फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Maharashtra Updates CM help to farmer and other news

Maharashtra Updates: महाराष्ट्र सरकार शुरू करेगी प्याज बैंक, पूर्व सैनिकों के लिए बनेगा निगम, सीएम ने की घोषणा

Thu, 25 Jul 2024 08:51 PM IST
बशु जैन न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई Published by: बशु जैन Updated Thu, 25 Jul 2024 08:51 PM IST
सार

किसान शिवरतन मुंडे के पिता ने पिछले दिनों आत्महत्या कर ली थी। किसान ने सीएम एकनाथ शिंदे से मिलने के लिए समय मांगा था। गुरुवार को सीएम से किसान से मिलकर उसकी पीड़ा सुनी।

विज्ञापन
Maharashtra Updates CM help to farmer and other news
महाराष्ट्र अपडेट - फोटो : Amar Ujala

विस्तार

पिता के आत्महत्या के बाद परेशान एक किसान की सीएम एकनाथ शिंदे ने मदद की। पीडि़त किसान से सीएम ने मुलाकात की और सीएम राहत कोष से पांच लाख रुपये का चेक दिया।
विज्ञापन

किसान शिवरतन मुंडे के पिता ने पिछले दिनों आत्महत्या कर ली थी। किसान ने सीएम एकनाथ शिंदे से मिलने के लिए समय मांगा था। गुरुवार को सीएम से किसान से मिलकर उसकी पीड़ा सुनी। इसके बाद अधिकारियों को किसान की मदद के लिए सीएम राहत कोष से पांच लाख रुपये का चेक देने के निर्देश दिए। किसान ने बताया कि सीएम ने उसकी मदद की है। वह उनका आभारी रहेगा। 
विज्ञापन

 

अहमदनगर के राहुरी में खुलेगा पहला प्याज बैंक

महाराष्ट्र सरकार प्याज की खेती करने वाले किसानों को बड़ी राहत देने जा रही है। सीएम एकनाथ शिंदे ने बताया कि सरकार जल्द ही कई स्थानों पर प्याज बैंक शुरू करेगी। समीक्षा बैठक में सीएम एकनाथ शिंदे ने कहा कि प्याज के स्टोरेज के लिए सौर ऊर्जा का इस्तेमाल किया जाएगा। इससे प्याज जल्दी खराब नहीं होगा और किसान अच्छे दाम मिलने तक यहां प्याज को स्टोर कर सकेंगे। पहले चरण में सबसे ज्यादा प्याज उत्पादन वाले अहमदनगर के राहुरी, नासिक, छत्रपति संभाजी नगर और सोलापुर में प्याज बैंक शुरू होंगे। उन्होंने कहा कि बैंक की शुरुआत हिंदुस्तान एग्रो के जरिये होगी। वहीं महाराष्ट्र औद्योगिक विकास निगम (एमआईडीसी) और महाराष्ट्र राज्य सड़क परिवहन निगम के परिसर में इन बैंकों को खोला जाएगा। उन्होंने अफसरों को प्याज बैंक शुरू करने के लिए तैयारी करने के निर्देश दिए। 

 

पूर्व सैनिकों के लिए बनेगा निगम और विश्राम गृह

महाराष्ट्र सरकार पूर्व सैनिकों के कल्याण के लिए निगम बनाएगी। इसके साथ ही नवी मुंबई स्थित खारघर में एक विश्राम गृह और महानगर में संग्रहालय बनाया जाएगा। मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे ने समीक्षा बैठक में यह घोषणा की। पूर्व सैनिक कल्याण विभाग के प्रभारी और मुख्यमंत्री शिंदे ने कहा कि सतारा के सैनिकों के गांव अपशिंगे को विशेष दर्जा दिया जाएगा। पूर्व सैनिकों के लिए टोल माफ होगा। उन्होंने सिडको द्वारा दी गई जमीन पर विश्राम गृह का निर्माण शुरू करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि महाराष्ट्र सरकार देश की सीमाओं की रक्षा करने वाले सैनिकों के कल्याण के लिए प्रतिबद्ध है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed