Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Maharashtra Updates Mumbai cylinder blast farmers drought nashik kumbh Nagpur RSS Pune politics crime news

महाराष्ट्र: मुंबई के कुर्ला में पुरानी रंजिश में शख्स को मारी गोली; मांजरा बांध में सिर्फ 5.06% पानी बचा

Wed, 11 Nov 2026 11:37 PM IST
ज्योति भास्कर न्यूज डेस्क, अमर उजाला।
न्यूज डेस्क, अमर उजाला। Published by: ज्योति भास्कर Updated Wed, 11 Nov 2026 11:37 PM IST
विज्ञापन
Maharashtra Updates Mumbai cylinder blast farmers drought nashik kumbh Nagpur RSS Pune politics crime news
महाराष्ट्र की बड़ी खबरें - फोटो : अमर उजाला

महाराष्ट्र के वडाला में माला गार्डन के पास प्रतीक्षा नगर में झोपड़ियों में देर रात आग लगी। मौके पर पहुंचे फायर टेंडर्स को आग पर काबू के लिए कड़ी मशक्कत करनी पड़ी। इस मामले में मुंबई में भाजपा की स्थानीय पार्षद शिल्पा केलुस्कर ने कहा, प्रतीक्षा नगर में पांच गैस सिलिंडर फट चुके हैं, स्थिति को जल्द से जल्द काबू में करने का प्रयास किया जा रहा है। एक दमकलकर्मी घायल हुआ है। स्थानीय लोगों में से किसी के भी घायल होने की खबर नहीं है।

विज्ञापन

रामदास अठावले बोले- किसानों के खातों में 5000 रुपये भेजे

महाराष्ट्र से निर्वाचित सांसद और केंद्रीय मंत्री रामदास अठावले ने कहा कि देश में दिवाली उत्साह से मनाई जा रही है। पटाखों से कई जगह आग लगी, मराठवाड़ा के धाराशिव में एक परिवार के छह सदस्यों की जान गई। महाराष्ट्र सूखे जैसी स्थिति से जूझ रहा है। केंद्र और राज्य सरकारें किसानों की मदद कर रही हैं। मुख्यमंत्री ने दिवाली के लिए किसानों के खातों में 5,000 रुपये भेजे। सरकार किसान समुदाय को मजबूत करने के लिए प्रतिबद्ध है। बार-बार कर्ज माफी से बचने के लिए अच्छी फसल वाली नीतियां जरूरी हैं। उन्होंने कहा कि नदी जोड़ो परियोजनाओं को प्राथमिकता दी जाएगी। केंद्र के समर्थन से राज्य सरकार नदी जोड़ो पहल बढ़ा रही है। इससे किसानों को भविष्य में गंभीर स्थिति नहीं झेलनी पड़ेगी।

विज्ञापन
Trending Videos

मुंबई में फायरिंग, पुरानी रंजिश में एक व्यक्ति को मारी गोली; अस्पताल में भर्ती
मुंबई के कुर्ला पश्चिम इलाके में बुधवार को गोलीबारी की घटना सामने आई। इस वारदात में एक व्यक्ति घायल हो गया। शुरुआती जानकारी के मुताबिक आरोपी और पीड़ित के बीच पुरानी रंजिश थी। इसी के चलते आरोपी ने दूसरे व्यक्ति पर गोली चला दी। गोली लगने से घायल व्यक्ति को उपचार के लिए भाभा अस्पताल ले जाया गया है। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, पुलिस मामले की जांच में जुटी है।
विज्ञापन

धनंजय मुंडे ने पंकजा मुंडे के साथ भाई दूज मनाया
मुंबई में एनसीपी विधायक धनंजय मुंडे ने महाराष्ट्र की मंत्री पंकजा गोपीनाथ मुंडे के साथ भाई दूज मनाया।

विज्ञापन

मुंबई के कुर्ला में पुरानी रंजिश में 40 वर्षीय व्यक्ति को मारी गोली, अस्पताल में भर्ती
मुंबई के कुर्ला इलाके में बुधवार दोपहर पुरानी रंजिश के चलते एक 40 वर्षीय व्यक्ति पर गोलीबारी की गई। इस हमले में विनोद मल्लप्पा पवार घायल हो गए। पुलिस के मुताबिक, वारदात दोपहर करीब 12:40 बजे कुर्ला पश्चिम के मकड़वाला कंपाउंड में हुई। बताया गया कि एक अज्ञात हमलावर ने विनोद पवार पर गोली चलाई और वारदात को अंजाम देने के बाद मौके से फरार हो गया। घटना के तुरंत बाद घायल को भाभा अस्पताल पहुंचाया गया, जहां उनका इलाज चल रहा है।

पुलिस की शुरुआती जांच में सामने आया है कि हमले के पीछे पुरानी व्यक्तिगत रंजिश हो सकती है। हालांकि, हमलावर ने कितनी गोलियां चलाईं, इसकी पुष्टि अभी की जा रही है। घटना की जानकारी मिलते ही विनोबा भावे नगर पुलिस और फॉरेंसिक टीम मौके पर पहुंची। पुलिस ने घटनास्थल की जांच की है और आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली जा रही है। पुलिस आरोपी की पहचान कर उसकी तलाश में जुटी है।

 

लातूर के मांजरा बांध में सिर्फ 5.06 फीसदी पानी बचा, पिछले साल इसी दिन था पूरा भरा
महाराष्ट्र के लातूर जिले में पानी का संकट गहराने की आशंका बढ़ गई है। जिले के प्रमुख मांजरा बांध में अब उसकी कुल क्षमता का केवल 5.06 फीसदी पानी बचा है। यह बांध लातूर और आसपास के इलाकों में पानी की आपूर्ति का बड़ा स्रोत है। अधिकारियों के मुताबिक, बुधवार सुबह छह बजे तक बांध में इस्तेमाल करने योग्य पानी केवल 8.953 मिलियन क्यूबिक मीटर दर्ज किया गया। जबकि बांध की कुल उपयोगी जल भंडारण क्षमता 176.963 मिलियन क्यूबिक मीटर है।

आंकड़ों के अनुसार, पिछले साल इसी तारीख को बांध 100 फीसदी भरा हुआ था। इस साल बारिश में भी काफी कमी दर्ज की गई है। अब तक जिले में कुल 317 मिलीमीटर बारिश हुई है, जबकि पिछले साल इसी अवधि में 600 मिलीमीटर बारिश रिकॉर्ड की गई थी। कम बारिश और बांध में नए पानी की आवक नहीं होने के कारण जलस्तर लगातार घट रहा है। ऐसे में आने वाले दिनों में लातूर और आसपास के क्षेत्रों में पेयजल आपूर्ति को लेकर चिंता बढ़ गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed