फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   maharashtra update mumbai thane palghar pune crime politics education event and other news in hindi

Maharashtra: सावरकर सदन पर हाईकोर्ट ने पूछा सरकार का रुख; पुणे में RGZP में पांच दिन में 14 हिरणों की मौत

Tue, 15 Jul 2025 09:16 AM IST
शिव शुक्ला न्यूज डेस्क, अमर उजाला
न्यूज डेस्क, अमर उजाला Published by: शिव शुक्ला Updated Tue, 15 Jul 2025 09:16 AM IST
विज्ञापन
maharashtra update mumbai thane palghar pune crime politics education event and other news in hindi
महाराष्ट्र की बड़ी खबरें - फोटो : अमर उजाला
मुंबई उच्च न्यायालय ने महाराष्ट्र सरकार को मध्य मुंबई के दादर स्थित सावरकर सदन को धरोहर का दर्जा देने के मुद्दे पर अपना रुख स्पष्ट करने का मंगलवार को निर्देश दिया। इससे पहले, मुंबई धरोहर संरक्षण समिति (एमएचसीसी) ने संरचना को धरोहर का दर्जा देने की सिफारिश की थी और तदनुसार, बृहन्मुंबई महानगर पालिका (बीएमसी) ने दर्जा देने के लिए सरकार को पत्र लिखा था। हालांकि, अब तक कोई प्रगति नहीं हुई है।
विज्ञापन


मंगलवार को मुख्य न्यायाधीश आलोक अराधे और न्यायमूर्ति संदीप मार्ने की पीठ को एक सरकारी वकील ने सूचित किया कि एमएचसीसी को एक नयी सिफारिश करनी होगी। इसके बाद अदालत ने इसके पीछे के कारण पर सवाल उठाया। पीठ ने कहा, 'पहले की सिफारिश में क्या दिक्कत है? एमएचसीसी ने सिफ़ारिश की थी, इसलिए बीएमसी ने आपको (सरकार को) पत्र लिखकर इसे ग्रेड दो धरोहर संरचना घोषित करने के लिए कहा।'
विज्ञापन


पीठ ने सरकार और बीएमसी को अपने हलफ़नामे दाखिल करने को कहा और मामले की अगली सुनवाई छह अगस्त के लिए निर्धारित कर दी। पंकज के. फडनीस के नेतृत्व वाले एक हिंदू संगठन, अभिनव भारत कांग्रेस द्वारा दायर एक जनहित याचिका में इस इमारत के लिए धरोहर संरक्षण का अनुरोध किया गया था। दादर के शिवाजी पार्क क्षेत्र में स्थित सावरकर सदन, कभी हिंदुत्व विचारक विनायक दामोदर सावरकर का निवास स्थान हुआ करता था। इस जनहित याचिका में राज्य सरकार से 2012 में इस इमारत को मुंबई की आधिकारिक धरोहर सूची में शामिल करने की सिफ़ारिश पर कार्रवाई करने का आग्रह किया गया था। याचिकाकर्ता ने इस बात पर जोर दिया कि सिफारिश के बावजूद, शहरी विकास विभाग एक दशक से भी ज्यादा समय से कोई कार्रवाई करने में विफल रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन


पार्टी नेतृत्व से प्रकाश महाजन नाराज
महाराष्ट्र नवनिर्माण सेना (MNS) के प्रवक्ता प्रकाश महाजन ने पार्टी नेतृत्व से नाराजगी जताई है। उनका कहना है कि जब केंद्रीय मंत्री नारायण राणे ने उन्हें धमकी दी, तो पार्टी ने उनका समर्थन नहीं किया। महाजन ने महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस से सुरक्षा की मांग की थी, क्योंकि राणे के समर्थकों ने उन्हें गाली-गलौच की थी। यह विवाद तब शुरू हुआ जब महाजन ने राणे के बेटे नितेश राणे पर व्यक्तिगत टिप्पणी की थी। महाजन ने कहा कि अब वह राज ठाकरे से तब तक नहीं मिलेंगे, जब तक उन्हें बुलाया नहीं जाता।

मादक पदार्थों के मामलों में किशोर अपराधियों की घटाई जाएगी उम्र
महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने सोमवार को कहा कि राज्य सरकार मादक पदार्थ संबंधी मामलों में किशोर की परिभाषा तय करने की कानूनी उम्र घटाकर 16 वर्ष करने पर विचार कर रही है।

उन्होंने कहा कि कानूनी खामियों का फायदा उठाकर नाबालिगों का मादक पदार्थ तस्करी में तेजी से इस्तेमाल किया जा रहा है। गृह विभाग का भी प्रभार संभाल रहे फडणवीस ने विधानसभा में बताया कि राज्य सरकार कानूनी खामियों को दूर करने और नाबालिगों को मादक पदार्थों की तस्करी में शामिल होने से रोकने के लिए संबंधित कानूनों में संशोधन करेगी।

ध्यानाकर्षण प्रस्ताव पर बहस का जवाब देते हुए फडणवीस ने कहा कि सरकार ने बार-बार मादक पदार्थ की तस्करी करने वालों के खिलाफ कठोर महाराष्ट्र संगठित अपराध नियंत्रण अधिनियम (मकोका) लागू करने का निर्णय पहले ही ले लिया है। फडणवीस ने कहा कि कानूनी खामियों का फायदा उठाकर नाबालिगों का इस्तेमाल मादक पदार्थों की तस्करी के लिए किया जा रहा है।
 

संजीवनी अभियान से महाराष्ट्र के हिंगोली में कैंसर का होगा शीघ्र निदान 
महाराष्ट्र के हिंगोली जिले में चार महीने पहले शुरू किए गए एक स्वास्थ्य अभियान में कैंसर के 20 मामलों की पुष्टि हुई है, जिनमें 12 मौखिक और चार-चार गर्भाशय ग्रीवा और स्तन कैंसर के मामले शामिल हैं। 'संजीवनी अभियान' का औपचारिक उद्घाटन 8 मार्च, 2025 को अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर किया गया। अधिकारी ने बताया कि अभियान का प्राथमिक उद्देश्य महिलाओं में कैंसर के बारे में जागरूकता पैदा करना तथा शीघ्र निदान और त्वरित उपचार सुनिश्चित करना है, जिसमें गर्भाशय ग्रीवा, स्तन और मुंह के कैंसर पर विशेष ध्यान दिया जाएगा। अभियान के पहले चरण में, मान्यता प्राप्त सामाजिक स्वास्थ्य कार्यकर्ताओं (आशा) ने हिंगोली जिले में घर-घर जाकर सर्वेक्षण किया। स्थानीय स्वास्थ्य पैटर्न के आधार पर महिलाओं में आम कैंसर से संबंधित लक्षणों की पहचान के लिए एक विशेष रूप से डिज़ाइन की गई प्रश्नावली का उपयोग किया गया।

पुणे- RGZP में पांच दिन में 14 हिरणों की मौत
पुणे के राजीव गांधी जूलॉजिकल पार्क में पिछले पांच दिनों में 14 हिरणों की मौत हो गई है। अधिकारियों ने बताया कि मौत के कारणों की जांच की जा रही है। पशु चिकित्सा अधिकारी ने बताया कि हिरणों की मौत के पीछे संभवतः संक्रमित भोजन हो सकता है, और इसके कारण की पुष्टि के लिए नमूने प्रयोगशाला भेजे गए हैं।

तालाब में डूबे मुंबई के दो छात्र
पालघर जिले में सोमवार को एक झरने के पास तालाब में मुंबई के दो छात्र डूब गए। पुलिस अधिकारी ने बताया कि वे मुंबई के गोरेगांव के अशोक नगर के 6 छात्रों के साथ नायगांव के चिंचोटी इलाके में तालाब में तैरने आए थे। इस दौरान छह में से दो छात्र तालाब में डूब गये। मृतकों के नाम प्रहलाद सहजराव (22) और सुशील दाबले (24) बताए जा रहे हैं।

विदेशी नौकरी दिलाने वाले से 22 लाख रुपये की धोखाधड़ी के आरोप में एजेंट के खिलाफ मुकदमा
पुलिस ने एक नौकरी एजेंट के खिलाफ मामला दर्ज किया है। एजेंट ने अपने ग्राहकों को सिंगापुर में नौकरी दिलाने के नाम पर एक भर्तीकर्ता से करीब 22 लाख रुपये की धोखाधड़ी की।शिकायतकर्ता महाराष्ट्र के ठाणे जिले के डोंबिवली का निवासी है और पड़ोसी मुंबई में एक कार्यालय के साथ एक विदेशी भर्ती एजेंसी चलाता है। पुलिस ने बताया कि आरोपी ने शिकायतकर्ता को आश्वासन दिया था कि वह उसके 11 ग्राहकों को सिंगापुर में नौकरी दिला सकता है। उसके आश्वासन पर भरोसा करके शिकायतकर्ता ने वादे के अनुसार 21,96,000 रुपये का भुगतान कर दिया। जब कोई नौकरी नहीं मिली, तो शिकायतकर्ता ने आरोपी से संपर्क किया, लेकिन जवाब अस्पष्ट था। रविवार को आरोपी के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता की धारा 318(4) (धोखाधड़ी) के तहत मामला दर्ज किया गया। हम वर्तमान में वित्तीय लेनदेन और पक्षों के बीच संचार की पुष्टि के लिए विस्तृत जांच कर रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed