{"_id":"6704b77de917f798da05a68c","slug":"maharashtra-updates-mumbai-navi-mumbai-pune-nagpul-palghar-other-districts-crime-political-accidents-news-2024-10-08","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"Maharashtra: गैंगस्टर ने दबाव में गलत केस चलाने का आरोप लगाया; विपक्षी नेता का दावा- दिवालिया हो सकती है सरकार","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
Maharashtra: गैंगस्टर ने दबाव में गलत केस चलाने का आरोप लगाया; विपक्षी नेता का दावा- दिवालिया हो सकती है सरकार
Tue, 08 Oct 2024 12:11 PM IST
श्वेता महतो
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई
Published by: श्वेता महतो
Updated Tue, 08 Oct 2024 12:11 PM IST
विज्ञापन
महाराष्ट्र अपडेट
- फोटो : Amar Ujala
नौ आपराधिक मामलों में मुकदमे का सामना कर रहे जेल में बंद गैंगस्टर उदय पाठक ने गलत मुकदमा चलाने का आरोप लगाया है। उन्होंने मुंबई की एक विशेष अदालत से कहा, राजनीतिक दलों के इशारे पर 'गैर-महाराष्ट्रीयन' होने के कारण केस चलाया गया। पाठक ने मांग की कि उसके खिलाफ चल रही कानूनी कार्यवाही को स्थगित रखा जाए। हालांकि, महाराष्ट्र संगठित अपराध नियंत्रण अधिनियम (मकोका) के तहत मामलों के विशेष न्यायाधीश बीडी शेलके ने उनकी याचिका खारिज कर दी। बता दें कि पाठक पर नौ मामलों में मुकदमा चल रहा है, जिनमें से एक मामला 2011 में मुंबई के मलाड इलाके में चार व्यक्तियों की हत्या से संबंधित है।
शिवसेना नेता का दावा- दिवालिया हो सकती है महायुति सरकार
पूर्व मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे खेमे के शिवसेना नेता अंबादास दानवे ने महाराष्ट्र सरकार की नीतियों पर सवाल खड़े किए हैं। उन्होंने दावा किया कि भाजपा-शिवसेना-एनसीपी की महायुति सरकार ने चुनावी 'जुमलों' पर अत्यधिक खर्च किए हैं। सरकार 'दिवालियापन' की स्थिति में पहुंच चुकी है। विधान परिषद में विपक्ष के नेता दानवे ने दावा किया कि ठेकेदारों को उनके काम के लिए 40,000 करोड़ रुपये के बिल का भुगतान नहीं किया गया है। लोक निर्माण विभाग, ग्रामीण विकास, जल जीवन मिशन, जल संरक्षण, मुख्यमंत्री ग्राम सड़क योजना, नगर निगमों और परिषदों के बिल अभी भी लंबित हैं। निकट भविष्य में सरकार के पास अपने कर्मचारियों को वेतन देने के लिए पैसा नहीं होगा।
नाबालिग से दुष्कर्म, गैस डिलीवरी कर्मी को जेल
ठाणे में नाबालिग से दुष्कर्म के दोषी को 10 साल जेल की सजा सुनाई गई है। एक विशेष अदालत ने 44 वर्षीय गैस सिलेंडर डिलीवरी कर्मी को 2019 में हुई वारदात के मामले में दोषी ठहराया। सात वर्षीय बच्ची से दुष्कर्म करने का दोषी पाए गए कर्मी को 10 साल सश्रम कारावास की सजा सुनाई गई है। विशेष पॉक्सो (यौन अपराधों से बच्चों का संरक्षण) कानून के तहत बनी अदालत के न्यायाधीश डी.एस. देशमुख ने आरोपी नूर मोहम्मद हुसैन खान पर 10,000 रुपये का जुर्माना भी लगाया। ये रकम पीड़िता को दी जाएगी। खान पर 23 मई, 2019 को अपने घर में पड़ोसी की बेटी के साथ दुष्कर्म का आरोप है। उसने पहले भी लड़की का यौन उत्पीड़न किया था।
विज्ञापन
US दूतावास पासपोर्ट ऑफिस मुंबई में मिलेगा बेहतर अनुभव
महाराष्ट्र के मुंबई में अमेरिकी महावाणिज्य दूतावास ने भारतीय क्षेत्रीय पासपोर्ट कार्यालय के सहयोग से बांद्रा कुर्ला कॉम्प्लेक्स (बीकेसी) में 70 बेंच स्थापित की। इन बेंचों को पुनर्नवीनीकरण सामग्री से तैयार किया गया है। यह वीजा आवेदकों के लिए कांसुलर अनुभव को बेहतर बनाने की एक महत्वपूर्ण पहल का हिस्सा है। अमेरिकी महावाणिज्य दूतावास ने एक बयान जारी कर इसकी जानकारी दी।अमेरिकी महावाणिज्य दूतावास माइक हैंकी ने मुंबई महानगर क्षेत्र विकास प्राधिकरण (एमएमआरडीए) के प्रमुख और अन्य प्रमुख हितधारकों के साथ मिलकर इन बेंचों का उद्घाटन किया। हैंकी ने कहा कि यह बेंच सिर्फ एक लॉजिस्टिक अपग्रेड नहीं बल्कि हजारों वीजा आवेदकों और उनके परिवारों का समर्थन करने की प्रतिबद्धता है।

ठाणे में डेयरी की दुकान में लगी आग
ठाणे में एक डेयरी की दुकान में मंगलवार को आग लग गई। यह आग रात के 1.41 बजे दिवा क्षेत्र में सबेगांव रोड पर घटी। इस हादसे में किसी के हताहत होने की जानकारी नहीं हैं, लेकिन आग लगने के कारण दुकान पूरी तरह से जलकर खाक हो गई। जानकारी मिलने पर स्थानीय दमकल की गाड़ियां, क्षेत्रीय आपदा प्रबंधन सेल की टीम, बिजली आपूर्ति कंपनी के अधिकारी और पुलिस मौके पर पहुंची। रात के 2:53 बजे आग पर काबू पा लिया गया। दुकान और तीन रेफ्रिजरेटर समेत सभी उपकरण पूरी तरह जल गए। आग लगने के कारणों की जांच की जा रही है।
एशियन डेवलपमेंट बैंक ने 42 मिलियन अमेरिकी डॉलर के ऋण को मंजूरी दी
महाराष्ट्र में तटीय और नदी तट संरक्षण परिस्थितिकी तंत्र प्रदान करने के लिए एशियन डेवलपमेंट बैंक (एडीबी) ने 42 मिलियन अमेरिकी डॉलर के ऋण को मंजूरी दे दी है। एबीडी द्वारा जारी बयान में बताया गया कि यह परियोजना नए इंजीनियरिंग हाइब्रिड दृष्टिकोण जैसे कि अपतटीय चट्टानों के निर्माण और चट्टान संरक्षण कार्यों के साथ-साथ समुद्र तट जैसे नरम प्रकृति आधारित समाधानों को अपनाने के लाभों को प्रदर्शित करेगी।
ठाणे सेंट्रल जेल में शुरू की गई मोबाइल कानूनी सहायता क्लिनिक
ठाणे सेंट्रल जेल में कैदियों के लिए एक मोबाइल कानूनी सहायता क्लिनिक शुरू की गई है, जिससे वे अपने परिवारों और कानूनी प्रतिनिधियों के साथ प्रभावी ढंग से संवाद कर सकें। सामाजिक संगठन दर्द से हमदर्द तक के साथ मिलकर जिला न्यायिक सेवा प्राधिकरण (डीएलएसए) द्वारा स्थापित एक वाहन के माध्यम से संचालित होने वाली इस सुविधा का उद्घाटन सोमवार को किया गया। इसका लक्ष्य कैदियों और उनके रिश्तेदारों को मार्गदर्शन और सहायता प्रदान करके उनके बीच के अंतर को पाटना है।
महाराष्ट्र के पूर्व विधायक मुरकुटे दुष्कर्म के आरोप में गिरफ्तार
महाराष्ट्र के पूर्व विधायक भानुदास मुरकुटे को मंगलवार को अहिल्यानगर जिले की पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। एक महिला ने उन पर 2019 से कई बार यौन उत्पीड़न करने का आरोप लगाया है। मामले में एक अधिकारी ने बताया कि उनको राहुरी पुलिस की एक टीम ने इस मामले के सिलसिले में तब गिरफ्तार किया, जब वे मुंबई से अहिल्यानगर जिले में अपने घर लौटे थे। उन्होंने बताया कि सोमवार को एक महिला ने पुलिस से शिकायत की कि पूर्व विधायक ने 2019 से कई बार उसका यौन उत्पीड़न किया है। भानुदास मुरकुटे पहले कांग्रेस और जनता दल से जुड़े रहे हैं, वे राज्य विधानसभा में तीन बार श्रीरामपुर का प्रतिनिधित्व कर चुके हैं।

शिरडी का साईंबाबा संस्थान गुप्त दान पर आयकर छूट का पात्र: हाईकोर्ट
बॉम्बे हाईकोर्ट ने मंगलवार को कहा कि श्री साईंबाबा संस्थान ट्रस्ट गुप्त दान पर कर छूट पाने का पात्र है, क्योंकि यह एक धार्मिक और धर्मार्थ ट्रस्ट है। ट्रस्ट महाराष्ट्र के शिरडी स्थित प्रसिद्ध मंदिर का प्रबंधन करता है। जस्टिस गिरीश कुलकर्णी और जस्टिस सोमशेखर सुंदरसन की खंडपीठ ने आयकर विभाग की ओर से दायर उस अपील को खारिज कर दिया, जिसमें आयकर अपीलीय न्यायाधिकरण (आईटीएटी) के अक्तूबर, 2023 के फैसले को चुनौती दी गई थी। फैसले में कहा गया था कि चूंकि ट्रस्ट एक धर्मार्थ और धार्मिक निकाय है, इसलिए यह अपने गुप्त दान पर आयकर से छूट के लिए पात्र है।
हाईकोर्ट ने न्यायाधिकरण से सहमति जताते हुए कहा कि संस्था एक धार्मिक और धर्मार्थ ट्रस्ट दोनों है, इसलिए ऐसी संस्था को मिला कोई भी गुप्त दान कर छूट के लिए पात्र व हकदार होगा। यह संस्थान पश्चिमी महाराष्ट्र के अहिल्यानगर जिले के शिरडी में श्री साईंबाबा समाधि मंदिर और उसके परिसर में स्थित सभी अन्य मंदिरों का प्रशासनिक निकाय है।