फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Maharashtra Updates: cabinet minister Sanjay Rathod vehicle met with accident on Digras-Arni road Know all

Maharashtra: बीडीडी चॉल पुनर्विकास परियोजना से हटाया गया शरद पवार का नाम, बीड में पुलिस और जनता के बीच भिड़ंत

Fri, 04 Oct 2024 10:27 PM IST
श्वेता महतो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई Published by: श्वेता महतो Updated Fri, 04 Oct 2024 10:27 PM IST
विज्ञापन
Maharashtra Updates: cabinet minister Sanjay Rathod vehicle met with accident on Digras-Arni road Know all
महाराष्ट्र अपडेट - फोटो : Amar Ujala

शिवसेना नेता और महाराष्ट्र के मंत्री संजय राठौड़ की कार शुक्रवार तड़के हादसे का शिकार हो गई। उनकी कार राज्य के यवतमाल जिले में एक पिकअप वैन से टकरा गई। इस दौरान दूसरे वाहन का चालक घायल हो गया। घटना अरनी पुलिस थाने के अधिकार क्षेत्र में दिग्रास के पास कोपरा गांव में सुबह करीब 2 बजे हुई। गनीमत रही कि मंत्री की कार के एयरबैग खुल गए और वे सुरक्षित बच गए।

विज्ञापन


राज्य के मृदा एवं जल संरक्षण मंत्री शनिवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के दौरे से पहले तैयारियों की समीक्षा करने के बाद पड़ोसी वाशिम जिले के पोहरादेवी से यवतमाल की ओर जा रहे थे। यात्रा के दौरान राठौड़ की कार एक पिकअप से टकरा गई, जिससे दूसरे वाहन का चालक घायल हो गया। एक अन्य अधिकारी ने बताया कि यवतमाल जिले के संरक्षक मंत्री राठौड़ ने पिकअप चालक को अस्पताल में भर्ती कराया।
विज्ञापन


प्रधानमंत्री मोदी शनिवार को वाशिम के पोहरादेवी स्थित जगदंबा माता मंदिर में दर्शन करेंगे। वहां वे बंजारा समुदाय की समृद्ध विरासत को दर्शाने वाले बंजारा विरासत संग्रहालय का उद्घाटन करेंगे और कृषि एवं पशुपालन क्षेत्र से जुड़ी 23,300 करोड़ रुपये की परियोजनाओं का शुभारंभ करेंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन

बुलढाणा में रेस्तरां में लगी आग, कोई हताहत नहीं
इस बीच बुलढाणा जिले में शुक्रवार सुबह भीषण आग लगने से एक रेस्तरां जलकर खाक हो गया। रायपुर थाने के एक अधिकारी ने बताया कि आग चिखली तालुका के सैलानी इलाके में बस स्टैंड के पास स्थित एक रेस्तरां में सुबह करीब चार बजे लगी थी और घटना में कोई हताहत नहीं हुआ है। आग में रेस्तरां पूरी तरह जलकर राख हो गया। उन्होंने बताया कि बुलढाणा और चिखली से दमकल की गाड़ियों को मौके पर भेजा गया और आग को बुझा लिया गया।

भारी बारिश से नांदेड़ में 812 करोड़ का फसल नुकसान

सितंबर में हुई बारिश से महाराष्ट्र के नांदेड़ में 812 करोड़ रुपये की फसल बर्बाद हो गई। जिला प्रशासन ने अपनी रिपोर्ट में यह जिक्र किया है। रिपोर्ट में कहा गया है कि मराठवाड़ा क्षेत्र के कुछ हिस्सों में भारी बारिश हुई। इसके चलते किसानों को नुकसान का सामना करना पड़ा। नांदेड़ के 62 राजस्व मंडल अत्यधिक बारिश से प्रभावित हुए। जिला प्रशासन द्वारा फसल के नुकसान का सर्वेक्षण किया गया और रिपोर्ट संभागीय आयुक्त को भेज दी गई। सर्वे के आधार पर जिला प्रशासन ने जिले के 9,83,915 किसानों की 5.96 लाख हेक्टेयर भूमि पर फसल के नुकसान के लिए 812.38 करोड़ रुपये की मांग की है। 

नासिक में ट्रक से टकराई पुलिसकर्मियों की वैन, 12 जवान घायल 

महाराष्ट्र के नासिक जिले में शुक्रवार को पुलिसकर्मियों की वैन एक ट्रक से टकरा गई। इसमें 12 पुलिसकर्मी घायल हो गए। इनमें से एक गंभीर रूप से घायल हो गया। घटना चंदवाड तालुका में मुंबई-आगरा राष्ट्रीय राजमार्ग पर राहुद घाट पर हुई। पुलिस अधिकारी ने बताया कि नासिक ग्रामीण के बारह पुलिसकर्मी एक कार्यक्रम में सुरक्षा ड्यूटी के लिए मालेगांव जा रहे थे। इस कार्यक्रम में मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे और उपमुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस और अजित पवार शामिल होने वाले थे। पुलिसकर्मियों की वैन ने पीछे से एक ट्रक को टक्कर मार दी। 12 पुलिसकर्मी घायल हो गए। गंभीर रूप से घायल हुए कर्मियों को नासिक स्थानांतरित कर दिया गया। जबकि मामूली घावों वाले अन्य लोगों का चंदवाड उप-जिला अस्पताल में इलाज किया गया। ट्रक चालक मौके से भाग गया और उसके खिलाफ मामला दर्ज कर लिया गया है। आगे की जांच जारी है।

अहमदनगर का नाम बदलकर अहिल्यानगर करने के लिए केंद्र की मंजूरी मिली: विखे पाटिल
राज्य के राजस्व मंत्री राधाकृष्ण विखे पाटिल ने शुक्रवार को कहा कि केंद्रीय गृह मंत्रालय ने महाराष्ट्र में अहमदनगर जिले का नाम बदलकर अहिल्यानगर करने की मंजूरी दे दी है। उन्होंने कहा कि अहमदनगर का नाम बदलने का निर्णय इस साल मार्च में राज्य कैबिनेट ने लिया था और केंद्र से मंजूरी मांगी थी। उन्होंने कहा, इंदौर की 18वीं सदी की शासक अहिल्याबाई होल्कर इसी जिले से थीं। इससे पहले एकनाथ शिंदे सरकार ने औरंगाबाद और उस्मानाबाद का नाम बदलकर क्रमश: छत्रपति संभाजीनगर और धाराशिव कर दिया था।

कपल को बचाने में पुलिस और भीड़ के बीच झड़प , 150 के खिलाफ मामला दर्ज
महाराष्ट्र के बीड जिले में शुक्रवार दोपहर को एक होटल में जा रहे जोड़े को लेकर भीड़ ने पुलिसकर्मियों पर हमला कर दिया। बीड शहर के पुलिस स्टेशन के अधिकारी ने बताया कि स्थिति को नियंत्रित करने के लिए पुलिस को बल प्रयोग करना पड़ा। उन्होंने बताया कि भीड़ ने जोड़े को पीटने की कोशिश की। समय पर पहुंची पुलिस ने दोनों को बचा लिया। दंगा करने, गैरकानूनी तरीके से एकत्र होने और सरकारी काम में बाधा जैसी धाराओं के तहत 150 से अधिक लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है।  

बीडीडी चॉल पुनर्विकास परियोजना से हटाया गया शरद पवार का नाम, डॉ. अंबेडकर से जुड़ा होगा नया नाम 
महाराष्ट्र सरकार ने शुक्रवार को बीडीडी चॉल पुनर्विकास परियोजना से एनसीपी (सपा) सुप्रीमो शरद पवार का नाम हटा दिया। उनके नाम की जगह अब महान समाज सुधारक और न्यायविद बाबासाहेब अंबेडकर के नाम पर रखने का फैसला किया। नायगांव में बीडीडी चॉल पुनर्विकास परियोजना का नाम पवार के नाम पर रखा गया था, जो महाराष्ट्र के चार बार मुख्यमंत्री रह चुके हैं। राज्य आवास विभाग के एक सरकारी प्रस्ताव के अनुसार, परियोजना को अब बीडीडी चॉल-नायगांव का नया नाम डॉ बाबासाहेब अंबेडकर बीडीडी कॉम्प्लेक्स रखा गया है। 
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed