फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Maharashtra updates DRI seizes ganja worth Rs 5 crore at Mumbai airport

Maharashtra: मुंबई हवाई अड्डे में यात्री से पांच करोड़ का गांजा जब्त; पुणे में सड़क हादसा, पांच लोगों की मौत

Tue, 02 Jul 2024 09:55 PM IST
मिथिलेश नौटियाल न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई Published by: मिथिलेश नौटियाल Updated Tue, 02 Jul 2024 09:55 PM IST
सार

मुंबई अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर एक भारतीय यात्री को गिरफ्तार किया है। उसके पास से 5 करोड़ रुपये का गांजा जब्त किया गया है। उधर पुणे में एक कार सड़क से फिसलकर नाले में गिर गई। इस हादसे में पांच लोगों की मौत हो गई। पढ़े महाराष्ट्र की बड़ी खबरें 

विज्ञापन
Maharashtra updates DRI seizes ganja worth Rs 5 crore at Mumbai airport
महाराष्ट्र अपडेट - फोटो : Amar Ujala

विस्तार

महाराष्ट्र के राजस्व खुफिया निदेशालय (डीआरआई) ने मुंबई अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर एक भारतीय यात्री को गिरफ्तार किया है। उसके पास से 5 करोड़ रुपये का गांजा जब्त किया गया है। खुफिया सूचना के आधार पर डीआरआई की मुंबई यूनिट ने छत्रपति शिवाजी महाराज अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर यात्री को रोका। बताया गया है कि यात्री बैंकॉक से मुंबई पहुंचा था। जब यात्री के बैग की तलाशी ली गई थी तो कुछ पैकेट बरामद हुए। इन पैकेट्स से 5.34 किलोग्राम गांजा बरामद किया गया। यात्री को गिरफ्तार कर लिया गया है। 

विज्ञापन

पुणे में कार के नाले में गिरने से पांच लोगों की मौत

महाराष्ट्र के पुणे जिले में पुणे-सोलापुर राजमार्ग पर एक कार सड़क से फिसलकर नाले में गिर गई। इस हादसे में पांच लोगों की मौत हो गई, जबकि एक व्यक्ति घायल हो गया। पुलिस ने बताया कि यह घटना दलाज गांव के पास हुई। पुलिस के अनुसार, कार में सवार छह लोग मुंबई से तेलंगाना जा रहे थे, तभी दोपहर करीब साढ़े तीन बजे उनकी कार नाले में गिर गयी। कार में सवार सभी लोगों की उम्र 20 वर्ष के आसपास है। एक अधिकारी ने कहा, ‘मुंबई में सैर-सपाटा करने के बाद छह लोग कार से अपने गृह राज्य तेलंगाना लौट रहे थे। प्रथम दृष्टया ऐसा लगता है कि भारी बारिश के कारण सड़क पर फिसलन होने से चालक ने कार पर से नियंत्रण खो दिया, जिससे तेज रफ्तार वाहन अनियंत्रित होकर नाले में जा गिरा।’

विज्ञापन
विज्ञापन

मुंबई में कूड़ा बूनने वाली महिला के ऊपर गिरा पेड़, दर्दनाक मौत

मुंबई में कूड़ा बीनने वाली एक 57 वर्षीय महिला के ऊपर पेड़ गिर गया, जिससे महिला की मौत हो गई। बृहन्मुंबई नगर निगम (बीएमसी) का कहना है कि परेल बस स्टैंड के पास सायनी रोड में महिला के ऊपर पेड़ गिर गया था। इस वजह से महिला वहां बुरी तरह से फंस गई। स्थानीय लोगों द्वारा महिला को तत्काल नगर निगम के अस्पताल ले जाया गया लेकिन, वहां मौजूद डॉक्टरों ने महिला को मृत घोषित कर दिया। इससे पहले 45 वर्षीय व्यक्ति की भी वर्ली में पेड गिरने से मौत हो गई थी।  

विज्ञापन

महाराष्ट्र विधानसभा के बाहर महिला ने अपनी कलाई काटने की कोशिश की

मुंबई में महाराष्ट्र विधानसभा भवन के बाहर मंगलवार को 59 वर्षीय महिला ने अपनी कलाई काटने की कोशिश की। बताया गया है कि महिला का हाउसिंग सोसाइटी से विवाद चल रहा है। पुलिस ने मंगलवार को इस बात की जानकारी दी। यह घटना उस वक्त हुई है जब विधानसभा सत्र चल रहा है। पुलिस के एक अधिकारी ने बताया कि महिला की पहचान तारा साबले के रूप में हुई है और उनकी कलाई पर हल्की चोट आई है। मौके पर मौजूद पुलिसकर्मियों ने तुरंत तारा साबले को अस्पताल पहुंचाया। प्राथमिक उपचार के बाद महिला को अस्पताल से छुट्टी दे दी गई। अधिकारी के अनुसार, तारा साबले का ठाणे स्थित अपनी हाउसिंग सोसायटी के साथ कुछ विवाद है और उसने महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे से मिलने की कोशिश की थी, लेकिन उसे मुलाकात का समय नहीं मिल पाया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed