{"_id":"64639b01f0ff19a96f0a0296","slug":"maharashtra-three-men-brutally-kill-stray-dog-outside-housing-society-in-mira-road-booked-latest-news-update-2023-05-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"महाराष्ट्र: आवारा कुत्ते को तीन लोगों ने बेरहमी से मार डाला, मीरा रोड में हाउसिंग सोसाइटी के बाहर का मामला","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
महाराष्ट्र: आवारा कुत्ते को तीन लोगों ने बेरहमी से मार डाला, मीरा रोड में हाउसिंग सोसाइटी के बाहर का मामला
Tue, 16 May 2023 08:32 PM IST
अभिषेक दीक्षित
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई
Published by: अभिषेक दीक्षित
Updated Tue, 16 May 2023 08:32 PM IST
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : सोशल मीडिया
महाराष्ट्र के ठाणे जिले के मीरा रोड इलाके में एक हाउसिंग सोसाइटी के बाहर तीन लोगों ने एक आवारा कुत्ते को कथित तौर पर पीट-पीटकर मार डाला। उनके खिलाफ आपराधिक मामला दर्ज किया गया है। पुलिस ने मंगलवार को यह जानकारी दी।
विज्ञापन
पुलिस ने कहा कि घटना 11 मई की रात एक हाउसिंग सोसाइटी के सामने हुई, जब एक व्यक्ति ने कुत्ते को उठाकर जमीन पर पटक दिया। इसके बाद एक दूसरे व्यक्ति ने कुत्ते के गले को रस्सी से बांध दिया, जबकि तीसरे ने उसे छड़ी से पीटा। यह क्रूर घटना सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई।
विज्ञापन
हाउसिंग सोसायटी के एक निवासी द्वारा दर्ज कराई गई शिकायत पर तीनों के खिलाफ भारतीय दंड संहिता की धारा 429 (मवेशियों को मारने या अपाहिज बनाने आदि) के तहत मामला दर्ज किया गया। अब तक किसी की गिरफ्तारी नहीं हुई है।
विज्ञापन