फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Maharashtra solapur truck van accident kills four devotees from dombivli

महाराष्ट्र के सोलापुर में दर्दनाक हादसा: ट्रक ने श्रद्धालुओं से भरी वैन को मारी टक्कर, बच्चे समेत 4 की मौत

Tue, 27 Jan 2026 06:53 PM IST
नवीन पारमुवाल न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई Published by: नवीन पारमुवाल Updated Tue, 27 Jan 2026 06:53 PM IST
सार

महाराष्ट्र के सोलापुर में एक दर्दनाक सड़क हादसा हुआ है। पंढरपुर जा रहे डोंबिवली के श्रद्धालुओं की वैन को एक तेज रफ्तार ट्रक ने टक्कर मार दी। इस हादसे में एक बच्चे समेत 4 लोगों की मौत हो गई और 10 लोग घायल हो गए।

विज्ञापन
Maharashtra solapur truck van accident kills four devotees from dombivli
Accident demo - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

Maharashtra Solapur Accident: महाराष्ट्र के सोलापुर जिले में एक दर्दनाक हादसा हुआ है। यहां तेज रफ्तार ट्रक ने श्रद्धालुओं से भरी एक वैन को जोरदार टक्कर मार दी। इस हादसे में एक बच्चे समेत चार लोगों की मौत हो गई, जबकि 10 अन्य घायल हो गए। पुलिस ने बताया कि यह घटना सोमवार देर शाम मंगलवेधा तालुका के पास देगांव शिवारा गांव के नजदीक हुई।
विज्ञापन


मंदिरों में दर्शन करने निकले थे सभी श्रद्धालु
पुलिस के मुताबिक, ठाणे के डोंबिवली (पश्चिम) के उमेशनगर इलाके से 12 श्रद्धालु और उनके कुछ रिश्तेदार दो दिन पहले धार्मिक यात्रा पर निकले थे। वे सोलापुर, कोल्हापुर और आसपास के मंदिरों में दर्शन कर रहे थे। धाराशिव जिले के तुलजा भवानी मंदिर और अन्य मंदिरों में दर्शन करने के बाद वे पंढरपुर जा रहे थे, जहां भगवान विठ्ठल और देवी रुक्मिणी का मंदिर है। शाम करीब 7.30 बजे ट्रक ने उनकी वैन को टक्कर मार दी।
विज्ञापन


एक बच्चा, 3 महिलाओं की मौत
पुलिस ने बताया कि हादसे में सोनम अहिरे, सविता गुप्ता और योगिनी केकाने की मौके पर ही मौत हो गई। एक गंभीर रूप से घायल बच्चे ने सोलापुर के सरकारी अस्पताल में इलाज के दौरान दम तोड़ दिया। पुलिस अधिकारी ने कहा, 'ट्रक बहुत तेज गति से आ रहा था और वैन से सामने से टकरा गया। वैन का आगे का हिस्सा पूरी तरह चकनाचूर हो गया।' पुलिस ने ट्रक ड्राइवर को हिरासत में ले लिया गया है और मामले की जांच जारी है।
विज्ञापन
विज्ञापन


यह भी पढें- Jalandhar Accident: ट्रैक्टर-ट्रॉली से टकराई बाइक, पति-पत्नी की मौत, दवा लेने घर से गया था दंपती


ट्रक ड्राइवर को हिरासत में लिया गया
डोंबिवली में पीड़ितों के परिवार वालों ने बताया कि यह यात्रा लंबे वीकेंड के चलते प्लान की गई थी। केकाने परिवार के एक रिश्तेदार ने बताया कि वे पंढरपुर दर्शन करके घर लौटने वाले थे, पर बीच रास्ते ही यह हादसा हो गया। एक स्थानीय निवासी ने कहा कि ज्यादातर पीड़ित उमेशनगर के शेवंता हाइट्स बिल्डिंग में रहते थे। घटना के बाद पूरे इलाके में शोक की लहर दौड़ गई। 

घायलों का उपचार जारी
हादसे में घायल महिलाओं और बच्चों को सोलापुर के जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस ने बताया कि उनकी हालत स्थिर है। हादसे की खबर मिलते ही राज्य भाजपा अध्यक्ष रवींद्र चव्हाण ने सोलापुर के अधिकारियों से बात की और घायलों को बेहतर इलाज मुहैया कराने के निर्देश दिए।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed