फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Maharashtra uddhav thackeray Cabinet expansion, Ajit Pawar may become deputy CM

महाराष्ट्र: उद्धव कैबिनेट का विस्तार आज, अजित पवार बनेंगे उपमुख्यमंत्री, 36 मंत्री लेंगे शपथ

Mon, 30 Dec 2019 09:16 AM IST
देव कश्यप न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई Published by: देव कश्यप Updated Mon, 30 Dec 2019 09:16 AM IST
सार

  • सरकार के गठन के करीब एक महीने के बाद पहला कैबिनेट विस्तार
  • अजित पवार का उपमुख्यमंत्री बनना तय
  • उद्धव ठाकरे ने 28 नवंबर को मुख्यमंत्री पद की शपथ ग्रहण की थी
  • शिवसेना के 16, एनसीपी के 14 और कांग्रेस पार्टी के 12 मंत्री होंगे

विज्ञापन
Maharashtra uddhav thackeray Cabinet expansion, Ajit Pawar may become deputy CM
शरद पवार और उद्धव ठाकरे (फाइल फोटो) - फोटो : पीटीआई

विस्तार

महाराष्ट्र में उद्धव ठाकरे के नेतृत्व में महा अघाड़ी सरकार के गठन के करीब एक महीने के बाद आज पहला कैबिनेट विस्तार होगा। एनसीपी के वरिष्ठ नेता अजित पवार का उपमुख्यमंत्री बनना भी तय माना जा रहा है। इसके साथ ही उन कयासों पर विराम लग गया है जिसमें कहा जा रहा था कि कांग्रेस के पृथ्वीराज चह्वाण को यह पद दिया जा सकता है।सोमवार को 36 नए मंत्रियों को उद्धव ठाकरे मंत्रिमंडल में शामिल किया जा सकता है।

विज्ञापन


बता दें कि एनसीपी प्रवक्ता नवाब मलिक ने यह कहकर इस मुद्दे को पहले ही हवा दे दी थी कि एनसीपी नेता अजित पवार को राज्य के उप मुख्यमंत्री के तौर पर देखना चाहते हैं। उद्धव ने 28 नवंबर को शिवाजी पार्क में मुख्यमंत्री के तौर पर शपथ ग्रहण की थी। उस समारोह में छह मंत्रियों की छोटी सी कैबिनेट ने भी शपथ ग्रहण की थी, इनमें तीनों ही दलों की तरफ से दो-दो मंत्री शामिल थे। 
विज्ञापन


इसके बाद सभी की निगाहें कैबिनेट विस्तार पर लगी हुई थीं। 24 दिसंबर को राज्य मंत्री जयंत पाटिल ने कांग्रेस की तरफ से कैबिनेट विस्तार के लिए मंत्रियों के नाम नहीं दिए जाने की बात कही थी।

विज्ञापन
विज्ञापन

दो बार डिप्टी सीएम रह चुके हैं अजित

शरद पवार के भतीजे अजित 2014 से पूर्व कांग्रेस-एनसीपी सरकार में भी उपमुख्यमंत्री थे। इस विधानसभा चुनाव के बाद अजित 23 नवंबर को अचानक भाजपा के साथ चले गए थे और देवेंद्र फडणवीस के नेतृत्व वाली सरकार में डिप्टी सीएम बने थे। हालांकि 80 घंटे के अंदर ही अजीत ने इस्तीफा दिया और फडणवीस सरकार गिर गई। ठाकरे के नेतृत्व में 28 नवंबर को शिवसेना-एनसीपी और कांग्रेस के छह मंत्रियों ने भी शपथ ली थी।

36 मंत्री ले सकते हैं शपथ

कैबिनेट विस्तार में लगभग 36 मंत्री शपथ ले सकते हैं। फिलहाल मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे के मंत्रिमंडल में उनके अलावा छह मंत्री हैं। शिवसेना, एनसपी और कांग्रेस के बीच हुए सत्ता साझेदारी के तहत शिवसेना के पास मुख्यमंत्री के अलावा 16 मंत्री हो सकते हैं, इसके अलावा एनसीपी के 14 और कांग्रेस के 12 मंत्री होंगे। कांग्रेस ने 12 मंत्री होने की पुष्टि कर दी है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed