{"_id":"62ce321a149cd97cab70230a","slug":"maharashtra-solapur-bjp-leader-shrikant-deshmukh-resign-from-the-post-after-alleged-harrasing-woman","type":"story","status":"publish","title_hn":"Maharashtra: भाजपा नेता का महिला के साथ वीडियो वायरल, पद से दिया इस्तीफा ","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
Maharashtra: भाजपा नेता का महिला के साथ वीडियो वायरल, पद से दिया इस्तीफा
Wed, 13 Jul 2022 08:16 AM IST
प्रांजुल श्रीवास्तव
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई
Published by: प्रांजुल श्रीवास्तव
Updated Wed, 13 Jul 2022 08:16 AM IST
सार
वीडियो वायरल होने के बाद श्रीकांत देशमुख ने अपने पद से इस्तीफा दे दिया है। उन्होंने प्रदेश अध्यक्ष को अपना इस्तीफा सौंपा है। हालांकि, उन्होंने इसके पीछे कोई वजह नहीं बताई है।
विज्ञापन
भाजपा नेता का वीडियो वायरल
- फोटो : सोशल मीडिया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
महाराष्ट्र के सोलापुर में एक भाजपा नेता का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। इस वीडियो में भाजपा नेता एक महिला के साथ बेडरूम में दिख रहे हैं। वीडियो किसी घर या होटल के कमरे का है। महिला उन पर धोखा देने का आरोप लगा रही है। इस बीच भाजपा नेता महिला से कैमरा छीन लेते हैं। बताया जा रहा है, वीडियो में दिख रहा व्यक्ति भाजपा की सोलापुर जिला कार्यकारिणी का अध्यक्ष श्रीकांत देशमुख है।
विज्ञापन
वीडियो वायरल होने के बाद श्रीकांत देशमुख ने अपने पद से इस्तीफा दे दिया है। उन्होंने प्रदेश अध्यक्ष को अपना इस्तीफा सौंपा है। हालांकि, उन्होंने इसके पीछे कोई वजह नहीं बताई है। इस वीडियो के वायरल होने के कुछ दिन पहले श्रीकांत देशमुख ने एक महिला के खिलाफ हनीट्रैप का मामला दर्ज कराया था। शिकायत के मुताबिक, महिला उन्हें ब्लैकमेल कर दो करोड़ रुपये की मांग कर रही है।
विज्ञापन
महिला ने खुद वायरल किया वीडियो
इस वीडियो को महिला ने खुद वायरल किया है। बेडरूम में वह खुद ही वीडियो बनाती है। इसमें श्रीकांत देशमुख बनियान पहने हुए दिख रहे हैं। महिला श्रीकांत देशमुख की तरफ इशारा करते हुए गंभीर आरोप लगाती है। वह कहती है, इसने मुझे फंसाया है। ये श्रीकांत देशमुख है, जिनका अपनी पत्नी के बाद भी मेरे साथ संबंध है। इसके बाद श्रीकांत देशमुख महिला से कैमरा छीन लेते हैं। इस वीडियो को राजद महाराष्ट्र के ट्विटर हैंडल पर शेयर किया गया है। लिखा गया है, भाजपा में कार्यरत महिलाएं ही भाजपाई राक्षसों का शिकार हो रहीं हैं।
विज्ञापन