{"_id":"6243cdf2c2acfc1ba6702324","slug":"maharashtra-to-lift-nearly-all-covid19-restrictions-from-april-1-uddhav-thackeray","type":"story","status":"publish","title_hn":"राहत: महाराष्ट्र में एक अप्रैल से कोरोना के सभी प्रतिबंधों को हटाने की तैयारी, सीएम उद्धव के आदेश का इंतजार","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
राहत: महाराष्ट्र में एक अप्रैल से कोरोना के सभी प्रतिबंधों को हटाने की तैयारी, सीएम उद्धव के आदेश का इंतजार
Wed, 30 Mar 2022 08:56 AM IST
संजीव कुमार झा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई
Published by: संजीव कुमार झा
Updated Wed, 30 Mar 2022 08:56 AM IST
सार
महाराष्ट्र में कोरोना प्रतिबंधों को हटाने के लिए मंगलवार को बैठक हुई। इस बैठक में राज्य में कोरोना की मौजूदा स्थिति से लेकर स्वास्थ्य व्यवस्था एवं टीकाकरण पर चर्चा हुई।
विज्ञापन
कोरोना के मामले
- फोटो : पीटीआई
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
महाराष्ट्र में कोरोना के मामलों में भारी गिरावट के बाद राज्य सरकार प्रतिबंधों में ढील देने की तैयारी कर रही है। राज्य कार्यकारिणी समिति ने केंद्र सरकार के निर्देशों के अनुसार लगभग सभी प्रतिबंधों को हटाने का फैसला किया है, लेकिन राज्य द्वारा नियुक्त टास्क फोर्स और अन्य अधिकारियों के साथ विचार-विमर्श के बाद मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे द्वारा अंतिम निर्णय लिया जाएगा। हालांकि मास्क पहनना अनिवार्य रहेगा।
विज्ञापन
वर्तमान में क्या हैं प्रतिबंध
राज्य ने वर्तमान में मॉल और थिएटर सहित प्रतिष्ठानों में प्रवेश करने और सार्वजनिक परिवहन से यात्रा करने वालों के लिए दोहरी खुराक टीकाकरण अनिवार्य कर दिया है। टीकाकरण प्रतिशत और सकारात्मकता दर के आधार पर छूट के लिए निर्धारित मानदंडों को पूरा नहीं करने वाले जिलों के लिए सख्त प्रतिबंध लगाए गए हैं। ऐसे स्थानों पर प्रतिबंधों में राजनीतिक, सामाजिक और धार्मिक सभाओं पर प्रतिबंध शामिल हैं। मॉल, थिएटर, शॉपिंग कॉम्प्लेक्स, रेस्तरां सहित अन्य जगहों पर कुल क्षमता के केवल 50 फीसदी लोगों को अनुमति है।
विज्ञापन
प्रतिबंध हटाने के बाद सभी गतिविधियां पहले जैसे सामान्य हो जाएंगी
प्रतिबंध हटाने का मतलब होगा कि सभी गतिविधियां कोरोना के पहले वाली स्थिति की तरह होंगी। सार्वजनिक परिवहन का उपयोग करने वाले गैर-टीकाकरण वाले नागरिकों या शादियों, राजनीतिक और सामाजिक कार्यक्रमों में शामिल होने वाले लोगों पर कोई प्रतिबंध नहीं होगा। मंत्रालय के एक अधिकारी ने कहा।
विज्ञापन
राज्य सरकार के एक अन्य वरिष्ठ अधिकारी ने कहा कि केंद्र सरकार ने हमें कोरोना प्रतिबंधों को समाप्त करने के लिए कहा है और इस पर विस्तार से चर्चा की गई। हम सार्वजनिक परिवहन का उपयोग करने वाले या सिनेमाघरों में जाने वाले लोगों के लिए वैक्सीन आवश्यकताओं जैसे प्रतिबंधों को हटा देंगे।