फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Maharashtra Updates mumbai navi mumbai pune nagpur thane Pimpri-Chinchwad and other places news in hindi

Maharashtra: ठाणे के दुकानदार पर पॉक्सो के तहत मामला दर्ज; घर खरीदारों से 1.15 करोड़ ठगी करने वाला गिरफ्तार

Thu, 04 Jul 2024 10:57 AM IST
मेघा झा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई Published by: मेघा झा Updated Thu, 04 Jul 2024 10:57 AM IST
सार

महाराष्ट्र के ठाणे से एक दुकान के मालिक पर नौ साल की बच्ची के साथ छेड़छाड़ का मुकदमा दर्ज किया गया है। आरोप है कि दुकानदार ने बच्ची को बहाने से दुकान के अंदर बुलाकर छेड़छाड़ की। पालघर में कई लोगों से घर दिलाने के नाम 1.15 करोड़ रुपये की ठगी करने वाले एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया गया है।

विज्ञापन
Maharashtra Updates mumbai navi mumbai pune nagpur thane Pimpri-Chinchwad and other places news in hindi
महाराष्ट्र अपडेट - फोटो : Amar Ujala

विस्तार

नौ साल की बच्ची ने अपने माता-पिता को बताया कि उसके घर के पास रहने वाले दुकानदार ने उसे बीते रोज दोपहर में बहाने से दुकान में बुलाया। दुकानदार ने उसे कहा कि वह भोजन के लिए जा रहा है, तो वह थोड़ी देर दुकान में बैठ जाए। जब बच्ची दुकान के अंदर गई तो वह उसको अनुचित तरीके से छूने लगा। बच्ची वहां से भागकर घर चली गई। बाद में उसने पूरा बात अपने मां-बाप को बताई। उसके बाद उन्होंने पुलिस में मुकदमा दर्ज करवाया। उन्होंने बताया कि दुकानदार और बच्ची का परिवार एक दूसरे को जानते थे। पुलिस ने बताया कि शिकायत के आधार पर पुलिस ने आरोपी के खिलाफ यौन अपराधों से बच्चों के संरक्षण (पॉक्सो) अधिनियम सहित विभिन्न प्रासंगिक प्रावधानों के तहत प्राथमिकी दर्ज की।
विज्ञापन


वहीं पालघर में कई लोगों के साथ 1.15 करोड़ रुपये की ठगी करने वाले एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया गया है। लोगों ने शिकायत की थी कि 30 वर्षीय व्यक्ति ने घर दिलाने का वादा करके पैसे लिए और मार्च में फरार हो गया। पुलिस ने बताया कि कई सुरागों कड़ी जोड़ने के बाद मंगलवार को वसई इलाके के वागरलपाड़ा में आरोपी को पकड़ा। मानिकपुर पुलिस स्टेशन के वरिष्ठ निरीक्षक राजू माने ने बताया कि पूछताछ के दौरान पता चला कि उसने पालघर के वसई और विरार के साथ-साथ पड़ोसी मुंबई के घर खरीदारों को वसई में एक चॉल में कमरे दिलाने का वादा करके फंसाया था। अधिकारी ने बताया कि आरोपी ने अगस्त 2020 से मार्च 2024 के बीच उनसे पैसे लिए और फिर भाग गया। हालांकि पुलिस ने पीड़ितों की संख्या नहीं बताई। उन्होंने बताया कि मार्च 2024 में कुछ पीड़ितों द्वारा दर्ज कराई गई पुलिस शिकायत के आधार पर आरोपी के खिलाफ संबंधित प्रावधानों के तहत मामला दर्ज किया गया है। अधिकारी ने बताया कि मानिकपुर थाने में उसके खिलाफ पहले दर्ज दो अन्य मामलों का भी अब तक पता चल चुका है।
विज्ञापन

5.85 लाख रुपये के मेफेड्रोन के साथ व्यक्ति गिरफ्तार


 एक अन्य मामले में ठाणे से पुलिस ने 45 वर्षीय व्यक्ति को गिरफ्तार किया है, साथ ही 5.85 लाख रुपये का मेफेड्रोन भी जब्त किया है। वही तुर्भे पुलिस स्टेशन के अधिकारी ने बताया कि एक सूचना के आधार  पर कार्रवाई करते हुए नवी मुंबई पुलिस की एंटी-नारकोटिक्स सेल टीम ने बुधवार सुबह करीब 8.30 बजे शिल-फाटा के पास से उस व्यक्ति को पकड़ा। उन्होंने बताया कि पुलिस ने उसके पास से 58.5 ग्राम मेफेड्रोन जब्त किया। उन्होंने बताया कि व्यक्ति पहले कबाड़ का व्यापारी था। उसके खिलाफ नारकोटिक ड्रग्स एंड साइकोट्रोपिक सब्सटेंस (एनडीपीएस) अधिनियम के प्रावधानों के तहत प्राथमिकी दर्ज की गई है। अधिकारी ने बताया कि पुलिस इस बात की जांच कर रही है कि आरोपी ने यह प्रतिबंधित पदार्थ कहां से खरीदा और वह इसे किसे बेचने की योजना बना रहा था।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed