महाराष्ट्र: शिवसेना ने कंगना के खिलाफ दर्ज कराई शिकायत, दफ्तर पर बीएमसी ने चिपकाया नोटिस
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
शिवसेना के आईटी सेल ने फिल्म अभिनेत्री कंगना रनौत के खिलाफ ठाणे के श्रीनगर पुलिस स्टेशन में एक शिकायत दर्ज कराई है। इसके अलावा कंगना के ग्रेटर मुंबई में स्थित मणिकर्णिका फिल्म्स दफ्तर के बाहर बृह्नमुंबई नगरपालिका (बीएमसी) ने नोटिस चिपकाया है। ये नोटिस निर्माण के नियमों का उल्लंघन करने को लेकर चिपकाया गया है।
Municipal Corporation of Greater Mumbai pastes notice outside actor Kangana Ranaut's Manikarnika Films office in Mumbai, alleging unlawful construction in the premises. #Maharashtra pic.twitter.com/JhVN6mwfgG
— ANI (@ANI) September 8, 2020
शिवसेना ने कंगना के खिलाफ दर्ज कराई शिकायत
शिवसेना ने कंगना रनौत के खिलाफ ठाणे के श्रीनगर पुलिस स्टेशन में एक शिकायत दर्ज कराई है। ये शिकायत कंगना द्वारा पाकिस्तान अधिकृत कश्मीर की तुलना मुंबई से करने को लेकर की गई है। पार्टी ने उनके खिलाफ राजद्रोह के आरोप के तहत एफआईआर दर्ज करने की मांग की है।
क्या है पूरा मामला
दरअसल कंगना रनौत और शिवसेना सांसद संजय राउत के बीच कुछ दिनों से जुबानी जंग जारी है। ऐसे में कंगना ने कहा था कि उन्हें बॉलीवुड माफिया से ज्यादा मुंबई पुलिस से डर लगता है। इसपर राउत ने कहा था कि यदि उन्हें मुंबई में डर लगता है तो उन्हें वापस नहीं आना चाहिए। पलटवार करते हुए अभिनेत्री ने कहा था कि मुंबई पीओके है क्या।
यह भी पढ़ें- उद्धव का कंगना पर तंज, कहा- कई लोग मुंबई आकर नाम कमाते हैं, लेकिन कर्ज तक नहीं चुकाते
कंगना ने तीन सितंबर को ट्वीट कर कहा था, 'शिवसेना नेता संजय राउत ने मुझे खुली धमकी दी है और मुंबई वापस न आने के लिए कहा है। पहले मुंबई की सड़कों पर आजादी के नारे लगे और अब खुली धमकी मिल रही है। आखिर मुंबई पाकिस्तान अधिकृत कश्मीर (पीओके) जैसा क्यों महसूस कर रही है?'
इसके बाद राउत ने कंगना के बयान की शिवसेना के मुखपत्र सामना में आलोचना करते हुए लिखा था कि अभिनेत्री मुंबई में रहती हैं, इसके बावजूद शहर के पुलिस बल की आलोचना करना विश्वासघात और शर्मनाक है। उन्होंने लिखा था, 'हम विनम्र निवेदन करते हैं कि वे मुंबई न आएं। यह मुंबई पुलिस का अपमान करने के अलावा और कुछ नहीं है। गृह मंत्रालय को इस पर कार्रवाई करनी चाहिए।'