फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   maharashtra shiv sena legislative party meeting today elect leader eknath shinde cm face

Maharashtra: शिवसेना विधायक दल की बैठक आज, सीएम पद के लिए दावेदारी की दौड़ तेज

Sun, 24 Nov 2024 03:31 PM IST
नितिन गौतम न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई Published by: नितिन गौतम Updated Sun, 24 Nov 2024 03:31 PM IST
सार

महाराष्ट्र में सरकार के कार्यकाल में तीन दिन का ही समय बचा है। ऐसे में सीएम पद को लेकर महायुति गठबंधन को जल्द से जल्द फैसला करना है और 26 नवंबर से पहले शपथ ग्रहण होना है। सीएम पद को लेकर भाजपा नेता देवेंद्र फडणवीस का नाम सबसे आगे चल रहा है।

विज्ञापन
maharashtra shiv sena legislative party meeting today elect leader eknath shinde cm face
सीएम एकनाथ शिंदे, डिप्टी सीएम देवेंद्र फडणवीस व अजीत पवार। - फोटो : एएनआई

विस्तार

महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव में जीत के बाद अब सीएम पद को लेकर दावेदारी शुरू हो गई है। इसी के तहत शिवसेना ने आज अपनी विधायक दल की बैठक बुलाई है। इस बैठक में पार्टी के नेता का औपचारिक चुनाव किया जाएगा। उल्लेखनीय है कि शनिवार को ही महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव के नतीजे घोषित हुए हैं, जिनमें महायुति ने प्रचंड बहुमत हासिल करते हुए 288 में से 234 सीटों पर जीत हासिल की।
विज्ञापन


भाजपा के विधायक दल की बैठक कल 
भाजपा के विधायक दल की बैठक सोमवार को बुलाई जा सकती है। भाजपा के महासचिव विनोद तावड़े ने कहा है कि हमें 26 नवंबर को विधानसभा का कार्यकाल खत्म हो रहा है और हमें उससे पहले सरकार बनानी है। सीएम पद को लेकर तीनों पार्टियां मिलकर फैसला करेंगी और आज ही इस पर फैसला हो जाएगा। 
विज्ञापन


एनसीपी ने महाराष्ट्र विधानसभा में अजित पवार को पार्टी का नेता चुना
राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (एनसीपी) ने रविवार को पार्टी अध्यक्ष अजित पवार को विधानसभा में पार्टी का नेता चुना। पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष और लोकसभा सांसद सुनीत तटकरे की अध्यक्षता में हुई बैठक में पवार को विधायक दल का नेता नियुक्त किया गया और उनके सहयोगी अनिल पाटिल को फिर से मुख्य सचेतक नियुक्त किया गया। एनसीपी और उसके महायुति सहयोगी भाजपा और शिवसेना ने राज्य विधानसभा चुनावों में शानदार प्रदर्शन करते हुए 288 में से 234 सीटें जीतीं। एनसीपी ने 59 सीटों पर चुनाव लड़ा और 41 सीटों पर जीत दर्ज की और अपने प्रतिद्वंद्वी गुट एनसीपी (एसपी) को 29 सीटों पर मात दी।
विज्ञापन
विज्ञापन


फडणवीस और शिंदे में से कोई बन सकता है अगला सीएम
महाराष्ट्र में सरकार के कार्यकाल में तीन दिन का ही समय बचा है। सीएम पद को लेकर भाजपा नेता देवेंद्र फडणवीस का नाम सबसे आगे चल रहा है। इसकी वजह ये है कि महाराष्ट्र चुनाव में भाजपा सबसे बड़ी पार्टी है और भाजपा ने राज्य में अब तक का अपना सबसे अच्छा प्रदर्शन करते हुए 132 सीटों पर जीत हासिल की है। भाजपा को चुनाव में 26.77 प्रतिशत वोट मिले। विधायकों की संख्या को देखते हुए भाजपा के फडणवीस सीएम पद के सबसे प्रमुख दावेदार हैं। 


सोमवार को ही शपथ ग्रहण संभव
हालांकि एकनाथ शिंदे का दावा भी मजबूत है क्योंकि महायुति गठबंधन ने एकनाथ शिंदे के नेतृत्व में ही सरकार चलाई और शिंदे सरकार की लाडकी बहिन योजना की जीत में अहम भूमिका रही। ऐसे में गठबंधन की सत्ता में सफल वापसी के बाद एकनाथ शिंदे का दावा भी मजबूत है। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, आज शाम में ही देवेंद्र फडणवीस, एकनाथ शिंदे और अजित पवार दिल्ली जा सकते हैं। जहां सीएम पद को लेकर अंतिम फैसला होने की उम्मीद है। रिपोर्ट्स के अनुसार, इस बार फिर एक सीएम और दो डिप्टी सीएम पद का फार्मूला तय हुआ है और कल शाम में ही मुंबई में नई सरकार का शपथ ग्रहण समारोह हो सकता है।  

संबंधित वीडियो
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed