{"_id":"63688f430d1b2819cb149d90","slug":"maharashtra-state-transport-buses-collided-in-palghar-fire-in-thane-building","type":"story","status":"publish","title_hn":"Maharashtra News: पालघर में महाराष्ट्र रोडवेज की दो बसें भिड़ीं, 20 घायल, ठाणे की इमारत में लगी आग","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
Maharashtra News: पालघर में महाराष्ट्र रोडवेज की दो बसें भिड़ीं, 20 घायल, ठाणे की इमारत में लगी आग
Mon, 07 Nov 2022 10:23 AM IST
सुरेंद्र जोशी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई
Published by: सुरेंद्र जोशी
Updated Mon, 07 Nov 2022 10:23 AM IST
सार
उधर, ठाणे में 20 मंजिला आवासीय इमारत के बिजली मीटर कक्ष में भीषण आग लग गई। यह इमारत बल्कुम इलाके में स्थित है। तड़के लगी आग में कोई हताहत नहीं हुआ है। करीब डेढ़ घंटे में आग पर काबू किया गया। आग के कारणों का अभी पता नहीं चला है।
विज्ञापन
maharashtra state transport buses collided on Jawhar-Silvassa Road in Palghar today
- फोटो : ANI
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
महाराष्ट्र के पालघर जिले में स्थित जव्हार-सिलवासा रोड पर आज महाराष्ट्र रोडवेज की दो बसें भिड़ गईं। हादसे में 20 यात्री घायल हुए हैं। उधर, ठाणे में एक इमारत में आग लगने की घटना सामने आई है। इसमें कोई हताहत नहीं हुआ है।
विज्ञापन
पालघर पुलिस के अनुसार बसों की टक्कर से घायल हुए यात्रियों को इलाज के लिए निकट के अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
20 मंजिला इमारत के मीटर बॉक्स में आग
उधर, ठाणे में 20 मंजिला आवासीय इमारत के बिजली मीटर कक्ष में भीषण आग लग गई। ठाणे नगर निगम के क्षेत्रीय आपदा प्रबंधन प्रकोष्ठ के प्रमुख अविनाश सावंत ने बताया कि यह इमारत बल्कुम इलाके में स्थित है। तड़के लगी आग में कोई हताहत नहीं हुआ है।
विज्ञापन
परिसर में लगे बिजली के कुल 75 मीटर बॉक्स में से 24 आग में नष्ट हो गए। आग लगने के तुरंत बाद इमारत की बिजली आपूर्ति काट दी गई। सूचना मिलते ही स्थानीय दमकलकर्मियों तथा आरडीएमसी का एक दल मौके पर पहुंचा और करीब डेढ़ घंटे में आग पर काबू किया। आग के कारणों का अभी पता नहीं चला है।
विज्ञापन