फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Maharashtra Updates: Bomb threat to Kalyan railway station; Gold jewellery worth Rs 7 crore stolen from a shop

Maharashtra: ठाणे के कल्याण रेलवे स्टेशन को बम से उड़ाने की धमकी; एक दुकान से सात करोड़ के सोने के आभूषण चोरी

Wed, 18 Dec 2024 09:28 AM IST
अभिषेक दीक्षित पीटीआई, मुंबई
पीटीआई, मुंबई Published by: अभिषेक दीक्षित Updated Wed, 18 Dec 2024 09:28 AM IST
सार

उल्हासनगर सेंट्रल पुलिस स्टेशन में फोन कर एक अज्ञात व्यक्ति ने स्टेशन को बम से उड़ाने की धमकी दी। उसने कहा कि उसने बम लगा दिया है। रेलवे पुलिस ने तत्काल ही कल्याण स्टेशन पर जांच की, लेकिन उन्हें कुछ भी नहीं मिला। उल्हासनगर सेंट्रल पुलिस स्टेशन में अज्ञात व्यक्ति के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है।

विज्ञापन
Maharashtra Updates: Bomb threat to Kalyan railway station; Gold jewellery worth Rs 7 crore stolen from a shop
जांच करती पुलिस - फोटो : अमर उजाला डिजिटल

विस्तार

महाराष्ट्र की राजधानी मुंबई से सटे ठाणे में एक रेलवे स्टेशन को बम से उड़ाने की धमकी मिली है। जानकारी के मुताबिक, कल्याण रेलवे स्टेशन को बम से उड़ाने की धमकी का मामला सामने आया है। धमकी मंगलवार रात दी गई।

विज्ञापन


दरअसल, उल्हासनगर सेंट्रल पुलिस स्टेशन में फोन कर एक अज्ञात व्यक्ति ने स्टेशन को बम से उड़ाने की धमकी दी। उसने कहा कि उसने बम लगा दिया है। रेलवे पुलिस ने तत्काल ही कल्याण स्टेशन पर जांच की, लेकिन उन्हें कुछ भी नहीं मिला। उल्हासनगर सेंट्रल पुलिस स्टेशन में अज्ञात व्यक्ति के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन


इस बीच ठाणे में ही एक दुकान से सात करोड़ के सोने के आभूषण चोरी होने का मामला भी सामने आया है। पुलिस ने बुधवार को बताया कि ठाणे शहर में एक आभूषण की दुकान से दो अज्ञात व्यक्तियों ने कथित तौर पर 6.5 किलोग्राम सोने के आभूषण चुरा लिए। इनकी कीमत करीब 7 करोड़ रुपये बताई जा रही है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


रात 1.30 बजे से सुबह 4 बजे के बीच हुई घटना
उन्होंने बताया कि चोरी मंगलवार को ठाणे रेलवे स्टेशन के पास स्थित दुकान में रात 1.30 बजे से सुबह 4 बजे के बीच हुई। चोरों ने पहले दुकान की पहली मंजिल पर जाने वाली सीढ़ी के दरवाजे का ताला तोड़ा और फिर दुकान का शटर खोलकर अंदर रखे आभूषणों को पार कर दिया। 

सीसीटीवी फुटेज की भी जांच रही पुलिस
एक अधिकारी ने बताया कि सामान्य तौर पर आभूषण विक्रेता रात भर कीमती आभूषणों को तिजोरियों में सुरक्षित रखते हैं, लेकिन यहां कीमती आभूषण खुलेआम रखे हुए थे। इससे चोरों ने कम समय में चोरी को अंजाम दिया। नौपाड़ा पुलिस ने अज्ञात अपराधियों के खिलाफ संबंधित प्रावधानों के तहत मामला दर्ज किया है। पुलिस ने बताया कि अधिकारी इलाके के सीसीटीवी फुटेज की भी जांच कर रहे हैं। स्थानीय लोगों से पूछताछ कर रहे हैं।

Maharashtra Updates: Bomb threat to Kalyan railway station; Gold jewellery worth Rs 7 crore stolen from a shop
PM Modi - फोटो : अमर उजाला

स्पा मालिक पर कर्मचारी से दुष्कर्म का मामला दर्ज
इस बीच ठाणे जिले में पुलिस ने एक स्पा मालिक के खिलाफ 25 वर्षीय कर्मचारी से शादी का झांसा देकर कथित तौर पर दुष्कर्म करने का मामला दर्ज किया है। यहां ऐरोली इलाके में स्पा चलाने वाले आरोपी ने पिछले नौ महीनों में कई मौकों पर इस तरह की वारदात को अंजाम दिया। नौपाड़ा पुलिस थाने के अधिकारी ने बताया कि उसने महिला से शादी करने और वेतन में बढ़ोतरी का वादा करके ठाणे शहर में उसके घर पर कथित तौर पर दुष्कर्म किया। महिला की शिकायत के आधार पर पुलिस ने सोमवार को स्पा मालिक के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता की धारा 64 (दुष्कर्म), 115 (2) (स्वेच्छा से चोट पहुंचाना), 352 (शांति भंग करने के इरादे से जानबूझकर अपमान करना) और 351 (2) (आपराधिक धमकी) के तहत मामला दर्ज किया।

Maharashtra Updates: Bomb threat to Kalyan railway station; Gold jewellery worth Rs 7 crore stolen from a shop
हथकड़ी - फोटो : अमर उजाला

अवैध तरीके से रहने के आरोप में दो बांग्लादेशी नागरिक गिरफ्तार
ठाणे जिले में अवैध तरीके से रहने के आरोप में दो बांग्लादेशी नागरिकों को पुलिस ने बुधवार को गिरफ्तार किया। एक अधिकारी ने बताया कि दोनों यहां भिवंडी में नल ठीक करने का काम करते थे। भिवंडी शहर पुलिस थाने के अधिकारी ने बताया कि सूचना के आधार पर पुलिस ने मंगलवार को भिवंडी के इंदिरा नगर इलाके में खोका परिसर में छापा मारा और एक मकान में किराए पर रह रहे दो लोगों को गिरफ्तार किया। उन्होंने बताया कि दोनों के पास भारत में रहने के लिए कोई वैध दस्तावेज नहीं थे।

शिवसेना (यूबीटी) विधायक भास्कर जाधव का दावा
शिवसेना (यूबीटी) विधायक भास्कर जाधव ने बुधवार को दावा किया कि महाराष्ट्र विधानसभा के शीतकालीन सत्र के दौरान विधायी प्रस्ताव में सत्ता पक्ष से अनुपस्थित 17 विधायकों के नाम और हस्ताक्षर शामिल थे। जाधव ने दावा किया कि विभिन्न विकास परियोजनाओं पर बहस करने के लिए नियम 292 के तहत लाए गए प्रस्ताव में 86 विधायकों के नाम का उल्लेख किया गया था।

इसके साथ ही शिवसेना (यूबीटी) नेता ने पत्रकारों से बातचीत के दौरान कहा कि इन 86 विधायकों में से 17 विधायक 16 और 17 दिसंबर को अनुपस्थित थे, जबकि प्रस्ताव का मसौदा तैयार किए जाने के समय सात अन्य अनुपस्थित हो सकते हैं। सत्ता पक्ष में भाजपा, शिवसेना और एनसीपी के विधायक शामिल हैं। जाधव ने दावा किया कि उन्होंने यह जानकारी उपस्थिति रजिस्टर से प्राप्त की है। उन्होंने कहा, "यह पता लगाना विधानमंडल पर निर्भर है कि अनुपस्थित विधायकों की ओर से किसने हस्ताक्षर किए।"
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed