Ujala

विस्तार

मुंबई के बांद्रा टर्मिनस स्टेशन पर एक ट्रेन के खाली डिब्बे में कुली ने एक महिला के साथ दुष्कर्म किया। पुलिस ने युवक को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने बताया कि एक महिला और उसका बेटा शनिवार रात को ट्रेन से बांद्रा टर्मिनस पहुंचे। ट्रेन से उतरने के बाद महिला प्लेटफार्म के दूसरी ओर खड़ी ट्रेन में चढ़ गई। जीआरपी ने बताया कि ट्रेन में कोई अन्य यात्री नहीं था। बल्कि एक कुली मौजूद था।

विज्ञापन


आरोप है कि कुली ने कथित तौर पर महिला के साथ बलात्कार किया और फिर भाग गया। महिला ने बांद्रा जीआरपी थाने में शिकायत दर्ज कराई। रेलवे पुलिस ने कुली का पता लगाने के लिए सीसीटीवी फुटेज देखी और कुली को गिरफ्तार कर लिया। अधिकारी ने कहा कि हम यह पता लगाने की कोशिश कर रहे हैं कि महिला दूसरी ट्रेन में क्यों चढ़ी। आरोपी कुली पर भारतीय न्याय संहिता के तहत बलात्कार का मामला दर्ज किया गया है। 
विज्ञापन


ठाणे में सूदखोरों से परेशान युवक ने की आत्महत्या
ठाणे में एक युवक ने सूदखोरों से परेशान होकर आत्महत्या कर ली। मामले में पुलिस ने एक युवक को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने तीन लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया है। पुलिस ने बताया कि मृतक अमीन शेख ने आरोपियों से 1.80 लाख रुपये का कर्ज लिया था। अतिरिक्त ब्याज सहित 3.30 लाख रुपये की राशि चुकाने के बावजूद आरोपियों ने कथित तौर पर उसे और अधिक पैसे के लिए परेशान करना और धमकाना जारी रखा। इस तनाव के चलते युवक ने 14 जनवरी को अपने घर में फांसी लगाकर जान दे दी। शव को पोस्टमार्टम के बाद आकस्मिक मौत का मामला दर्ज किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


अधिकारी ने बताया कि जांच के दौरान पुलिस को शेख के मोबाइल फोन पर एक रिकॉर्डेड संदेश मिला। इसमें उसने अपने इस कदम के लिए तीन लोगों को जिम्मेदार ठहराया था। साक्ष्य मिलने के बाद पुलिस ने शुक्रवार को तीनों व्यक्तियों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की। अधिकारी ने बताया कि पुलिस ने शनिवार को एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया जबकि अन्य दो लोगों की तलाश जारी है।

महाराष्ट्र: बाहे ग्राम पंजायत ने मतपत्र से मतदान के लिए पारित किया प्रस्ताव
महाराष्ट्र के सांगली जिले की एक ग्राम पंचायत ने एक प्रस्ताव पारित किया, जिसमें उन्होंने भविष्य में इलेक्ट्रॉनिक वोटिंग मशीन (ईवीएम) के बजाय मतपत्रों के इस्तेमाल का समर्थन किया। ग्राम पंचायत ने कहा कि यह कदम संविधान की रक्षा के लिए उठाया गया है।  

सांगली जिले की वाल्वा तहसील का बाहे गांव पश्चिमी महाराष्ट्र का शायद दूसरा गांव, जिसने ईवीएम के बजाय मतपत्रों का उपयोग करने का प्रस्ताव पारित किया है। दिसंबर में सतारा जिले के कराड (दक्षिण) निर्वाचन क्षेत्र के कोलेवाडी गांव ने भविष्य में होने वाले चुनावों में मतपत्रों से मतदान करने का संकल्प लिया था। 

बाहे ग्राम पंचायत के एक सदस्य ने कहा कि उनके गांव ने हाल ही में एक प्रस्ताव पारित कर भविष्य में होने वाले सभी चुनावों में इलेक्ट्रॉनिक वोटिग मशीन के स्थान पर मतपत्रों के इस्तेमाल का समर्थन किया है। हम अन्य गांवों और उनसे जुड़ी ग्राम पंचायतों से भी संविधान और लोकतंत्र की रक्षा के लिए इसी तरह के प्रस्ताव पारित करने की अपील करते हैं। उन्होंने बताया कि ग्रामीणों ने प्रस्ताव को तहसीलदार को सौंपा है। 

संजय राउत का आरोप- निष्पक्ष तरीके से नहीं चुनी गई फडणवीस सरकार
शिवसेना (यूबीटी) के नेता संजय राउत ने शनिवार को आरोप लगाया कि देवेंद्र फडणवीस सरकार निष्पक्ष तरीके से चुनी गई है। इसके लिए उन्होंने नवंबर में महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव में अंतिम कुछ घंटों में मतदान में अचानक वृद्धि का हवाला दिया। विधानसभा चुनाव में भाजपा के नेतृत्व वाली महायुति ने 288 सदस्यीय विधानसभा में 230 सीटों पर जीत हासिल की। जबिक शिवसेना (यूबीटी) को मात्र 20 सीटों पर जीत मिली। 

 संजय राउत ने कहा, यह सरकार निष्पक्ष तरीके से नहीं चुनी गई है। अंतिम कुछ घंटों में मतदान में अचानक वृद्धि एक घोटाला है। भारत का चुनाव आयोग इस पर उचित जवाब नहीं दे पा रहा है। 76 लाख मतों की वृद्धि 150 सीटों पर 20 हजार से 25 हजार वोट या प्रति बूथ 100 से 150 वोट तक पहुंचती है। राउत ने आगे कहा कि एकनाथ शिंदे के नेतृत्व वाली शिवसेना केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह के निर्देशों पर काम कर रही है।

मुंबई: ब्रिटेन के शाही परिवार के सदस्य प्रिंस एडवर्ड ने ब्रिटिश कालीन बंकर का किया दौरा
ड्यूक ऑफ एडिनबर्ग प्रिंस एडवर्ड ने मुंबई के राजभवन में ब्रिटिश काल के बंकर का दौरा किया। राजभवन के जनसंपर्क अधिकारी उमेश काशीकर ने सोमवार को कहा कि यह बंकर 15,000 वर्ग फीट में फैला हुआ है और इसमें 13 कमरे हैं। इसकी खोज 2016 में हुई थी, इसके बाद इसका जीर्णोद्धार किया गया और इसे एक संग्रहालय में बदल दिया गया। ड्यूक ने इससे पहले रविवार को महाराष्ट्र के राज्यपाल सीपी राधाकृष्णन से भी मुलाकात की। उन्हें राजभवन परिसर में कुछ ऐतिहासिक रूप से महत्वपूर्ण स्थल भी दिखाए गए।

महारानी एलिजाबेथ द्वितीय के सबसे छोटे बेटे प्रिंस एडवर्ड व किंग चार्ल्स तृतीय के सबसे छोटे भाई प्रिंस एडवर्ड ने राजभवन के लॉन से यात्रा शुरू की, जहां से समुद्र दिखाई देता है। उन्हें बताया गया कि यह लॉन 1980 में तत्कालीन प्रिंस ऑफ वेल्स, उनके भाई चार्ल्स के सम्मान में आयोजित स्वागत समारोह का स्थान था। प्रिंस एडवर्ड ने बाद में जल लक्षण वीआईपी गेस्ट हाउस का दौरा किया जो आमतौर पर राष्ट्रपति और प्रधानमंत्री के लिए आरक्षित होता है। महारानी एलिजाबेथ द्वितीय और एडिनबर्ग के प्रिंस फिलिप ड्यूक को 1961 में उनकी मुंबई यात्रा के दौरान इस गेस्ट हाउस में रहने के लिए आमंत्रित किया गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed