फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Maharashtra Updates mumbai navi mumbai pune nagpur latur palghar and other district news

Maharashtra Updates: मुंबई कस्टम ने जब्त किया आठ किलो सोना, कीमत 4.69 करोड़; चार लोग गिरफ्तार; पढ़ें अहम खबरें

Sat, 13 Apr 2024 10:47 AM IST
श्वेता महतो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई Published by: श्वेता महतो Updated Sat, 13 Apr 2024 10:47 AM IST
सार

ऑनलाइन धोखाधड़ी 23 फरवरी से लेकर 16 मार्च तक चला, जब स्कूल ने कैफेटेरिया खोलने के लिए प्रक्रिया शुरू की। स्कूल ने एक यूएई स्थित फर्म को कॉन्ट्रैक्ट दिया था। एक अज्ञात व्यक्ति ने ऐसी ही आईडी बनाकर यूएस आधारित बैंक का विवरण प्रदान किया।

विज्ञापन
Maharashtra Updates mumbai navi mumbai pune nagpur latur palghar and other district news
महाराष्ट्र अपडेट - फोटो : Amar Ujala

विस्तार

महाराष्ट्र के दक्षिण मुंबई स्थित एक अंतरराष्ट्रीय स्कूल ने ऑनलाइन धोखादड़ी में गंवाए 82.55 लाख रुपये पुलिस ने बरामद किया है। यह रुपये स्कूल मैन ऑफ द मिडल आनलाइन हमले में गंवाए थे।  मैन इन द मिडल (एमआईटीएम) हमला वह है जिसमें हमलावर गुप्त रूप से दो पक्षों के बीच संदेश को रोकता है और दोनों पक्षों क बीच संदेशों का प्रसार करता है। 
विज्ञापन


यह ऑनलाइन धोखाधड़ी 23 फरवरी से लेकर 16 मार्च तक चला, जब स्कूल ने कैफेटेरिया खोलने के लिए प्रक्रिया शुरू की। स्कूल ने एक यूएई स्थित फर्म को कॉन्ट्रैक्ट दिया था। एक अज्ञात व्यक्ति ने ऐसी ही आईडी बनाकर यूएस आधारित बैंक का विवरण प्रदान किया। यूएस आधारित फर्म की तरफ से भेजे गए मेल को देखते हुए स्कूल ने उन्हें 87.26 लाख रुपये ट्रांसफर कर दिए। बाद में स्कूल को इसमें कुछ गड़बड़ी का अनुभव हुआ। अज्ञात व्यक्ति के खिलाफ मामला दर्ज किया गया।
विज्ञापन

नवी मुंबई में महिला के साथ दुष्कर्म के मामले में एक गिरफ्तार

नवी मुंबई में एक महिला ने दो लोगों पर दुष्कर्म का आरोप लगाया है। पुलिस ने उन दो में से एक को गिरफ्तार कर लिया है और फिलहाल दूसरे की तलाश जारी है। महिला ने शिकायत में बताया कि दुष्कर्म दो साल पहले हुआ। महिला ने बताया कि वह आरोपी विजय चौधरी उर्फ विरजीभाई महियाल और सद्दाम से जून 2022 में तुर्भे क्षेत्र के एक होटल में मिली थी। 

महिला ने आरोप लगाया कि दोनों ने उसके ड्रिंक में कुछ मिलाया और फिर उसके साथ दुष्कर्म किया। पुलिस ने गुरुवार को मामला दर्ज किया। एक अधिकारी ने बताया कि महियाल को गुजरात के बनासकांठा जिले से गिरफ्तार किया गया है, जबकि सद्दाम की तलाश जारी है।

मुंबई कस्टम ने जब्त किया 7.94 किलो सोना

मुंबई कस्टम ने आठ से दस अप्रैल के बीच नौ मामलों में 7.94 किलो से अधिक सोना जब्त किया। इसकी कीमत 4.69 करोड़ रुपये है। सोना यात्री के शरीर और बैग में छिपाकर रखा गया था। एक मामले में यात्री ने सोना एयरपोर्ट स्टाफ को दे दिया। इस मामले में चार लोगों को गिरफ्तार किया गया है। 
विज्ञापन

मुंबई: एमबीबीएस के छात्र ने घर में फांसी लगाकर की आत्महत्या
एमबीबीएस के 22 वर्षीय एक छात्र ने उत्तरी मुंबई के उपनगर कांदिवली में शुक्रवार को कथित तौर पर आत्महत्या कर ली।एक पुलिस अधिकारी ने बताया कि अजय जांगिड़ ने सुबह करीब 11:30 बजे चारकोप स्थित अपने घर में अपनी जीवन लीला समाप्त की। वह लातूर के एक मेडिकल कॉलेज का छात्र था और कथित तौर पर परीक्षा में कम अंक आने के कारण अवसाद से पीड़ित था। अधिकारी ने कहा कि उसने घर के हॉल में उस समय फांसी लगा ली, जब उसकी मां दूसरे कमरे में थी और पिता घर से बाहर थे। उसे अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने छात्र को मृत घोषित कर दिया।

सऊदी जेल से केरल के व्यक्ति की रिहाई के लिए क्राउडफंडिंग से 34 करोड़ जुटाए
 सऊदी अरब में मौत की सजा पाए एक व्यक्ति को बचाने के लिए केरल के लोगों ने क्राउड फंडिंग के जरिये 34 करोड़ रुपये जुटाए हैं। कोझिकोड के रहने वाले अब्दुल रहीम को 2006 में एक दिव्यांग लड़के की दुर्घटनावश मृत्यु के बाद जेल में डाल दिया गया था। रहीम के ऊपर दिव्यांग की देखभाल की जिम्मेदारी थी। अभिभावकों की ओर से माफी देने से इनकार करने के बाद रहीम को 2018 में मौत की सजा सुनाई गई थी।

क्राउड फंडिंग आयोजकों ने शुक्रवार को कहा कि बहुत निवेदन के बाद परिवार इस बात पर सहमत हुआ कि अगर रहीम 'ब्लड मनी' करीब 34 करोड़ रुपये का भुगतान करता है तो उसे माफ कर दिया जाएगा। इसके बाद रियाद में 75 से अधिक संगठनों, केरल के व्यवसायी बॉबी चेम्मन्नूर, राज्य के विभिन्न राजनीतिक संगठन और आम लोगों ने धन जुटाने में मदद की। आयोजकों ने मामले में पारदर्शिता के लिए एक मोबाइल एप्लिकेशन भी बनाया था।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed