फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Maharashtra: There will be 10 percent water cut in Mumbai from July 1; BMC commissioner appeals to save water

Maharashtra: जलभराव-बिजली कटौती के बाद और बढ़ेंगी मुंबइकर की मुश्किलें, अब पानी की आपूर्ति में होगी 10% कटौती

Wed, 28 Jun 2023 07:24 PM IST
श्वेता महतो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई Published by: श्वेता महतो Updated Wed, 28 Jun 2023 07:24 PM IST
सार

बृहन्मुंबई नगर निगम (बीएमसी) कमिश्नर इकबाल सिंह चहल ने लोगों से पानी बचाने और समझदारी से इस्तेमाल करने की अपील की है।

विज्ञापन
Maharashtra: There will be 10 percent water cut in Mumbai from July 1; BMC commissioner appeals to save water
मुंबई में जलभराव - फोटो : ANI

विस्तार

महाराष्ट्र में हो रही मानसूनी बारिश के बीच लोगों को जलभराव और बिजली कटौती का सामना कर पड़ रहा है। इस बीच भारी बारिश की वजह से मुंबई के कई इलाकों की सड़कों पर पानी भर गया है। बारिश की वजह से हो रही बिजली कटौती से भी लोग परेशान हैं। जलभराव की वजह से जगह-जगह सड़कों पर जाम की स्थिति भी बनी है। वहीं, मौस्म विभाग ने अनुमान लगाया कि अगले पांच दिन मुंबई में भारी बारिश हो सकती है।

विज्ञापन


 



वाटर सप्लाई में कटौती का एलान
इससे पहले मुंबई में पानी की आपूर्ति करने वाली झीलों का जलस्तर कम हो रहा था। इस वजह से शहरी निकाय ने शनिवार से 10 फीसदी पानी की कटौती करने का फैसला किया है। हालांकि, बीते कई दिनों से हो रही बारिश और अगले पांच दिनों के पूर्वानुमान के बाद उम्मीद की जा रही है कि पानी की समस्या से जल्द निजात मिल जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


एक जुलाई से लागू होंगे नियम
इस बीच बृहन्मुंबई नगर निगम (बीएमसी) कमिश्नर इकबाल सिंह चहल ने लोगों से पानी बचाने और समझदारी से इस्तेमाल करने की अपील की है। उन्होंने बुधवार को कहा कि बीएमसी ने मुंबई में एक जुलाई से 10 फीसदी पानी की कटौती करने का फैसला लिया है, क्योंकि शहर को जल की आपूर्ति करने वाली झीलों का स्टॉक सात फीसदी ही है।  
 



झीलों में बचा 7.26 फीसदी स्टॉक
मुंबई को 3,800 प्रति दिन लाखों लीटर पानी सात जलाशयों भतसा, ऊपरी वैतरणा, तनसा, मोदक सागर, विहार और तुलसी से मिलता है जो कि मुंबई, ठाणे और नासिक जिलों में विस्तृत है। बीएमसी की रिपोर्ट के अनुसार बुधवार सुबह 6 बजे सात झीलों में 7.26 फीसदी स्टॉक था। पिछले साल और 2021 में इसी दिन झीलों में क्रमशः 9.04 और 16.44 फीसदी पानी स्टॉक था। 


घर पर पेड़ की शाखा गिरने से व्यक्ति की मौत
गोरेगांव पश्चिम के पास घर पर एक पेड़ की शाखा गिरने से 30 वर्षीय एक व्यक्ति की मृत्यु हो गई। मृतक की पहचान प्रेमलाल निरमा के तौर पर की गई है, जो इस हादसे में घायल हुए थे। उन्हें प्रार्थना प्राइवेट अस्पताल ले जाया गया था, जहां उन्हें मृत घोषित कर दिया गया था। 

 रायगढ़ को सतारा जिले से जोड़ने वाले 'घाट' में भूस्खलन, यातायात प्रभावित
महाराष्ट्र के रायगढ़ और सतारा जिलों को जोड़ने वाले 'घाट' पर भूस्खलन हुआ। इस कारण 10 घंटे से अधिक समय तक यातायात प्रभावित रहा। अधिकारियों ने इस बारे में जानकारी दी है। उन्होंने बताया कि इस घटना में कोई जनहानि नहीं हुई है।
 
अधिकारियों ने बुधवार को बताया कि रायगढ़ के पोलादपुर को सतारा के महाबलेश्वर से जोड़ने वाले अंबेनाली घाट में कालिका माता मंदिर के पास मंगलवार रात करीब 11.30 बजे भूस्खलन हुआ। रात के समय मलबा हटाना संभव नहीं था, इसलिए अधिकारियों ने सड़क को दोनों तरफ से यातायात के लिए बंद कर दिया। बुधवार सुबह, लोक निर्माण विभाग (पीडब्ल्यूडी) ने रास्ते को साफ किया। रायगढ़ कलेक्टर ने बताया कि सुबह करीब 10 बजे तक यातायात बहाल कर दिया गया।

 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed