{"_id":"5fa664638ebc3e9be55bc067","slug":"maharashtra-street-vendor-selling-pani-puri-in-kolhapur-caught-on-camera-mixing-toilet-water","type":"story","status":"publish","title_hn":"कोल्हापुर: गोलगप्पे में शौचालय का पानी मिलाते हुए पकड़ा गया दुकानदार","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
कोल्हापुर: गोलगप्पे में शौचालय का पानी मिलाते हुए पकड़ा गया दुकानदार
Sat, 07 Nov 2020 03:02 PM IST
Sneha Baluni
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कोल्हापुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कोल्हापुर
Published by: Sneha Baluni
Updated Sat, 07 Nov 2020 03:02 PM IST
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ऐसे कौन होगा गोलगप्पे (पानीपूरी) का नाम सुनकर जिसके मुंह में पानी न आ जाता हो। लेकिन अगली बार गोलगप्पा खाने से पहले एक बार पानी की तफ्तीश जरूर कर लीजिएगा। दरअसल, महाराष्ट्र के कोल्हापुर जिले में एक गोलगप्पे के विक्रेता को पकड़ा गया है जो मसाले वाले पानी में शौचालय का पानी मिला रहा था। उसकी यह हरकत सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई। स्थानीय लोगों द्वारा मिलावटी पानीपूरी का बनाया गया वीडियो फिलहाल सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।
विज्ञापन
गोलगप्पे वाला अपने खास स्वाद के लिए शहर भर में प्रसिद्ध था। उसका ठेला आमतौर पर कोल्हापुर की रणकला झील के पास ही खड़ा होता था। जब स्थानीय लोगों को इस घटना का पता लगा और पानीपूरी के पानी में शौचालय का पानी मिलाने वाला वीडियो मिला, तो गुस्साई भीड़ ने उसके ठेले को तोड़कर फेंक दिया। इसके साथ ही उसका खाने-पीने का सामान भी सड़क पर फेंक दिया।
विज्ञापन