फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   maharashtra updates hindi news updates mumbai bmc nagpur pune education politics crime

MH Update: बारामती उपचुनाव जीतने के बाद सुनेत्रा पवार का राज्यसभा से इस्तीफा; ठाणे हादसे में बस चालक पर एफआईआर

Wed, 06 May 2026 11:06 PM IST
Riya Dubey न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई Published by: Riya Dubey Updated Wed, 06 May 2026 11:06 PM IST
विज्ञापन
maharashtra updates hindi news updates mumbai bmc nagpur pune education politics crime
महाराष्ट्र की बड़ी खबरें - फोटो : अमर उजाला

महाराष्ट्र के ठाणे जिले में हुए भीषण सड़क हादसे के बाद पुलिस ने राज्य परिवहन निगम (MSRTC) की बस के चालक के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर ली है। यह कार्रवाई उस हादसे के बाद की गई है, जिसमें एसयूवी और बस की टक्कर में चार लोगों की मौत हो गई थी।

विज्ञापन

पुलिस अधिकारियों के अनुसार, हादसा मंगलवार सुबह मुरबाड तालुका के टोकावडे इलाके में हुआ। टक्कर इतनी जोरदार थी कि एसयूवी सवार चार लोगों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि चार अन्य घायल हो गए। घायलों का विभिन्न अस्पतालों में इलाज चल रहा है।

विज्ञापन

टोकावडे पुलिस स्टेशन के निरीक्षक शितलकुमार नाइक ने बताया कि बस चालक के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता (BNS) और मोटर वाहन अधिनियम की विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज किया गया है। हालांकि अभी तक आरोपी चालक की गिरफ्तारी नहीं हुई है।

विज्ञापन
विज्ञापन

पुलिस का कहना है कि हादसे के कारणों की जांच की जा रही है और सभी पहलुओं को ध्यान में रखकर आगे की कार्रवाई की जाएगी। मृतकों के शव पोस्टमॉर्टम के लिए सरकारी अस्पताल भेज दिए गए हैं। मृतकों की पहचान अविनाश काकड़े, अभिषेक मोटे, नीता धुरे और मीना मदके के रूप में हुई है। सभी मृतक अहिल्यानगर जिले के नेवासा क्षेत्र के रहने वाले थे।

सुनेत्रा पवार ने राज्यसभा से दिया इस्तीफा
महाराष्ट्र की उपमुख्यमंत्री और राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी अध्यक्ष सुनेत्रा पवार ने बारामती विधानसभा उपचुनाव में रिकॉर्ड जीत दर्ज करने के दो दिन बाद बुधवार को राज्यसभा सदस्य पद से इस्तीफा दे दिया। उनके बेटे और राज्यसभा सांसद पार्थ पवार ने बताया कि सुनेत्रा पवार ने अपना इस्तीफा उपराष्ट्रपति और राज्यसभा के सभापति सी पी राधाकृष्णन को सौंप दिया है।

बारामती विधानसभा सीट पर उपचुनाव उनके पति और पूर्व उपमुख्यमंत्री अजीत पवार के निधन के बाद कराया गया था। सुनेत्रा पवार ने यह चुनाव 2 लाख 18 हजार 34 मतों के रिकॉर्ड अंतर से जीता। सुनेत्रा पवार जून 2024 में लोकसभा चुनाव हारने के बाद राज्यसभा सदस्य बनी थीं। बाद में जनवरी में उन्हें महाराष्ट्र का उपमुख्यमंत्री पद की शपथ दिलाई गई थी। यह शपथ अजीत पवार की बारामती में विमान दुर्घटना में मौत के कुछ दिन बाद हुई थी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed