फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Maharashtra Tiger Died who trapped between rocks in river, body sent for Post mortem

महाराष्ट्र: नदी में चट्टानों के बीच फंसे बाघ की मौत, पोस्टमार्टम को भेजा गया शव

Thu, 07 Nov 2019 02:37 PM IST
Priyesh Mishra न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई Published by: Priyesh Mishra Updated Thu, 07 Nov 2019 02:37 PM IST
विज्ञापन
Maharashtra Tiger Died who trapped between rocks in river, body sent for Post mortem
बंगाल टाइगर (प्रतीकात्मक तस्वीर) - फोटो : Pixabay

महाराष्ट्र के चंद्रपुर जिले में एक नदी में चट्टानों के बीच फंसे जख्मी बाघ की मौत हो गयी। वन अधिकारी ने बताया कि बाघ को बुधवार को यहां से करीब 27 किमी दूर स्थित कुनाड़ा गांव के पास सिरसा नदी में चट्टानों के बीच फंसा पाया गया था। ऐसी आशंका जतायी जा रही है कि 35 फीट ऊंचे पुल से कूदने के कारण बाघ की रीढ़ की हड्डी में चोट लग गई।

विज्ञापन


उन्होंने बताया कि बाघ को बचाने का प्रयास किया गया, लेकिन बाघ पास रखे पिंजरे में घुसने में असफल रहा। पिंजरे को खींचने के प्रयास में बाघ के दातों में भी चोट आई। चंद्रपुर क्षेत्र के मुख्य वन संरक्षक एस वी रामाराव ने कहा कि गुरुवार को बाघ मृत पाया गया। बाघ ने सुबह तक कोई गतिविधि नहीं दिखायी। बाद में उसके शव को पानी से बाहर निकाला गया। मौत का सही कारण शव परीक्षण के बाद पता चलेगा।
विज्ञापन


एक अन्य अधिकारी ने बताया कि जंगली जानवर का शिकार करने के बाद बाघ इस नदी में कूदकर आराम करने के लिए आया, जहां इन चट्टानों के बीच उसे चोट लग गयी। बुधवार को सूचना मिलने पर वन अधिकारी बचाव के लिए गए, लेकिन कम रोशनी के कारण बचाव अभियान रोकना पड़ा।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed