फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Maharashtra Updates Mumbai Pune Nagpur Kolhapur Palghar Politics Crime and other News in Hindi

Maharashtra: राज्य में जीबीएस के अब तक मिले 170 मरीज; रेलवे ट्रैक पर सेल्फी ले रहे युवक को ट्रेन ने कुचला

Thu, 06 Feb 2025 06:08 AM IST
दीपक कुमार शर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला
न्यूज डेस्क, अमर उजाला Published by: दीपक कुमार शर्मा Updated Thu, 06 Feb 2025 06:08 AM IST
विज्ञापन
Maharashtra Updates Mumbai Pune Nagpur Kolhapur Palghar Politics Crime and other News in Hindi
महाराष्ट्र की बड़ी खबरें - फोटो : अमर उजाला

आगरा में मुगल बादशाह औरंगजेब की कैद से छूटने के लिए छत्रपति शिवाजी महाराज के रिश्वत देने के बयान पर महाराष्ट्र में तूफान उठ खड़ा हुआ है। अभिनेता राहुल सोलापुरकर के बयान पर भाजपा सांसद उदयन राजे भोसले भी भड़क उठे हैं। उन्होंने कहा कि ऐसे लोगों को गोली मार देनी चाहिए। छत्रपति शिवाजी महाराज के 13वें वंशज भाजपा सांसद उदयन राजे भोसले ने दिल्ली में कहा कि जो लोग महापुरुषों के बारे में अपमानजनक बयान देते हैं उनको जनता द्वारा कुचल दिया जाना चाहिए।

विज्ञापन


संत तुकाराम के वंशज शिरीष मोर महाराज ने की खुदकुशी
महाराष्ट्र में कीर्तन कलाकार के रूप में लोकप्रिय शिरीष मोरे महाराज (32) ने घर में खुदकुशी कर ली। मोरे मराठी कवि, संत तुकाराम के वंशज हैं। पिंपरी चिंचवड़ थाने के एक अधिकारी ने बताया, बुधवार सुबह जब िशरीष ने कमरा नहीं खोला तो उनके माता-पिता ने पुलिस को सूचित किया। पुलिस ने दरवाजा तोड़ा तो मोरे का शव फंदे से लटकता मिला। पुलिस ने केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

विज्ञापन

महाराष्ट्र की ड्राई क्लीनिंग दुकान में मिले पांच करोड़, बैंक प्रबंधक समेत नौ हिरासत में
महाराष्ट्र के भंडारा जिले में एक ड्राई क्लीनिंग दुकान से बैंक के पांच करोड़ रुपये मिलने से सनसनी फैल गई। पुलिस ने इस सिलसिले में एक निजी बैंक प्रबंधक सहित नौ आरोपियों को हिरासत में लिया है। उनसे पूछताछ की जा रही है। एक अधिकारी ने बताया कि कुछ लोगों ने एक्सिस बैंक के शाखा प्रबंधक को लालच दिया था कि यदि वह उन्हें पांच करोड़ रुपये देते हैं तो वे उनको छह करोड़ रुपये देंगे। पुलिस ने बताया कि खुफिया सूचना पर एक टीम ने मंगलवार को तुमसर इलाके के इंदिरा नगर में स्थित ड्राई क्लीनिंग दुकान पर छापा मारा और एक बक्से में रखे पांच करोड़ रुपये जब्त किए। एसपी नूरुल हसन ने कहा, प्रथम दृष्टया ऐसा लगता है कि प्रबंधक ने बैंक से नकदी निकाली है। हमने एक्सिस बैंक के वरिष्ठ अधिकारियों को सूचित कर दिया है और उनके तुमसर आने पर अन्य जानकारी मिल सकेगी। जांच जारी है।

विज्ञापन

कोल्हापुर में खीर खाने से 255 बीमार, 50 अस्पताल में भर्ती
महाराष्ट्र के कोल्हापुर जिले में खीर खाने से 255 लोग खाद्य विषाक्तता (फूड प्वॉइजनिंग) के शिकार हो गए। उन्हें तत्काल अस्पताल में भर्ती करना पड़ा। पुलिस ने बताया कि इनमें से 50 लोग अभी अस्पताल में भर्ती है। अधिकारी ने बताया कि शिवनाकवाडी गांव में मंगलवार को मेला लगा था, जहां प्रसाद में खीर मिली थी। दावा किया जा रहा है िक खीर खाने के बाद लोगों की तबीयत बिगड़ गई। 

विज्ञापन

जीबीएस के अब तक मिले 170 संदिग्ध मरीज 
महाराष्ट्र में अब तक जीबीएस के 170 संदिग्ध मरीज मिले हैं। वहीं पांच लोगों की मौत हुई है। इनमें से 132 में जीबीएस की पुष्टि की गई है।  
 

रेलवे ट्रैक पर सेल्फी लेने में बिजी था युवक पीछे से आ रही ट्रेन ने कुचल दिया
महाराष्ट्र के ठाणे जिले में रेलवे ट्रैक पर सेल्फी लेते समय ट्रेन की चपेट में आने से 24 वर्षीय एक व्यक्ति की मौत हो गई। पुलिस ने गुरुवार को इस बारे में जानकारी दी। कल्याण में रेलवे पुलिस (जीआरपी) के एक अधिकारी ने बताया कि यह घटना मंगलवार शाम को अंबरनाथ और बदलापुर स्टेशनों के बीच एक फ्लाईओवर के नीचे हुई।

जीआरपी के वरिष्ठ पुलिस निरीक्षक पंधारी कांडे ने कहा कि मृतक की पहचान पश्चिम बंगाल के मूल निवासी साहिर अली के रूप में हुई है। वो ठाणे के अंबरनाथ इलाके में अपने रिश्तेदारों से मिलने आया था।
मंगलवार को वह अपने रिश्तेदारों और दोस्तों के साथ सेल्फी और ग्रुप फोटो लेने के लिए फ्लाईओवर के नीचे रेलवे ट्रैक के पास गया था। उसी समय सेल्फी खींचते वक्त वह पीछे से आ रही तेज रफ्तार कोयना एक्सप्रेस को देख नहीं पाया और ट्रेन ने उन्हें कुचल दिया। अधिकारी ने बताया कि पुलिस ने दुर्घटनावश मौत का मामला दर्ज किया है और इसकी जांच की जा रही है।

मर्चेंट नेवी कर्मी का मिला शव
5 फरवरी को मुंबई के ससून डॉक्स में एक 23 वर्षीय मर्चेंट नेवी के जवान  का शव मिला। जिसके बाद उसकी मौत के कारण का पता लगाने के लिए  शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेजा गया है। पुलिस के मुताबिक, वह 3 फरवरी से लापता था और इसके बाद येलो गेट पुलिस स्टेशन में गुमशुदगी की शिकायत दर्ज की गई थी। 

आईएएस संजय सेठी महाराष्ट्र परिवहन निगम के अध्यक्ष नियुक्त
महाराष्ट्र सरकार ने वरिष्ठ आईएएस अधिकारी संजय सेठी को राज्य सड़क परिवहन निगम यानी एमएसआरटीसी के अध्यक्ष पद पर नियुक्त किया है। बुधवार को इसकी अधिसूचना भी जारी कर दी गई। इस पद पर किसी जनप्रतिनिधि को नियुक्त किये जाने की परंपरा रही है। इस बार सरकार ने लीक से हटकर अतिरिक्त मुख्य सचिव रैंक के अधिकारी और परिवहन सचिव संजय सेठी को निगम का अध्यक्ष नामित कर दिया है। इस फैसले से सत्ताधारी शिवसेना और भाजपा के बीच विवाद होने की आशंका है।

इससे पहले, एकनाथ शिंदे के नेतृत्व वाली शिवसेना के विधायक भरत गोगावले एमएसआरटीसी के अध्यक्ष थे। सूत्रों का कहना है कि शिंदे इस बार भी किसी जनप्रतिनिधि को इस पद पर नियुक्त करना चाहते थे। देवेंद्र फडणवीस के नेतृत्व वाली नई महाराष्ट्र सरकार में शामिल होने के बाद गोगावले ने अपने पद से इस्तीफा दे दिया था। तब से एमएसआरटीसी के अध्यक्ष का पद रिक्त था। एक अधिकारी ने बताया कि शिवसेना विधायक व परिवहन मंत्री प्रताप सरनाईक ने हाल में मुख्यमंत्री फडणवीस से नए अध्यक्ष की तत्काल नियुक्ति का अनुरोध किया था।

140 मरीजों में गुलियन-बैरे सिंड्रोम: महाराष्ट्र स्वास्थ्य विभाग
महाराष्ट्र के स्वास्थ्य विभाग ने गुरुवार को जानकारी दी कि अब तक कुल 173 मरीज संदिग्ध पाए गए हैं। इनमें से 140 मरीजों में गुलियन-बैरे सिंड्रोम (जीबीएस) पाया गया। कुछ छह मौते हुई हैं। इनमें जीबीएस से एक मौत की पुष्टि की गई और पांच संदिग्ध मौतें रिपोर्ट की गईं। 

मजदूरों के कल्याण के लिए लागू किए जाएंगे नए श्रम कानून: मंत्री आकाश फुंडकर 
महाराष्ट्र के श्रम मंत्री आकाश फुंडकर ने गुरुवार को कहा कि मजदूरों के कल्याण को ध्यान में रखते हुए नए श्रम कानून पूरी तरह से लागू किए जाएंगे। फुंडकर ने कहा, आरएसएस से जुड़े भारतीय मजदूर संघ ने अपनी चिंता जाहिर की है, जिसे सरकार गंभीरता से लेगी। भारतीय मजदूर संघ की ओर से आयोजित सेमिनार में मंत्री ने कहा, हम नए श्रम कानूनों को इस तरह लागू करेंगे कि मजदूरों का भला हो और उनकी सुरक्षा सुनिश्चित की जा सके। इन कानूनों से करीब पचास करोड़ मजदूरों को लाभ होगा। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed