फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Maharashtra Updates: fire broke out in Mohit Heights building located in Mahim area of Mumbai Know all

Maharashtra Updates: मुंबई के माहिम इलाके में बिल्डिंग में आग लगी; पालघर में कॉन्स्टेबल ने आत्महत्या कर ली

Mon, 07 Oct 2024 06:46 PM IST
अभिषेक दीक्षित न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई Published by: अभिषेक दीक्षित Updated Mon, 07 Oct 2024 06:46 PM IST
सार

ठाणे जिले में एक व्यक्ति की हत्या कर शव को पहाड़ी के पास फेंकने के आरोप में 28 वर्षीय एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया गया है। पुलिस ने आरोपी रमेश उर्फ बाला श्यामलाल माली को रविवार देर रात कलवा से गिरफ्तार किया।

विज्ञापन
Maharashtra Updates: fire broke out in Mohit Heights building located in Mahim area of Mumbai Know all
सांकेतिक तस्वीर। - फोटो : अमर उजाला डिजिटल

विस्तार

महाराष्ट्र में मुंबई के माहिम इलाके में स्थित मोहित हाइट्स बिल्डिंग में आग लगी। आग लगने का कारण स्पष्ट नहीं है। मुंबई फायर ब्रिगेड के मुताबिक, दमकल की गाड़ियां मौके पर पहुंच गई हैं। अधिक जानकारी की प्रतीक्षा है।

विज्ञापन


इसके अलावा पालघर जिले में एक 26 वर्षीय कॉन्स्टेबल ने अपने घर पर कथित तौर पर आत्महत्या कर ली। पुलिस नियंत्रण कक्ष के एक अधिकारी ने बताया कि यह घटना रविवार को वसई इलाके में हुई। इस कदम के पीछे के कारण का पता लगाने के लिए जांच की जा रही है। अधिकारी ने बताया कि मीरा भयंदर-वसई विरार पुलिस नियंत्रण कक्ष में तैनात कांस्टेबल सागर अठनेकर ने कथित तौर पर अपने घर की छत से लटककर आत्महत्या कर ली। शव को बाद में पोस्टमार्टम के लिए सरकारी अस्पताल भेज दिया गया और दुर्घटनावश मौत का मामला दर्ज किया गया।
विज्ञापन


ठाणे में व्यक्ति की हत्या कर शव फेंकने के आरोप में एक गिरफ्तार
ठाणे जिले में एक व्यक्ति की हत्या कर शव को पहाड़ी के पास फेंकने के आरोप में 28 वर्षीय एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया गया है। पुलिस ने आरोपी रमेश उर्फ बाला श्यामलाल माली को रविवार देर रात कलवा से गिरफ्तार किया। कलवा थाने के वरिष्ठ निरीक्षक अशोक उत्तेकर ने बताया कि 27 वर्षीय एक व्यक्ति का शव 2 अक्तूबर को कलवा में एक पहाड़ी की तलहटी में मिला था। बाद में मृतक की पहचान भास्कर नगर निवासी राहुल उमेशकुमार प्रजापति के रूप में हुई। शव पर चोट के निशान थे, जिसे पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। कलवा पुलिस ने अज्ञात लोगों के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज किया। जांच के दौरान पुलिस टीम को सीसीटीवी फुटेज मिली जिसमें आरोपी और पीड़िता एक साथ इलाके में घूमते नजर आ रहे थे। अधिकारी ने बताया कि आरोपी से पूछताछ की जा रही है और हत्या के पीछे का मकसद अभी पता नहीं चल पाया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


नागपुर स्टेशन पर दो लोगों की पीट-पीटकर हत्या, दो घायल
महाराष्ट्र के नागपुर रेलवे स्टेशन पर सोमवार सुबह एक व्यक्ति ने प्लेटफॉर्म पर सो रहे लोगों पर हमला कर दिया, जिसमें दो लोगों की मौत हो गई और दो अन्य घायल हो गए। एक अधिकारी ने बताया कि बिना उकसावे के हमला करते हुए व्यक्ति ने पीड़ितों पर कंक्रीट के स्लीपर (रेलवे ट्रैक पर इस्तेमाल होने वाला 50 किलो का स्लैब) से कथित तौर पर हमला किया, जब वे तड़के प्लेटफॉर्म नंबर 6 पर सो रहे थे। आरोपी जय कुमार केवट (45) को हिरासत में ले लिया गया है।

ठाणे में दंगा और जबरन वसूली के आरोप में 10 पर मामला दर्ज
ठाणे जिले में एक सामाजिक कार्यकर्ता और एक अन्य व्यक्ति से कथित तौर पर पैसे मांगने के बाद पुलिस ने दंगा और जबरन वसूली के आरोप में एक गिरोह के 10 सदस्यों के खिलाफ मामला दर्ज किया है। एक अधिकारी ने बताया कि डकैती के प्रयास के एक अन्य मामले में आठ आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है, जबकि दो अन्य नाबालिग आरोपी जमानत पर बाहर हैं।

नागपुर में क्लिनिक चलाने के आरोप में फर्जी डॉक्टर पर मामला दर्ज
नागपुर शहर में बिना मेडिकल डिग्री के क्लिनिक चलाने वाले एक फर्जी डॉक्टर के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है। पुलिस ने सोमवार को बताया कि समता नगर निवासी आरोपी मनोज कुमार हनवटे (42) ने छह साल पहले जरीपटका इलाके में अपना क्लिनिक खोला था और तब से लोगों का इलाज कर रहा है। कुछ मरीजों ने नागरिक स्वास्थ्य विभाग में शिकायत दर्ज कराई थी और हनवटे की मेडिकल डिग्री सत्यापन के लिए मेडिकल काउंसिल को सौंपी गई थी।

नागपुर में 12 वर्षीय लड़की का यौन शोषण, प्रॉपर्टी डीलर गिरफ्तार
पुलिस ने सोमवार को बताया कि महाराष्ट्र के नागपुर शहर में 12 वर्षीय लड़की का यौन शोषण करने के आरोप में एक प्रॉपर्टी डीलर को गिरफ्तार किया गया है। एक अधिकारी ने बताया कि लड़की की मां की शिकायत के आधार पर पुलिस ने 50 वर्षीय व्यक्ति को आईपीसी और यौन अपराधों से बच्चों के संरक्षण (POCSO) अधिनियम के प्रावधानों के तहत गिरफ्तार किया है।

नवी मुंबई पुलिस ने चेन स्नैचिंग गैंग के चार लोगों को पकड़ा

नवी मुंबई पुलिस ने चार लोगों को गिरफ्तार कर चेन स्नैचिंग के कई मामलों का खुलासा किया। सोमवार को एक अधिकारी ने इसकी जानकारी दी। आरोपियों के पास से तीन सोने की चेन, दो मोटरसाइकिल बरामद किया गया है। इनकी कीमत 7.70 लाख रुपये बताई जा रही है। यह गैंग मुख्य रूप से नवी मुंबई के कामोठे, खारघर, सीबीडी बेलापुर और वाशी में सक्रिय था एक विशेष टीम ने आरोपियों की पहचान के लिए उल्वे इलाके में 40-45 हाउसिंग सोसाइटी और गेस्ट हाउस की तलाशी ली। आरोपियों की पहचान सागर मेहरा, अभय सुनील कुमार नैन, शिखा सागर मेहर और अनुज चार्री के तौर पर की गई है। 

नागपुर रेलवे स्टेशन पर व्यक्ति ने दो लोगों को पीट पीटकर मार डाला

महाराष्ट्र के नागपुर रेलवे स्टेशन पर सोमवार सुबह एक व्यक्ति ने प्लेटफॉर्म पर सो रहे दो लोगों की पीट-पीटकर हत्या कर दी। यह घटना प्लेटफॉर्म नंबर छह पर घटी। जीआरपी की टीम ने पेट्रोलिंग के दौरान चीखने-चिल्लाने की आवाज सुनी। उन्होंने आरोपी जय कुमार केवत को हिरासत में ले लिया। इस हमले में तमिलना़डु के रहने वाले गणेश और एक अज्ञात व्यक्ति की मौत हो गई। जीआरपी ने मामला दर्ज कर लिया है और आगे की जांच जारी है। 

मुंबई : अभिनेत्री दीया मिर्जा के नौकर की अपहृत बेटी को यूपी से बचाया गया
अभिनेता दीया मिर्जा की नौकर की अपहृत बेटी को मुंबई पुलिस ने उत्तर प्रदेश के बुलंदशहर से बचा लिया। उसका पिछले महीने मुंबई के पश्चिमी हिस्से में स्थित खार से अपहरण हो गया था।

मुंबई पुलिस के एक अधिकारी ने सोमवार को कहा कि वह कॉलेज के लिए निकलने के बाद लापता हो गई थी। उसका मोबाइल फोन पहुंच से बाहर था। पुलिस ने अपहरण का मामला दर्ज कर जांच शुरू की थी। कॉल डिटेल और सीसीटीवी फुटेज की जांच से पता चला था कि उसका अपहरण एक लड़का ने किया था। आरोपी पर भारतीय न्याय संहिता और पॉक्सो कानून के तहत केस दर्ज किया गया है।

नागपुर रेलवे स्टेशन पर एक व्यक्ति ने दो लोगों की पीट-पीटकर की हत्या, दो घायल
एक व्यक्ति ने सोमवार सुबह महाराष्ट्र के नागपुर रेलवे स्टेशन पर एक प्लेटफॉर्म पर सो रहे दो लोगों की लाठी से पीट-पीटकर हत्या कर दी और दो अन्य को घायल कर दिया। राजकीय रेलवे पुलिस (जीआरपी) के एक अधिकारी ने कहा कि दिन के शुरुआती घंटों में आरोपी ने बिना किसी वजह के हमला कर दिया। उस समय पीड़ित प्लेटफार्म नंबर 6 पर सो रहे थे। जीआरपी की एक गश्ती टीम लोगों की चीखें सुनकर घटनास्थल पर पहुंची। आरोपी जय कुमार केवट (45) को गिरफ्तार कर लिया गया। हमले में तमिलनाडु निवासी गणेश कुमार (40) और एक अज्ञात बेसहारा व्यक्ति की मौत हो गई। अधिकारी ने कहा, दो अन्य लोग गंभीर रूप से घायल हो गए और उनका मेयो अस्पताल में इलाज चल रहा है। जीआरपी ने हत्या का मामला दर्ज कर लिया है और आगे की जांच जारी है।

महाराष्ट्र : अकोला में दो गुटों के बीच झड़प के दौरान पथराव, वाहन फूंके
महाराष्ट्र के अकोला शहर के गाडगे नगर इलाके में दो समूह आपस में भिड़ गए। इस दौरान जमकर पथराव हुआ और वाहनों में आग लगा दी। एक अधिकारी ने कहा कि प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, दोपहर में गाडगे नगर इलाके में एक ऑटोरिक्शा की ओर से मोटरसाइकिल को टक्कर मारने के बाद दो समुदायों के समूहों के बीच झड़प हो गई। उन्होंने कहा, दोनों समूहों ने एक-दूसरे पर पथराव किया और तीन दोपहिया वाहनों और एक ऑटोरिक्शा में आग लगा दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने स्थिति को संभाला। इलाके में शांति बनाए रखने के लिए पुलिस कर्मियों को तैनात किया गया है। पुलिस अधीक्षक बच्चन सिंह ने लोगों से किसी भी अफवाह पर विश्वास न करने की अपील की।

महाराष्ट्रः उद्घाटन से पहले उड़ गई रत्नागिरी रेलवे स्टेशन की छत
महाराष्ट्र के कोंकण क्षेत्र में उद्घाटन से पहले ही भारी बारिश के कारण रत्नागिरी रेलवे स्टेशन की नवनिर्मित छत क्षतिग्रस्त हो गई। अधिकारियों ने बताया कि रविवार शाम तेज हवाओं और भारी बारिश के कारण रेलवे स्टेशन की टिन की चादरें उड़ गईं और इमारत की ढलवा छत गिर गई, जिससे नवनिर्मित छत का लगभग 15 से 20 वर्ग फुट हिस्सा क्षतिग्रस्त हो गया। अधिकारियों ने बताया कि लोक निर्माण विभाग, रेलवे स्टेशन के पश्चिमी प्रवेश द्वार का सौंदर्यीकरण करवा रहा था और काम भी अभी तक पूरा नहीं हो पाया था।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed