{"_id":"61242060da30d4714746fe4a","slug":"maharashtra-shiv-sena-says-clever-tricks-are-needed-to-defeat-bjp","type":"story","status":"publish","title_hn":"महाराष्ट्र: शिवसेना ने कहा- 2024 लोकसभा चुनाव में भाजपा को हराने के लिए चतुर चालों की जरूरत","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
महाराष्ट्र: शिवसेना ने कहा- 2024 लोकसभा चुनाव में भाजपा को हराने के लिए चतुर चालों की जरूरत
Tue, 24 Aug 2021 03:55 AM IST
Kuldeep Singh
एजेंसी, मुंबई
एजेंसी, मुंबई
Published by: Kuldeep Singh
Updated Tue, 24 Aug 2021 03:55 AM IST
सार
- शिवसेना ने कहा कि मौजूदा हालातों को देखते हुए विपक्षी पार्टियों को ‘कुशलता और चतुरता’ से उठाने होंगे कदम।
- 2024 का परिणाम इस बात पर निर्भर करेगा कि कितनी कुशल और चतुर चालें चली जाती हैं।
विज्ञापन
shiv sena, bjp
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
शिवसेना ने कहा है कि विपक्षी पार्टियों को 2024 के लोकसभा चुनाव में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) को मात देने के लिए ‘कुशल और चतुर चालें’ चलनी होंगी। पार्टी के मुखपत्र ‘सामना’ में प्रकाशित एक संपादकीय में कहा गया, केवल एक चीज, जो आपको चाहिए वह है लड़ने की दृढ़ इच्छाशक्ति। एक निश्चित कार्य योजना समय की मांग है।
विज्ञापन
शिवसेना ने कहा कि मौजूदा हालातों को देखते हुए विपक्षी पार्टियों को ‘कुशलता और चतुरता’ से कदम उठाने होंगे। 2024 का परिणाम इस बात पर निर्भर करेगा कि कितनी कुशल और चतुर चालें चली जाती हैं। विपक्षी पार्टियों को यह करना होगा। तैयारी और रिहर्सल करनी होगी।
विज्ञापन
पहले विपक्षी पार्टियों को लोगों का विश्वास जीतना होगा कि वे एक व्यवहार्य विकल्प प्रदान कर सकते हैं। शिवसेना ने कहा कि पश्चिम बंगाल और महाराष्ट्र ने दिखा दिया है कि भाजपा को चुनाव के मैदान में और राजनीति की बिसात पर हराया जा सकता है। पार्टी ने विभिन्न केंद्रीय मंत्रियों की ‘जन आशीर्वाद यात्रा’ का उपहास करते हुए कहा कि केंद्रीय मंत्री इस यात्रा में सिर्फ विपक्षी दलों को अपशब्द कहने और कोसने का काम कर रहे हैं।
विज्ञापन