फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Maharashtra: Shiv Sena will fight 2019 Assembly and Lok Sabha elections alone

शिवसेना अकेले लड़ेगी 2019 का चुनाव, ठाकरे का तंज- केवल जवानों का है 56 इंच का सीना

Tue, 23 Jan 2018 03:14 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, महाराष्ट्र
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, महाराष्ट्र Updated Tue, 23 Jan 2018 03:14 PM IST
विज्ञापन
Maharashtra: Shiv Sena will fight 2019 Assembly and Lok Sabha elections alone

शिवसेना की कार्यकारिणी ने 2019 के चुनावों को लेकर बड़ा ऐलान कर दिया है। अपने फैसले में शिवसेना ने कहा है कि वह 2019 में लोकसभा और विधानसभा का चुनाव अकेले लड़ेगी और NDA के साथ अपना गठबंधन खत्म करेगी। 

विज्ञापन


वहीं शिवसेना प्रमुख उद्धव ठाकरे के बेटे आदित्य ठाकरे को पार्टी के नेशनल एग्जीक्यूटिव सदस्य पद के लिए नामित किया गया है। आदित्य ठाकरे ने कहा कि हम खुद पार्टी की नीतियां बनाएंगे। महाराष्ट्र की राजनीति में अपना प्रभाव रखने वाली पार्टी शिवसेना और बीजेपी के बीच मतभेदों की खाई बहुत गहरी हो चुकी है। जिसकी सीधा परिणाम NDA  के साथ टूटे गठबंधन के तौर पर दिखाई दे रहा है। 
विज्ञापन


शिवसेना नेता संजय राउत ने बताया कि हम 2019 का विधानसभा और लोकसभा चुनाव अपनी दम पर ही लड़ेंगे। संजय राउत ने इस संबंध में एक प्रस्ताव पर हस्ताक्षर भी किया है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

   


शिवसेना प्रमुख उद्धव ठाकरे ने कहा कि हम हिंदुत्व के लिए हर राज्य में चुनाव लड़ेंगे। ठाकरे ने पीएम मोदी पर निशाना साधते हुए कहा कि पीएम खुद को पंथ प्रधान कहते हैं और विदेश की यात्राएं करते हैं।


पीएम मोदी इजरायल के पीएम को अहमदाबाद लाते हैं, लेकिन उन्हें लाल चौक और श्रीनगर क्यों नहीं ले जाते। क्यों पीएम श्रीनगर में रोडशो नहीं करते। क्या उन्होंने कभी लाल चौक में तिरंगा फहराया है? अगर वो ऐसा करते तो हमारे मन में उनके लिए सम्मान पैदा होता। 

ठाकरे ने बीजेपी नेता नितिन गडकरी पर भी सवाल उठाए। उन्होंने कहा कि गडकरी महाराष्ट्र आये और नेवी का अपमान कर गए। नेवी सीमा पर हमारी सुरक्षा करती है। वास्तव में सेना के जवानों का ही 56 इंच का सीना है। ठाकरे ने सवाल खड़े करते हुए कहा कि आप उनका अपमान कैसे कर सकते हैं?  

आपको बता दें कि शिवसेना और बीजेपी में लगातार मतभेद बढ़ रहे थे। हालही में आम आदमी पार्टी के 20 विधायकों से जुड़े मामले में भी शिवसेना ने बीजेपी के साथ अपना विरोधी रुख दिखाया था। इस मामले में जहां बीजेपी आम आदमी पार्टी को घेरने की कोशिश कर रही थी वहीं शिवसेना के प्रवक्ता संजय राउत ने विधायकों की सदस्यता रद्द होने पर कहा था कि निर्वाचन आयोग (ईसी) के निर्णय पर एक प्रश्नचिह्न लगा हुआ है। जब इस तरह के मामले आते हैं तब ईसी पर सवाल उठता है। इसके लिए वह (ईसी) खुद जिम्मेदार है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed