फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Maharashtra Sharad Pawar praised Sushil Shinde says We still have a lot of work to do for state

Maharashtra: शरद पवार ने की कांग्रेस नेता सुशील शिंदे की तारीफ, बोले- हमें राज्य के लिए अभी बहुत काम करना है

Sun, 29 Sep 2024 08:05 PM IST
राहुल कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई Published by: राहुल कुमार Updated Sun, 29 Sep 2024 08:05 PM IST
सार

Maharashtra:  शरद पवार पूर्व केंद्रीय गृह मंत्री शिंदे के 84वें जन्मदिन के अवसर पर आयोजित एक समारोह में शामिल हुए। जहां पर शरद पवार ने सुशील शिंदे की जमकर तारीफ की।

विज्ञापन
Maharashtra Sharad Pawar praised Sushil Shinde says We still have a lot of work to do for state
शरद पवार और सुशील कुमार शिंदे - फोटो : पीटीआई

विस्तार

एनसीपी(एसपी) के चीफ शरद पवार ने कांग्रेस के वरिष्ठ नेता सुशील कुमार शिंदे की जमकर तारीफ की है। शरद पवार ने वरिष्ठ नेता सुशील कुमार शिंदे से अपील की कि वह सामाजिक जीवन में सक्रिय बने रहें, ताकि महाराष्ट्र को देश का एक महत्वपूर्ण राज्य बनाया जा सके। शरद पवार पूर्व केंद्रीय गृह मंत्री शिंदे के 84वें जन्मदिन के अवसर पर आयोजित एक समारोह में शामिल हुए। जहां प्रमुख राजनीतिक हस्तियां शामिल हुई थीं।
विज्ञापन

  
'हमें नई पीढ़ी का मार्गदर्शन करने के लिए सक्रिय रहना चाहिए'
वरिष्ठ नेता शरद पवार ने कहा,  सुशील शिंदे को अपनी उम्र को बहुत गंभीरता से नहीं लेना चाहिए, भले ही वह 84 वर्ष के हो गए हों। मैं उनसे आठ महीने बड़ा हूं। महाराष्ट्र को देश का एक महत्वपूर्ण राज्य बनाने के लिए हमें अभी भी बहुत काम करना है। हमें नई पीढ़ी का मार्गदर्शन करने के लिए सामाजिक जीवन में सक्रिय रहना चाहिए। 
विज्ञापन


ऐसा रहा सुशील शिंदे का राजनीतिक सफर
2014 में जब वे केंद्रीय गृह मंत्री थे, तब शिंदे ने शरद पवार को अपना "राजनीतिक गुरु" बताया था और कहा था कि उन्हें एनसीपी संस्थापक को प्रधानमंत्री बनते देखकर खुशी होगी। शिंदे के निजी और राजनीतिक जीवन में कई अप्रत्याशित मोड़ आए। सोलापुर में अनुसूचित जाति के परिवार में जन्मे सुशील शिंदे ने एक पुलिस अधिकारी के तौर पर करियर की शुरूआत की थी। इसके बाद वह राजनीति में आए।  धीरे-धीरे कांग्रेस में सीढ़ियां चढ़ते गए और जनवरी 2003 में महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री बने।
विज्ञापन
विज्ञापन


सुशील शिंदे 1971 में कांग्रेस पार्टी में शामिल हुए थे। वे कई बार विधायक चुने गए। वे 1992 में महाराष्ट्र से राज्यसभा और 1998 में लोकसभा के लिए चुने गए। वे अक्टूबर 2004 से जनवरी 2006 तक आंध्र प्रदेश के राज्यपाल रहे। शिंदे पूर्ववर्ती मनमोहन सिंह सरकार में गृह मंत्रालय और बिजली मंत्रालय का कार्यभार भी संभाल चुके हैं। 


हाल के वर्षों में कांग्रेस के दिग्गज नेता सुशील शिंदे को लोकसभा चुनावों में हार का भी सामना करना पड़ा था। वे 2014 और 2019 में सोलापुर लोकसभा सीट से चुनाव हार गए थे। लेकिन 2024 के लोकसभा चुनाव में उनकी बेटी प्रणिती शिंदे सोलापुर लोकसभा से सांसद चुनी गईं। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed