{"_id":"6538f801bb7f405e3f00b32a","slug":"maharashtra-updates-angry-over-late-delivery-of-pizza-pune-man-assaults-parcel-carrier-fires-in-air-2023-10-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"Maharashtra: पिज्जा लाने में देरी से बिफरा शख्स; डिलिवरी ब्वॉय को पीटा, हवा में चलाईं गोलियां","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
Maharashtra: पिज्जा लाने में देरी से बिफरा शख्स; डिलिवरी ब्वॉय को पीटा, हवा में चलाईं गोलियां
Wed, 25 Oct 2023 04:42 PM IST
अभिषेक दीक्षित
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई/पुणे
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई/पुणे
Published by: अभिषेक दीक्षित
Updated Wed, 25 Oct 2023 04:42 PM IST
सार
लोनीकंद पुलिस थाने के एक अधिकारी ने बताया कि आरोपी ने शहर के वाघोली इलाके की पिज्जा की दुकान से पिज्जा ऑर्डर किया था। ऋषिकेश अन्नपूर्वे जब पडवाल के घर पहुंचा, तो उसने पिज्जा लाने में देरी होने पर उसे कथित रूप से अपशब्द कहे और मारपीट की।
विज्ञापन
पुलिस
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
महाराष्ट्र के पुणे में पिज्जा लाने में हुई देरी से नाराज एक व्यक्ति ने पिज्जा डिलिवरी ब्वॉय को कथित रूप से पीटा और हवा में गोलियां चलाईं। पुलिस ने 27 वर्षीय आरोपी को गिरफ्तार भी कर लिया है। आरोपी की पहचान चेतन पडवाल के रूप में हुई है। घटना सोमवार रात की है।
विज्ञापन
लोनीकंद पुलिस थाने के एक अधिकारी ने बताया कि आरोपी ने शहर के वाघोली इलाके की पिज्जा की दुकान से पिज्जा ऑर्डर किया था। ऋषिकेश अन्नपूर्वे जब पडवाल के घर पहुंचा, तो उसने पिज्जा लाने में देरी होने पर उसे कथित रूप से अपशब्द कहे और मारपीट की। अन्नपूर्वे के दो साथी जब यह जानने आए कि पडवाल ने उनके साथी को क्यों पीटा? तो उसने उनसे भी मारपीट की।
विज्ञापन
अधिकारी ने बताया कि पडवाल गुस्से में अपने मकान के पास खड़ी अपने वाहन की ओर भागा, उसने पिस्तौल निकाली और हवा में गोलियां चला दीं। पिज्जा दुकान के कर्मचारियों की शिकायत पर पुलिस ने पडवाल को भारतीय दंड संहिता की धाराओं 308 (गैर इरादतन हत्या का प्रयास), 323 (स्वेच्छा से चोट पहुंचाना) और 504 (शांति भंग करने के इरादे से जानबूझकर अपमान) के तहत गिरफ्तार कर लिया।
विज्ञापन