महाराष्ट्र: पालघर सड़क हादसे में तीन की मौत, 11 घायल; डोंबिवली के पीड़ितों को और मुआवजा दिलाएंगे श्रम मंत्री
केमिकल फैक्टरी धमाका: श्रम मंत्री बोले- समुचित मुआवजे के लिए संघर्ष करेंगे
डोंबिवली केमिकल फैक्टरी धमाका कई परिवारों को कभी न भूलने वाला दर्द दे गया है। सरकार ने मुआवजा देने की घोषणा की है। इस मामले से जुड़े ताजा घटनाक्रम में श्रम मंत्री सुरेश खाड़े ने कहा है कि वे पीड़ित परिवारों को समुचित मुआवजा दिलाने के लिए संघर्ष करेंगे। खाडे ने कहा कि राज्य श्रम विभाग कानूनी उपाय के माध्यम से पीड़ितों और उनके परिवारों के लिए मुआवजे की राशि बढ़ाने का प्रयास करेगा। उन्होंने कहा कि लापता श्रमिकों का पता लगाने के प्रयास जारी हैं। गौरतलब है कि मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे ने धमाके में मारे गए लोगों के परिजनों को पांच-पांच लाख रुपये देने का एलान किया है। उन्होंने आश्वस्त किया है कि घायलों का खर्च सरकार वहन करेगी।
कोयला घोटाला में महाराष्ट्र की कंपनी, दो निदेशक दोषी करार
दिल्ली की अदालत ने महाराष्ट्र की एक कंपनी और इसके दो निदेशकों को कोयला ब्लॉक आवंटन में अनियमितताओं से जुड़े एक मामले में धोखाधड़ी और आपराधिक साजिश का दोषी करार दिया। कथित कोयला घोटाले से जुड़ा यह 16वां मामला है, जिसमें अदालत ने अपना फैसला सुनाया। अदालत मंगलवार को सजा पर दलीलें सुन सकती है। विशेष न्यायाधीश जस्टिस संजय बंसल ने आरोपियों बीएस इस्पात लि., मोहन अग्रवाल और राकेश अग्रवाल को दोषी ठहराया। उन्होंने कहा कि अभियोजन पक्ष ने मामले को किसी भी संदेह से परे साबित कर दिया है। यह मामला कंपनी के पक्ष में महाराष्ट्र में स्थित ‘मार्की मंगली-एक’ कोयला ब्लॉक के आवंटन में अनियमितता से संबंधित है। दोषियों को इस मामले में अधिकतम सात साल की जेल की सजा हो सकती है, जबकि कंपनी पर जुर्माना लगाया जा सकता है।
महाराष्ट्र के परीक्षा परिणाम में बेटियों ने मारी बाजी, जुड़वां बच्चों को 100 फीसदी अंक
नागपुर पुलिस ने एक ऑटोरिक्शा के टैंक में घरेलू एलपीजी सिलेंडर से गैस भरने के आरोप में तीन लोगों को गिरफ्तार किया है। अधिकारी ने बताया कि यह घटना यशोधरा नगर पुलिस थाना क्षेत्र में सामने आई। उन्होंने बताया कि पुलिस ने ऑटो, सिलेंडर और रिफिलिंग में इस्तेमाल होने वाले अन्य उपकरण भी जब्त कर लिए हैं।
बीड वायरल वीडियो तनाव: फडणवीस और अजित पवार ने की शांति की अपील
नागपुर में पूर्व सैनिक की हत्या के आरोप में पिता-पुत्र गिरफ्तार
नागपुर पुलिस ने भारतीय वायुसेना के पूर्व सैनिक हरीश दिवाकर कराडे (60) की कथित तौर पर हत्या के आरोप में सोमवार को वकील अश्विन मधुकर वासनिक (56) और उसके बेटे अविष्कार अश्विन वासनिक (23) को गिरफ्तार किया है। एक अधिकारी ने बताया कि रविवार रात हरीश नागपुर की हुडको कॉलोनी स्थित वकील के घर गया था। जहां पर उसकी वकील और उसके बेटे से बहस हो गई। इस दौरान पिता-पुत्र ने हरीश पर कुल्हाड़ी, पाइप और चाकू से हमला कर दिया, जिससे उसकी मौत हो गई। पुलिस ने हरीश की पत्नी की शिकायत पर पिता-पुत्र को गिरफ्तार कर लिया। एक अदालत ने सोमवार को दोनों को 29 मई तक पुलिस हिरासत में भेज दिया।
मुंबई पुलिस की 50 बार-पब पर छापेमारी
मुंबई पुलिस ने सोमवार को एक साथ 50 बार और पब पर छापेमारी की। कुछ बार में अवैध गतिविधियां पाए जाने पर पुलिस ने पांच संरचनाओं को ध्वस्त कर दिया। एक अधिकारी ने बताया कि आरोपियों के खिलाफ संबंधित धाराओं में कार्रवाई की गई है। छापेमारी अभियान आने वाले दिनों में भी जारी रहेगा।
47.1 डिग्री तापमान के साथ ब्रह्मपुरी महाराष्ट्र में सबसे गर्म रहा
भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) के एक अधिकारी ने कहा कि सोमवार को चंद्रपुर जिले के ब्रह्मपुरी में तापमान 47.1 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो महाराष्ट्र में सबसे अधिक है। इसके अलावा विदर्भ क्षेत्र में कई स्थानों पर भीषण गर्मी का अनुभव हुआ, जहां अधिकतम तापमान 40 डिग्री को पार कर गया।
वहीं, नागपुर में अधिकतम तापमान 45.6 डिग्री, अमरावती 45.0, वर्धा 45.0, चंद्रपुर 44.8, भंडारा 44.5, गोंदिया 44.5, गढ़चिरौली 44.0, यवतमाल 42.5, अकोला 42.2 और वाशिम में अधिकतम तापमान 41.2 दर्ज किया गया। आईएमडी नागपुर के अनुसार मंगलवार को चंद्रपुर, अकोला और यवतमाल में और अकोला में बुधवार को लू चलने की संभावना है।
मुंबई कस्टम ने पकड़ा 10 किलो सोना, तीन लोग गिरफ्तार
मुंबई कस्टम विभाग ने 23 से 26 मई के बीच सीमा शुल्क न देने पर 10.60 किलोग्राम से अधिक सोना और इलेक्ट्रॉनिक्स सामान जब्त किया है, जिसकी कीमत 8.68 करोड़ रुपये है। वहीं, कस्टम विभाग ने 31 मामलों में विदेशी मुद्रा 0.17 करोड़ रुपये जब्त की। इसके साथ ही तीन लोगों को गिरफ्तार किया है, जिन्होंने इलेक्ट्रिक आयरन, जूते और मलाशय में सोना छुपाया हुआ था।
On 23–26 May, Mumbai Customs seized over 10.60 Kg of Gold & Electronics valued at Rs. 8.68 Cr & Foreign Currency valued at Rs. 0.17 Cr across 31 cases. Gold was found concealed in an electric iron, shoes & rectum. Three pax were arrested: Mumbai customs pic.twitter.com/0YvMEuTCGe
— ANI (@ANI) May 27, 2024
घाटकोपर होर्डिंग मामले में एसआईटी ने जीआरपी एसीपी को पूछताछ के लिए बुलाया
घाटकोपर होर्डिंग मामले में क्राइम ब्रांच की विशेष जांच टीम (एसआईटी) ने मुंबई जीआरपी के एसीपी शाहजी निकम को मंगलवार को पूछताछ के लिए बुलाया है। क्राइम ब्रांच ईजीओ मीडिया प्राइवेट लिमिटेड कंपनी को दिए गए होर्डिंग कॉन्ट्रैक्ट के बारे में जानकारी हासिल करना चाहती है। बता दें कि तेज हवा और बारिश के चलते घाटकोपर में एक पेट्रोल पंप के ऊपर 13 मई को बड़ा होर्डिंग गिर गया था, जिसके नीचे दबने से 17 लोगों की मौत हो गई थी।
Ghatkopar hoarding case | The Crime Branch's Special Investigation Team (SIT) has summoned Mumbai GRP's ACP Shahji Nikam for questioning on Tuesday. The Crime Branch wants to obtain information about the hoarding contract given to EGO Media Private Limited Company: Mumbai Police
— ANI (@ANI) May 27, 2024