Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Maharashtra Thane violence Shops vandalised in clash hit; HC quashes FIR against man for rash driving

महाराष्ट्र: ठाणे में दुकानों में तोड़फोड़, भायंदर हिंसा के बाद तनाव; आवारा कुत्ते की जान लेने वाले को राहत

Wed, 24 Jan 2024 05:59 PM IST
आदर्श शर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई/ ठाणे
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई/ ठाणे Published by: आदर्श शर्मा Updated Wed, 24 Jan 2024 05:59 PM IST
सार

महाराष्ट्र के ठाणे जिले से भी एक ताजा घटना सामने आई हैं। जहां कुछ अज्ञात लोगों ने वहां मौजूद दुकानों में तोड़फोड़ की। अधिकारियों ने बुधवार को मामले की जानकारी दी।

विज्ञापन
Maharashtra Thane violence Shops vandalised in clash hit; HC quashes FIR against man for rash driving
दुकानों में तोड़फोड़ - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

रामलला की प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम से एक दिन पहले 21 जनवरी को महाराष्ट्र के भायंदर में सनातन धर्म यात्रा पर कुछ अराजक तत्वों में हमला कर दिया। इस दौरान रैली में शामिल लोगों पर जानलेवा हमले किए गए और गाड़ियों में जमकर तोड़फोड़ की गई। इस घटना के बाद से ही महाराष्ट्र के कई इलाकों में तनाव की स्थिति बनी हुई है। बुधवार को महाराष्ट्र के ठाणे जिले से भी एक ताजा घटना सामने आई हैं। जहां कुछ अज्ञात लोगों ने वहां मौजूद दुकानों में तोड़फोड़ की। अधिकारियों ने बुधवार को मामले की जानकारी दी। इस घटना ऐसे वक्त में सामने आई जब पहले से ही महाराष्ट्र में तनाव की स्थिति बनी हुई है। पुलिस अधिकारियों के मुताबिक उम्मीद है कि जल्द ही क्षेत्र में शांति बहाल हो जाएगी। 
विज्ञापन


अज्ञात लोगों ने दुकानों को फिर बनाया निशाना
पुलिस ने मामले की जानकारी देते हुए कहा कि मंगलवार रात अज्ञात लोगों ने काशीमीरा, नया नगर, नवघर इलाकों में स्थित दुकानों में तोड़फोड़ की। गौरतलब है कि तीन दिन पहले नया नगर में पहले दो समुदायों में एक झड़प हुई थी। सोशल मीडिया पर वायरल हुई वीडियो में दिख रहा है कि बाइक पर सवार कुछ लोगों ने दुकानों को निशाना बनाया है। 
विज्ञापन


सीसीटीवी फुटेज खंगाल कर पहुंचेंगे आरोपियों तक- पुलिस
मीरा भयंदर वसई विरार पुलिस के एक अधिकारी ने कहा कि इलाके की कुछ दुकानों को अराजक तत्वों ने निशान बनाया है, जिसके बाद पुलिस ने मामले में कार्रवाई करते हुए प्राथमिकी दर्ज कर दी है। पुलिस आरोपियों की पहचान करने के लिए इलाके में लगे सीसीटीवी फुटेज को खंगाल रही है। दूसरे अधिकारी ने कहा कि सोमवार को बोरीवली गांव में एक जुलूस पर हमले के बाद दो लोगों को गिरफ्तार किया गया है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


अफवाहों पर न दें ध्यान और न ही करें फॉरवर्ड- पुलिस
पुलिस ने एक नोट जारी कर लोगों से सोशल मीडिया पर चल रही फर्जी वीडियो पर ध्यान न देने की अपील की हैं। साथ ही लोगों से सावधानी बरतने का आग्रह किया है। पुलिस ने कहा लोगों को न तो फर्जी वीडियो संदेशों पर ध्यान देना चाहिए और न ही उन्हें आगे किसी को फॉरवर्ड करना चाहिए।  
Trending Videos

Maharashtra Thane violence Shops vandalised in clash hit; HC quashes FIR against man for rash driving
बॉम्बे हाईकोर्ट - फोटो : amar ujala
केस चला तो बच्चे का करियर बर्बाद हो जाएगा- कोर्ट
तेज रफ्तार और लापरवाही से गाड़ी चलाने के कारण एक आवारा कुत्ते की जान जाने के मामले में सुनवाई करते हुए बॉम्बे हाईकोर्ट ने 20 वर्षीय युवक के खिलाफ दर्ज एफआईआर रद्द कर दी है। कोर्ट ने मामले में सुनवाई करते हुए कहा कि अगर किशोर के खिलाफ केस शुरु हुआ तो उसका करियर बर्बाद हो जाएगा।  

युवक का शैक्षणिक रिकॉर्ड अच्छा- कोर्ट
न्यायमूर्ति अनुजा प्रभुदेसाई और न्यायमूर्ति एन आर बोरकर की खंडपीठ ने 16 जनवरी के अपने आदेश में कहा कि युवक ने आवारा कुत्तों के कल्याण के लिए 5,000 रुपये का दान दिया था। कोर्ट ने कहा कि याचिकाकर्ता 20 साल का एक लड़का है। वह इंजीनियरिंग के तीसरे वर्ष का छात्र है और उसका शैक्षणिक रिकॉर्ड अच्छा है। आपराधिक कार्यवाही जारी रहने से उसका करियर और भविष्य खराब हो सकता है। इसलिए उसके खिलाफ एफआईआर को रद्द कर दिया गया है। गौरतलब है कि युवक ने अपने खिलाफ की गई एफआईआर को रद्द करने की मांग की थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed