फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   maharashtra shiv sena ubt sanjay raut target pm modi over chhaava movie golwalkar vs sambhaji maharaj

Chhaava: 'प्रधानमंत्री कई फिल्मों की मार्केटिंग कर चुके', 'छावा' को लेकर संजय राउत ने पीएम मोदी पर साधा निशाना

Sat, 15 Mar 2025 12:43 PM IST
नितिन गौतम न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई Published by: नितिन गौतम Updated Sat, 15 Mar 2025 12:43 PM IST
सार

संजय राउत ने कहा कि 'प्रधानमंत्री मोदी ने उनकी पार्टी की सोच को बढ़ावा देने वाली कई फिल्मों की मार्केटिंग की है, फिर चाहे वो ताशकंद फाइल्स हो, कश्मीर फाइल्स, छावा या द एक्सीडेंटल प्राइम मिनिस्टर। गोलवलकर गुरुजी ने भी छत्रपति संभाजी महाराज को लेकर अपने विचार साझा किए हैं...।'

विज्ञापन
maharashtra shiv sena ubt sanjay raut target pm modi over chhaava movie golwalkar vs sambhaji maharaj
संजय राउत, पीएम मोदी - फोटो : ANI

विस्तार

छत्रपति संभाजी महाराज के जीवन पर आधारित फिल्म छावा इन दिनों कमाई के रिकॉर्ड तोड़ रही है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भी बीते दिनों एक कार्यक्रम में इस फिल्म की तारीफ की थी। अब इसे लेकर शिवसेना यूबीटी के नेता संजय राउत ने प्रधानमंत्री पर निशाना साधा है और कहा है कि जो फिल्में प्रधानमंत्री मोदी की पार्टी की विचारधारा का समर्थन करती हैं, उनकी पीएम मोदी मार्केटिंग करते हैं। 
विज्ञापन


क्या बोले संजय राउत
मीडिया से बातचीत के दौरान संजय राउत से फिल्म छावा को लेकर सवाल किया गया। जिसके जवाब में संजय राउत ने कहा कि 'असदुद्दीन ओवैसी की विचारधारा अलग है। हम वीर सावरकर को मानने वाले लोग हैं, लेकिन पीएम मोदी के दिमाग में क्या है, ये कोई नहीं बता सकता। प्रधानमंत्री मोदी ने उनकी पार्टी की सोच को बढ़ावा देने वाली कई फिल्मों की मार्केटिंग की है, फिर चाहे वो ताशकंद फाइल्स हो, कश्मीर फाइल्स, छावा या द एक्सीडेंटल प्राइम मिनिस्टर। गोलवलकर गुरुजी ने भी छत्रपति संभाजी महाराज को लेकर अपने विचार साझा किए हैं। ये प्रधानमंत्री की जिम्मेदारी होनी चाहिए कि वे फिल्म देखें और ये दावा करें कि गोलवलकर ने जो भी लिखा है, वो गलत है।'
विज्ञापन

  ये भी पढ़ें- Maharashtra: अबू आजमी के बाद अब संजय राउत के विवादित बोल, कहा- भाजपा का शासन औरंगजेब के समय से भी बदतर


गोलवलकर को लेकर किया जा रहा ये दावा
एसएस गोलवलकर गुरुजी राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के दूसरे सरसंघचालक रहे थे। हाल ही में एक सोशल मीडिया पोस्ट के जरिए दावा किया गया कि गोलवलकर ने अपनी किताब में छत्रपति संभाजी महाराज के बारे में आपत्तिजनक टिप्पणी की। हालांकि कई लोगों का दावा है कि सोशल मीडिया पोस्ट में गलत जानकारी दी गई है और यह समाज में विद्वेष पैदा करने की कोशिश है। इसे लेकर पुलिस में शिकायत भी दर्ज कराई गई है। संजय राउत की टिप्पणी को भी इसी से जोड़कर देखा जा रहा है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बीते दिनों एक कार्यक्रम के दौरान फिल्म छावा की तारीफ की थी। 
 

ये भी पढ़ें- Maharashtra: 'शरद खेमे में आने वाला है भूकंप, जयंत पाटिल भी अजित पवार के साथ आएंगे', फडणवीस के मंत्री का दावा


संबंधित वीडियो 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed