महाराष्ट्र: शरद पवार ने किया अदाणी की फैक्टरी का उद्घाटन, दोनों के बीच छह माह में तीसरी बार मुलाकात
राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (एनसीपी) नेता शरद पवार ने शनिवार को एक बार फिर कारोबारी गौतम अदाणी से मिले। वह अहमदाबाद में उनके दफ्तर के अलावा घर भी गए। छह महीने के भीतर पवार और अदाणी की यह तीसरी मुलाकात है।
विस्तार
राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (एनसीपी) नेता शरद पवार ने शनिवार को एक बार फिर कारोबारी गौतम अदाणी से मिले। वह अहमदाबाद में उनके दफ्तर के अलावा घर भी गए। छह महीने के भीतर पवार और अदाणी की यह तीसरी मुलाकात है।
पवार ने अदाणी के साथ पहले साणंद के एक गांव में एक फैक्टरी का उद्घाटन किया। इसके बाद वह अदाणी के घर और दफ्तर पहुंचे। शरद पवार ने ट्वीटर पर अपनी और गौतम अदाणी की फैक्टरी का रिबन काटते हुए तस्वीरें शेयर की हैं। साथ ही उन्होंने लिखा कि गौतम अडानी के साथ गुजरात के वासना, चाचरवाड़ी में भारत के पहले लैक्टोफेरिन प्लांट एक्सिमपॉवर का उद्घाटन करना सौभाग्य की बात थी।
It was a privilege to inaugurate India’s first Lactoferrin Plant Exympower in Vasna , Chacharwadi , Gujarat along with Mr. Gautam Adani pic.twitter.com/G5WH9FaO5f
— Sharad Pawar (@PawarSpeaks) September 23, 2023
गौरतलब है कि इस साल अप्रैल में अदाणी ने दक्षिण मुंबई में पवार के आवास सिल्वर ओक का दौरा किया था। पवार की अदाणी के साथ उस समय हुई मुलाकात खासी सुर्खियों में रही थी, जब हिंडनबर्ग मामला सामने आने के बाद विपक्ष की तरफ पूरे जोरशोर से संयुक्त संसदीय समिति (जेपीसी) से जांच कराने की मांग उठाई जा रही थी।
इसके बाद जून में वे फिर से अदाणी फिर से पवार के आवास पर गए थे। बता दें कि पवार और गौतम अदाणी के बीच रिश्ता करीब दो दशक पुराना है। 2015 में प्रकाशित अपनी मराठी आत्मकथा 'लोक भूलभुलैया सांगती' में, पवार ने अदाणी की प्रशंसा की थी।
अपनी किताब में उन्होंने अदाणी को सरल, जमीन से जुड़ा हुआ और बुनियादी ढांचे के क्षेत्र में बड़ा बनाने की महत्वाकांक्षा रखने वाला बताया है। दिग्गज नेता ने यह भी लिखा है कि यह उनके आग्रह पर ही था कि अडानी ने थर्मल पावर सेक्टर में कदम रखा।