{"_id":"60db8f534781b6194d1d1a68","slug":"maharashtra-sp-president-abu-azmi-invited-by-aimim-mp-imtiaz-jaleel-to-join","type":"story","status":"publish","title_hn":"महाराष्ट्र: सपा अध्यक्ष अबु आजमी को एआईएमआईएम में शामिल होने का न्योता","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
महाराष्ट्र: सपा अध्यक्ष अबु आजमी को एआईएमआईएम में शामिल होने का न्योता
Wed, 30 Jun 2021 02:53 AM IST
Kuldeep Singh
एजेंसी, औरंगाबाद
एजेंसी, औरंगाबाद
Published by: Kuldeep Singh
Updated Wed, 30 Jun 2021 02:53 AM IST
सार
- एआईएमआईएम की महाराष्ट्र इकाई के प्रमुख जलील ने ट्वीट कर कहा कि मैं अबू आसिम आजमी को एआईएमआईएम में शामिल होने के लिए आमंत्रित करता हूं। हम कांग्रेस, भाजपा व समाजवादी पार्टी जैसी पार्टियों के खिलाफ लड़ेंगे।
विज्ञापन
महाराष्ट्र के सपा अध्यक्ष अबु आजमी।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
महाराष्ट्र के सपा अध्यक्ष अबु आसिम आजमी को औरंगाबाद से एआईएमआईएम सांसद इम्तियाज जलील ने उनकी पार्टी में शामिल होने का न्योता दिया है। अबु आजमी को यह आमंत्रण उनके द्वारा ऑल इंडिया मजलिस-ए-इत्तेहादुल मुस्लिमीन (एआईएमआईएम) के यूपी में चुनाव लड़ने के फैसले पर नाराजगी जताने के एक दिन बाद आया है।
विज्ञापन
एआईएमआईएम के अध्यक्ष असदुद्दीन ओवैसी ने हाल ही में कहा था कि उनकी पार्टी यूपी में 100 सीटों पर चुनाव लड़ेगी। इस पर महाराष्ट्र के सपा अध्यक्ष अबु आजमी ने ट्वीट कर कहा था कि एआईएमआईएम के इस कदम से धर्मनिरपेक्ष वोट बंटेंगे और वह भाजपा को फिर से यूपी की सत्ता में आने से नहीं रोक पाएंगे।
विज्ञापन
आजमी पर पलटवार करते हुए एआईएमआईएम की महाराष्ट्र इकाई के प्रमुख जलील ने ट्वीट कर कहा कि मैं अबू आसिम आजमी को एआईएमआईएम में शामिल होने के लिए आमंत्रित करता हूं। हम कांग्रेस, भाजपा व समाजवादी पार्टी जैसी पार्टियों के खिलाफ लड़ेंगे। आजम खान को सपा से उनकी वफादारी के लिए अच्छी तरह से पुरस्कृत किया जाता है
विज्ञापन