{"_id":"5e9aa0678ebc3e76a3067101","slug":"maharashtra-three-laborers-died-of-suffocation-in-cleaning-septic-tank-accused-arrested-in-palghar","type":"story","status":"publish","title_hn":"महाराष्ट्र: सेप्टिक टैंक की सफाई कर रहे तीन मजदूरों की दम घुटने से मौत, आरोपी गिरफ्तार","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
महाराष्ट्र: सेप्टिक टैंक की सफाई कर रहे तीन मजदूरों की दम घुटने से मौत, आरोपी गिरफ्तार
Sat, 18 Apr 2020 12:08 PM IST
आसिम खान
पीटीआई, मुंबई
पीटीआई, मुंबई
Published by: आसिम खान
Updated Sat, 18 Apr 2020 12:08 PM IST
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
महाराष्ट्र के पालघर जिले में विरार कस्बे में एक बंगले में सेप्टिक टैंक की सफाई कर रहे तीन मजदूरों की दम घुटने से मौत हो गई। पुलिस ने शनिवार को बताया कि अर्नाला पुलिस ने इस संबंध में बंगले के मालिक हेमंत घराट को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी ने सेप्टिक टैंक की सफाई के लिए शुक्रवार को चार मजदूर बुलाए थे जिनमें से तीन मजदूरों की विषैली गैस से दम घुटने के कारण मौत हो गई।
विज्ञापन
उन्होंने बताया कि घराट ने ही मजदूरों को टैंक से बाहर निकाला और उन्हें तत्काल पास के अस्पताल ले गया, जहां चिकित्सकों ने तीन को मृत घोषत कर दिया। एक मजदूर का उपचार चल रहा है। अधिकारी ने बताया कि मजदूरों को पर्याप्त सुरक्षा उपकरण मुहैया नहीं कराए गए थे और आरोपी ने उनकी सुरक्षा के कोई उपाय नहीं किए थे।
विज्ञापन
मृतकों की पहचान नारायण बोए, जयेन्द्र मुकने और तेजस भाटे के तौर पर की गई है। सभी की उम्र 20 से 25 साल के बीच है। उन्होंने बताया कि नितेश मुकने बच गया क्योंकि टैंक के अंदर नहीं गया था। वह टैंक के पास था। उन्होंने बताया कि आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया गया है।
विज्ञापन