{"_id":"66ff551297d5fc48ed044a9a","slug":"maharashtra-updates-man-missing-complaint-reveals-he-was-sexually-abusing-daughter-for-years-2024-10-04","type":"story","status":"publish","title_hn":"Maharashtra: शख्स से बेटी की गुमशुदगी की शिकायत की, जांच में खुलासा- वह खुद वर्षों से उसका यौन शोषण कर रहा था","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
Maharashtra: शख्स से बेटी की गुमशुदगी की शिकायत की, जांच में खुलासा- वह खुद वर्षों से उसका यौन शोषण कर रहा था
Fri, 04 Oct 2024 08:08 AM IST
अभिषेक दीक्षित
पीटीआई, मुंबई
पीटीआई, मुंबई
Published by: अभिषेक दीक्षित
Updated Fri, 04 Oct 2024 08:08 AM IST
सार
पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। उसके खिलाफ भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस) और यौन अपराधों से बच्चों के संरक्षण (पॉक्सो) अधिनियम की संबंधित धाराओं के तहत मामला दर्ज किया गया है।
विज्ञापन
जांच करती पुलिस
- फोटो : अमर उजाला डिजिटल
विस्तार
देश की आर्थिक राजधानी में गुरुवार को चौंकाने वाला मामला सामने आया। पुलिस ने गुरुवार को बताया कि 46 वर्षीय व्यक्ति ने अपनी 17 साल की बेटी के लापता होने के बाद अपहरण की शिकायत दर्ज कराई। मामले की जब जांच की गई तो पता चला कि वह पिछले पांच वर्षों से उसका यौन शोषण कर रहा था। वह इस दरिंदगी से बचने के लिए मुंबई का घर छोड़कर चली गई थी। पुलिस ने गुरुवार को आरोपी को गिरफ्तार किया और उसके खिलाफ भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस) और यौन अपराधों से बच्चों के संरक्षण (पॉक्सो) अधिनियम की संबंधित धाराओं के तहत मामला दर्ज किया।
विज्ञापन
एक पुलिस अधिकारी ने बताया कि 17 वर्षीय लड़की अपने पिता की दरिंदगी से तंग आकर बुधवार को मध्य मुंबई के महालक्ष्मी इलाके के अपने घर को छोड़कर चली गई। काफी तलाशने के बाद भी जब वह नहीं मिली तो शख्स ने ताड़देव पुलिस स्टेशन में अपनी बेटी के अपहरण का आरोप लगाते हुए शिकायत दर्ज कराई। उसकी शिकायत के आधार पर एक अज्ञात व्यक्ति के खिलाफ अपहरण का मामला दर्ज किया गया और बच्ची की तलाश शुरू की गई।
विज्ञापन
महालक्ष्मी स्टेशन पर मिली बच्ची
उन्होंने बताया कि तलाशी के दौरान क्राइम ब्रांच की टीम ने लड़की को पश्चिमी रेलवे नेटवर्क के महालक्ष्मी स्टेशन पर पाया। लड़की को क्राइम ब्रांच के कार्यालय ले जाया गया, जहां पूछताछ के दौरान उसने अपने ही पिता पर यौन शोषण के आरोप लगाए और बार-बार यौन उत्पीड़न की चौंकाने वाली कहानी सुनाई।
विज्ञापन
पांच वर्षों से कर रहा था यौन शोषण
अधिकारी के मुताबिक, बच्ची ने पुलिस को बताया कि उसका पिता पिछले पांच वर्षों से उसका यौन शोषण कर रहा था। उसकी शिकायत के आधार पर पुलिस स्टेशन में बीएनएस और पोक्सो एक्ट के तहत दुष्कर्म और अन्य अपराधों का मामला दर्ज किया गया। फिर पुलिस ने लड़की के पिता की तलाश शुरू की। उसे बाद में उसे पकड़ लिया गया। अधिकारी ने बताया कि मेडिकल जांच के बाद आरोपी को ताड़देव पुलिस को सौंप दिया गया।