फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Maharashtra: Swedish teenager who came to meet social media friend returned home know how the police helped Latest News Update

महाराष्ट्र: सोशल मीडिया मित्र से मिलने आई स्वीडिश किशोरी घर लौटी, जानिए पुलिस ने कैसे की मदद

Sat, 11 Dec 2021 10:16 PM IST
अभिषेक दीक्षित न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई Published by: अभिषेक दीक्षित Updated Sat, 11 Dec 2021 10:16 PM IST
सार

पुलिस ने उसके कॉलेज में पढ़ने वाले मित्र की ऑनलाइन गतिविधियों पर नजर रखनी शुरू कर दी। बाद में पूछताछ में उसने बताया कि लड़की पूर्वी उपनगर के ट्रॉमबे इलाके में रुकी हुई है। पुलिस ने किशोरी को बरामद कर दक्षिण मुंबई में डोंगरी के चिल्ड्रन्स होम में भेज दिया। 

विज्ञापन
Maharashtra: Swedish teenager who came to meet social media friend returned home know how the police helped Latest News Update
- फोटो : Social Media

विस्तार

सोशल मीडिया पर 19 साल के युवक से मित्रता के बाद स्वीडन की 16 वर्षीय किशोरी मुंबई आ पहुंची। सूचना मिलने के बाद अपराध शाखा पुलिस ने उसे परिजनों के साथ वापस भिजवा दिया। पुलिस के मुताबिक, इंटरनेट कोर्डिनेशन सेल को इंटरपोल से लापता लड़की के संबंध में ‘येलो नोटिस’ मिला था। इसमें बताया गया था कि किशोरी मुंबई में रहने वाले अपने 19 साल के इंस्टाग्राम मित्र से मिलने आई है। भारत से जुड़े उसके पिता ने स्वीडन में 27 नवंबर को उसकी गुमशुदगी दर्ज कराई थी। 

विज्ञापन


पुलिस ने उसके कॉलेज में पढ़ने वाले मित्र की ऑनलाइन गतिविधियों पर नजर रखनी शुरू कर दी। बाद में पूछताछ में उसने बताया कि लड़की पूर्वी उपनगर के ट्रॉमबे इलाके में रुकी हुई है। पुलिस ने किशोरी को बरामद कर दक्षिण मुंबई में डोंगरी के चिल्ड्रन्स होम में भेज दिया। 
विज्ञापन


स्वीडिश दूतावास और दिल्ली इंटरपोल कार्यालयको घटनाक्रम की जानकारी दे दी गई। उसके पिता और अन्य परिजन शुक्रवार को लेने पहुंच गए। किशोरी ने इंस्टाग्राम मित्र के खिलाफ कोई शिकायत नहीं दी है। पुलिस ने भी कोई मामला दर्ज नहीं किया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed