फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   goa-assembly-election-aap-goa-forward-party-alliance-goa-first-arvind-kejriwal

गोवा में केजरीवाल ने बनाया गोवा फर्स्ट गठबंधन: बोले- भाजपा और कांग्रेस का है विकल्प; किस पार्टी से मिलाया हाथ?

Sun, 13 Sep 2026 04:37 PM IST
देवेश त्रिपाठी पीटीआई, नई दिल्ली
पीटीआई, नई दिल्ली Published by: देवेश त्रिपाठी Updated Sun, 13 Sep 2026 04:37 PM IST
सार

गोवा में आम आदमी पार्टी और गोवा फॉरवर्ड पार्टी ने गठबंधन किया है। आप संयोजक अरविंद केजरीवाल ने गठबंधन को 'गोवा फर्स्ट' नाम दिया है। उन्होंने कहा कि गोवा की जनता भाजपा और कांग्रेस से अलग विकल्प चाहती है। केजरीवाल ने आरोप लगाया कि दोनों दल जनता को धोखा दे रहे हैं और कांग्रेस विधायक भाजपा को सरकार बनाने में मदद करते हैं।

विज्ञापन
goa-assembly-election-aap-goa-forward-party-alliance-goa-first-arvind-kejriwal
गोवा विधानसभा चुनाव से पहले आप ने किया गठबंधन - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स

विस्तार

गोवा विधानसभा चुनाव के मद्देनजर राज्य में आम आदमी पार्टी ने गोवा फॉरवर्ड पार्टी के साथ गठबंधन किया है। आप के संयोजक अरविंद केजरीवाल ने रविवार को इस गठबंधन के नाम 'गोवा फर्स्ट' की घोषणा की। उन्होंने कहा कि गोवा के लोगों को भाजपा और कांग्रेस के अलावा एक विकल्प चाहिए और 'गोवा फर्स्ट' उनके सामने एक मजबूत गैर-भाजपा, गैर-कांग्रेस गठबंधन के रूप में मौजूद है।
विज्ञापन


केजरीवाल ने कहा कि गोवा की जनता को दो बार धोखा दिया जा चुका है और वह तीसरी बार धोखा नहीं खाना चाहती। उन्होंने आरोप लगाया कि भाजपा और कांग्रेस दोनों ही गोवा की जनता को धोखा दे रहे हैं। उनके मुताबिक, कांग्रेस के विधायक भाजपा को सरकार बनाने में मदद करते रहे हैं।
विज्ञापन


भाजपा और कांग्रेस पर केजरीवाल ने लगाए क्या आरोप?
आम आदमी पार्टी के संयोजक ने कहा, 'गोवा के लोगों के साथ दो बार विश्वासघात हो चुका है और वे तीसरी बार धोखा नहीं खाना चाहते। उन्हें भाजपा और कांग्रेस से आगे एक विकल्प चाहिए। दोनों पार्टियां गोवा के लोगों को धोखा दे रही हैं और कांग्रेस के विधायक भाजपा को सरकार बनाने में मदद कर रहे हैं।'
विज्ञापन
विज्ञापन

उन्होंने आरोप लगाया कि मौजूदा सरकार की कोई विचारधारा नहीं है और उसका पूरा ध्यान पैसे और माफिया के शासन पर है। केजरीवाल ने कहा, 'उनके लिए यह पॉकेट फर्स्ट है, जबकि हमारे लिए गोवा फर्स्ट है।' आप संयोजक ने दावा किया कि गोवा के हर क्षेत्र में माफिया का शासन है। उन्होंने कहा कि राज्य में बिल्डर और ठेकेदार शासन चला रहे हैं और लोग इस व्यवस्था को बदलना चाहते हैं।

आप संयोजक ने गोवा फर्स्ट को बताया सियासी विकल्प
केजरीवाल ने कहा, 'आज गोवा के हर क्षेत्र में माफिया का शासन है। बिल्डर और ठेकेदार राज्य चला रहे हैं। लोग इसे बदलना चाहते हैं। पहली बार उनके पास गोवा फर्स्ट के रूप में एक विकल्प है। यह एक मजबूत गैर-भाजपा, गैर-कांग्रेस गठबंधन है, जिसे वे वोट दे सकते हैं।'
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed