फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Maharashtra: Shaina NC said about FIR against Arvind Sawant this is fight for honor of women Raut retaliated

Maharashtra: अरविंद सावंत पर FIR को लेकर शाइना बोलीं- यह महिलाओं के सम्मान की जंग; राउत को भी सुनाई खरी-खरी

Sat, 02 Nov 2024 11:57 AM IST
अभिषेक दीक्षित न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई Published by: अभिषेक दीक्षित Updated Sat, 02 Nov 2024 11:57 AM IST
सार

महाराष्ट्र में सत्तारूढ़ शिवसेना की मुम्बादेवी विधानसभा सीट से उम्मीदवार शाइना एनसी को कथित तौर पर 'आयातित माल' कहे जाने को लेकर शुक्रवार को शिवसेना (यूबीटी) के सांसद अरविंद सावंत के खिलाफ यहां एक प्राथमिकी दर्ज की गई थी। राष्ट्रीय महिला आयोग की प्रमुख विजया रहाटकर ने मामले में पुलिस और निर्वाचन आयोग से भी कार्रवाई की मांग की थी।

विज्ञापन
Maharashtra: Shaina NC said about FIR against Arvind Sawant this is fight for honor of women Raut retaliated
Maharashtra Politics - फोटो : ANI

विस्तार

शिवसेना नेता शाइना एनसी को लेकर शिवसेना (यूबीटी) नेता अरविंद सावंत की टिप्पणी पर बवाल बढ़ता जा रहा है। मामले में अब नागपाड़ा पुलिस स्टेशन में महिलाओं की गरिमा को ठेस पहुंचाने वाली धारा 79 और 356 (2) के तहत एफआईआर दर्ज कराई गई है। इस बीच उद्धव गुट के सांसद संजय राउत ने अरविंद सावंत के बयान का बचाव किया। इस पर शइना ने पूरे कुनबे की मानसिकता पर सवाल उठाए।

विज्ञापन


मामले में शाइना एनसी ने कहा कि चुनाव आयोग और महिला आयोग ने भी संज्ञान लिया है। यह महिलाओं के सम्मान की लड़ाई है। महिलाओं का वस्तुकरण, और महिलाओं की गरिमा को ठेस पहुंचाना कोई छोटी समस्या नहीं है। सच्चाई वीडियो में सबके सामने होगी, लेकिन यह मानसिकता और विकृत मानसिकता दिखाई दे रही है।
विज्ञापन


इस बीच अरविंद सावंत ने अपनी अपमानजनक टिप्पणी के लिए माफी मांग ली है। उनका कहना है कि उन्होंने अपनी पूरी जिंदगी में ऐसा कुछ नहीं किया। उनके बयान का गलत मतलब निकाला गया और उसे लोगों के बीच प्रसारित किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

 
सावंत ने कहा कि पिछले एक दिन से ऐसा माहौल बनाया जा रहा है कि मैंने एक महिला का अपमान किया है। मैंने अपने जीवन में ऐसा कभी नहीं किया। मुझे जानबूझकर अलग अर्थ देकर निशाना बनाया जा रहा है। मुझे इस बात का दुख है, लेकिन फिर भी अगर मेरे बयान से किसी की भावनाओं को ठेस पहुंची है तो मैं खेद व्यक्त करता हूं। देश में महिलाओं के सम्मान को पार्टी के हिसाब से नहीं देखा जा सकता।
 

मामले में शिवसेना(UBT) नेता और राज्यसभा सांसद संजय राउत ने कहा कि कोई अपमान नहीं हुआ है। अरविंद सावंत हमारे वरिष्ठ नेता हैं। उन्होंने सिर्फ इतना कहा कि मुंबादेवी से भाजपा उम्मीदवार (शाइना NC) बाहर से आई हैं और वह एक 'आयातित माल' हैं। अगर वह एक 'आयातित माल' हैं, तो यह महिला का अपमान कैसे है? आपने सोनिया गांधी और प्रियंका गांधी के बारे में क्या कहा? आपको एक बार इतिहास देखना चाहिए। 'बाहर का माल है तो बाहर का माल है'... अगर कोई बाहर का व्यक्ति चुनाव लड़ता है, तो लोग कहते हैं कि वह बाहर से आया है। इतना बड़ा मुद्दा बनाने की कोई जरूरत नहीं है।
 


क्या है मामला?
दरअसल, महाराष्ट्र में सत्तारूढ़ शिवसेना की मुम्बादेवी विधानसभा सीट से उम्मीदवार शाइना एनसी को कथित तौर पर 'आयातित माल' कहे जाने को लेकर शुक्रवार को शिवसेना (यूबीटी) के सांसद अरविंद सावंत के खिलाफ यहां एक प्राथमिकी दर्ज की गई थी। राष्ट्रीय महिला आयोग की प्रमुख विजया रहाटकर ने मामले में पुलिस और निर्वाचन आयोग से भी कार्रवाई की मांग की थी। मुंबई दक्षिण से शिवसेना (यूबीटी) सांसद ने कहा कि उनके शब्दों की गलत व्याख्या की जा रही है। वहीं, शाइना ने कहा था कि सावंत की टिप्पणी उद्धव ठाकरे नीत पार्टी की मानसिकता को दर्शाती है।

इन धाराओं के तहत एफआईआर
एक पुलिस अधिकारी ने बताया कि शाइना की शिकायत के आधार पर भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस) की धारा 79 (शब्दों, हाव-भाव, ध्वनि के माध्यम से किसी महिला की गरिमा को ठेस पहुंचाने की मंशा रखना) और 356 (2) (मानहानि) के तहत नागपाडा थाने में प्राथमिकी दर्ज की गई है। 

भाजपा छोड़कर शिवसेना में आईं
शाइना पहले भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के साथ थीं। वह हाल में मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे नीत शिवसेना में शामिल हुई थीं। वह मुंबई की मुम्बादेवी सीट से विधानसभा चुनाव लड़ रही हैं। उन्हें कांग्रेस के अमीन पटेल के खिलाफ मैदान में उतारा गया है। राज्य में 20 नवंबर को मतदान होना है जबकि मतगणना 23 नवंबर को होगी।



अहिल्यानगर में कार से 24 करोड़ के हीरे और आभूषण जब्त
चुनाव आयोग की स्टेटिक सर्विलांस टीम (एसएसटी) ने चुनावी राज्य महाराष्ट्र के अहिल्यानगर जिले में एक टोल बूथ के पास करीब 24 करोड़ रुपये की कीमत के हीरे, सोने और चांदी के आभूषण जब्त किए हैं। जब्ती गुरुवार सुबह सुपा टोल प्लाजा के पास की गई। 20 नवंबर को होने वाले विधानसभा चुनावों के मद्देनजर पूरे महाराष्ट्र में एसएसटी तैनात किए गए हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed