{"_id":"5de0dcb88ebc3e548170ebde","slug":"maharashtra-uddhav-thackeray-and-misisters-ignore-oath-of-constitution-governor-objected","type":"story","status":"publish","title_hn":"महाराष्ट्र: उद्धव संग मंत्रियों ने संविधान की अनदेखी कर ली शपथ, राज्यपाल ने जताई आपत्ति","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
महाराष्ट्र: उद्धव संग मंत्रियों ने संविधान की अनदेखी कर ली शपथ, राज्यपाल ने जताई आपत्ति
Fri, 29 Nov 2019 02:24 PM IST
Priyesh Mishra
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई
Published by: Priyesh Mishra
Updated Fri, 29 Nov 2019 02:24 PM IST
विज्ञापन
Uddhav Thackeray
- फोटो : ANI
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
महाराष्ट्र में मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे और उनके मंत्रियों के शपथग्रहण के तरीके पर राज्यपाल भगत सिंह कोश्यारी ने आपत्ति जताई है। बता दें कि गुरुवार को मुंबई के शिवाजी पार्क में महा विकास आघाड़ी सरकार के शपथग्रहण समारोह के दौरान मुख्यमंत्री और मंत्रियों ने शपथ से पहले अपने-अपने चहेते नेताओं और भगवान को याद किया।
विज्ञापन
सूत्रों के अनुसार राज्यपाल भगत सिंह कोश्यारी ने इस घटनाक्रम पर कड़ी आपत्ति जताते हुए भविष्य में ऐसा न करने की हिदायत दी है। खुद मुख्यमंत्री पद की शपथ लेते समय उद्धव ठाकरे ने शुरुआत में कहा कि छत्रपति शिवाजी महाराज का वंदन और बालासाहब ठाकरे का स्मरण करते हुए मैं शपथ लेता हूं..।
विज्ञापन
वहीं शिवसेना कोटे से मंत्री बने एकनाथ शिंदे ने शपथ लेने के पहले कहा कि मैं शिवसेना प्रमुख बाला साहब ठाकरे का वंदन करते हुए, धर्मवीर आनंदी गेर का स्मरण करते हुए, माता-पिता के आशीर्वाद के साथ और महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री माननीय उद्धव ठाकरे का आशीर्वाद लेकर मैं शपथ लेता हूं...।
विज्ञापन
शिवसेना कोटे से दूसरे नेता सुभाष देसाई ने कहा कि छत्रपति शिवाजी महाराज और माननीय बालासाहब ठाकरे का वंदन करते हुए शपथ लेता हूं...।
एनसीपी कोटे से मंत्री बने जयंत पाटिल ने कहा कि आदरणीय शरद पवार साहब का वंदन करते हुए शपथ लेता हूं...। जबकि एनसीपी के दूसरे नेता छगन भुजबल ने कहा कि जय महाराष्ट्र, जय शिवराय, मैं महताम ज्योतिराव फुले, छत्रपति शिवराय, बाबा साहब अम्बेडकर, गायत्रीमाता फुले का वंदन करता हूं। बाला साहब ठाकरे के स्मृति स्थल का वंदन करता हूं और आदरणीय शरद पवार साहब के आदेश के अनुसार माननीय उद्धव साहब ठाकरे के मंत्रिमंडल में शामिल होने को लेकर शपथ लेता हूं...।
कांग्रेस के बालासाहब थोराट ने कहा कि आदरणीय सोनिया गांधी जी के आशीर्वाद के अनुसार मैं शपथ लेता हूं...।
कांग्रेस के दूसरे नेता नितिन राउत ने कहा कि मैं सबसे पहले परमपूज्य डॉ. बाबासाहब अम्बेडकर का वंदन करता हूं और आदरणीय सोनिया और राहुल गांधी के आशीर्वाद के साथ मैं शपथ लेता हूं...।