फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Maharashtra: Uddhav's Shiv Sena district unit president accused vice president of demanding money from workers

महाराष्ट्र: उद्धव की शिवसेना के जिला इकाई अध्यक्ष-उपाध्यक्ष में ठनी, कार्यकर्ताओं से पैसे मांगने का लगाया आरोप

Fri, 19 May 2023 12:39 PM IST
श्वेता महतो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: श्वेता महतो Updated Fri, 19 May 2023 12:39 PM IST
सार

जाधव ने दावा किया है कि उन्होंने इस मामले में बहस के दौरान अंधारे को थप्पर भी मारे, लेकिन बाद में बताया गया कि ऐसा कुछ भी नहीं हुआ था। यह घटना गुरुवार की रात बीड जिले की है, जहां शिव सेना के नेता संजय राउत शनिवार को रैली करने वाले हैं। 

विज्ञापन
Maharashtra: Uddhav's Shiv Sena district unit president accused vice president of demanding money from workers
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : Social Media

विस्तार

महाराष्ट्र में शिवसेना (यूबीटी) के दो नेताओं के बीच शब्दों का युद्ध छिड़ गया है। बीड जिला के पार्टी अध्यक्ष अप्पासाहेब जाधव ने उप नेता सुषमा अंधारे पर कार्यालय में एयर कंडीशनर और फर्नीचर लगाने के लिए पार्टी कार्यकर्ताओं से पैसे मांगने का आरोप लगाया है। हालांकि अंधारे ने इन आरोपो से इनकार किया है। 
विज्ञापन


जाधव ने दावा किया है कि उन्होंने इस मामले में बहस के दौरान अंधारे को थप्पर भी मारे, लेकिन बाद में बताया गया कि ऐसा कुछ भी नहीं हुआ था। यह घटना गुरुवार की रात बीड जिले की है, जहां शिव सेना के नेता संजय राउत शनिवार को रैली करने वाले हैं। 
विज्ञापन


पत्रकारों  से बातचीत करते हुए जाधव ने कहा- "हम पार्टी के लिए काम करते हैं, लेकिन सुषमा अंधारे अपने कार्यलय में एयर कंडीशनर और फर्नीचर के लिए पार्टी के ही लोगों से पैसे की मांग कर रही है। वह मेरी पार्टी की पोस्ट को भी बेचने की कोशिश कर रही है। जिसके बाद मेरी अंधारे से झड़प हुई और मैंने उसे दो थप्पड़ मार दिया।"
विज्ञापन
विज्ञापन


पार्टी की प्रवक्ता अंधारे ने कहा- "यह आरोप हास्यपद है। मैं इस मामले में शिंदे गुट के लेखक की तारीफ करती हूं।" 

उन्होंने आगे कहा- "बीड जिले में बहुत दिनों बाद शिवसेना (यूबीटी) द्वारा कोई बड़ी रैली का आयोजन हुआ है। ये सब इस आयोजन को मलिन करने के लिए किया जा रहा है। झड़प जाधव और कुछ पार्टी के कार्यकर्ताओं के बीच हुई थी। मैं उस विवाद को शांत करने पहुंची थी, तभी जाधव वहां से भाग निकला।" 

पार्टी के एक और बीड जिला अध्यक्ष, अनिल जगताप ने फेसबुक लाइव में कहा- "सुषमा अंधारे के नेतृत्व वाली महाप्रबोधन यात्रा यहां समाप्त होने वाली है और कई लोग इससे खुश नहीं हैं। जाधव द्वारा कथित घटना पूरी तरह से झूठी है।"


मौजूदा समय में राज्य में सीएम एकनाथ शिंदे के नेतृत्व वाली शिवसेना भाजपा के साथ गठबंधन सरकार में है, वहीं शिवसेना(यूबीटी), एनसीपी और कांग्रेस के साथ विपक्ष की पार्टी है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed