फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Maharashtra updates Mahayuti Maha Vikas Aghadi Ajit Pawar Sharad Pawar Crime Accident Politics news in hindi

Maharashtra: बुलढाणा में दो समूहों के बीच झड़प के बाद निषेधाज्ञा लागू; ठाणे में दवा निर्माण इकाई में लगी आग

Mon, 25 Nov 2024 04:11 PM IST
कीर्तिवर्धन मिश्र न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई Published by: कीर्तिवर्धन मिश्र Updated Mon, 25 Nov 2024 04:11 PM IST
विज्ञापन
Maharashtra updates Mahayuti Maha Vikas Aghadi Ajit Pawar Sharad Pawar Crime Accident Politics news in hindi
महाराष्ट्र अपडेट - फोटो : Amar Ujala
महाराष्ट्र के बुलढाणा जिले के मेहकर शहर में दो समूहों के बीच झड़प हो गई, जिसके बाद अधिकारियों ने निषेधाज्ञा लागू कर दी। एक अधिकारी ने सोमवार को इसक जानकारी दी। मेहकर उपमंडल अधिकारी के कार्यालय ने बताया कि यह घटना रविवार को घटी। अधिकारी ने बताया कि तनावपूर्ण स्थिति को नियंत्रित करने के लिए आदेश जारी किए गए थे।
विज्ञापन

ठाणे में दवा निर्माण इकाई में लगी आग

ठाणे जिले में रविवार रात एक दवा निर्माण इकाई में आग लग गई। अधिकारियों ने बताया कि एमआईडीसी अंबरनाथ के आनंद नगर में स्थित फैक्ट्री में रात करीब 10 बजे लगी इस घटना में एक कर्मी के घायल होने की खबर है। एक अधिकारी ने बताया कि अंबरनाथ, कल्याण, उल्हासनगर और बदलापुर से दमकलकर्मी मौके पर पहुंचे और आग बुझाने का अभियान जारी है। उन्होंने बताया कि आग लगने के कारणों का अभी पता नहीं चल पाया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

अजित-शरद पवार ने महाराष्ट्र के पहले CM को दी श्रद्धांजलि

महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव के नतीजों के बाद राज्य में मुख्यमंत्री पद को लेकर चर्चाएं जारी हैं। इस बीच राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (राकांपा) के प्रमुख अजित पवार सोमवार को राज्य के पहले मुख्यमंत्री वाईबी चव्हाण के स्मृतिस्थल पर पहुंचे और पुण्यतिथि पर उन्हें श्रद्धांजलि दी। इससे पहले राकांपा-एसपी के प्रमुख शरद पवार ने भी चव्हाण को श्रद्धांजलि अर्पित की। शरद पवार अपने गुरु बलवंतराव चव्हाण के स्मृतिस्थल भी पहुंचे और उन्हें फूल अर्पित किए। इस दौरान शरद पवार के साथ उनके पोते रोहित पवार भी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed