फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Maharashtra: Seven Bangladeshi women held for illegal stay in Navi Mumbai; 1 arrested in Ambernath town

Maharashtra: आठ बांग्लादेशी महिलाएं नवी मुंबई-अंबरनाथ से गिरफ्तार, अवैध रूप से रहने के आरोप; जाली कागजात बरामद

Fri, 27 Sep 2024 01:08 AM IST
निर्मल कांत न्यूज डेस्क, अमर उजाला, ठाणे।
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, ठाणे। Published by: निर्मल कांत Updated Fri, 27 Sep 2024 01:08 AM IST
सार

Maharashtra: महाराष्ट्र के नवी मुंबई और अंबरनाथ शहर से आठ बांग्लादेशी महिलाओं को गिरफ्तार किया गया है। आरोप है कि ये महिलाएं बिना वैध दस्तावेज के भारत में रह रहीं थीं। 

विज्ञापन
Maharashtra: Seven Bangladeshi women held for illegal stay in Navi Mumbai; 1 arrested in Ambernath town
पुलिस (सांकेतिक तस्वीर) - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स

विस्तार

महाराष्ट्र के ठाणे जिले में अवैध रूप से रह रहीं आठ बांग्लादेशी महिलाओं को अलग-अलग मामलों में गिरफ्तार किया गया। इनमें से सात महिलाओं को नवी मुंबई से पकड़ा गया है। जबकि एक महिला को अंबरनाथ से गिरफ्तार किया गया है। अधिकारियों ने गुरुवार को यह जानकारी दी। 

विज्ञापन

 
पुलिस के मुताबिक, एनआरआई थाने की टीम ने एक सूचना के अधार पर मंगलवार शाम नवी मुंबई के करावे गांव के एक रिहायशी इलाके में छापा मारा। वहां दो कमरों में रह रहीं सात महिलाओं को गिरफ्तार किया गया। ये महिलाएं घरेलू कामगार के रूप में काम कर रही थीं और बिना किसी वैध दस्तावेज के भारत में रह रही थीं। इनके खिलाफ पासपोर्ट (भारत में प्रवेश) अधिनियम, 1950 और विदेशी अधिनियम के तहत मामला दर्ज किया गया है। 
विज्ञापन


दूसरे मामले में पुलिस ने गुरुवार को अंबरनाथ कस्बे से एक और बांग्लादेशी महिला को गिरफ्तार किया। वह फर्जी दस्तावेजों के साथ वहां रह रही थी। उल्हासनगर के हिल लाइन थाने ने एक व्यक्ति की सूचना के बाद यह कार्रवाई की। व्यक्ति ने अधिकारियों को आोपी की बांग्लादेशी नागरिक होने और धोखाधड़ी व जालसाजी के मामले में उसकी संलिप्तता को लेकर आगाह किया था। 
विज्ञापन
विज्ञापन




उप निरीक्षक संगराम मालकर ने बताया कि गिरफ्तार महिला की पहचान रिया अरविंद बारडे के रूप में हुई है। उसके खिलाफ धोखाधड़ी, जालसाजी और अन्य संबंधित आईपीसी की धाराओं के साथ-साथ विदेशी अधिनियम के तहत मामला दर्ज किया है। 


पुलिस के मुताबिक, रिया बारडे ने अपने चार सहयोगियों के साथ मिलकर जालसाजी की साजिश रची थी। वह अपनी एक सहयोगी के लिए बांग्लादेश सके स्कूल स्थानांतरण प्रमाणपत्र और पश्चिम बंगाल के उत्तर 24 परगना जिले से जन्म प्रमाण पत्र हासिल करने में सफल हुई। इन दस्तावेजों के जरिए वह अन्य आरोपियो के लिए शैक्षणिक प्रमाण पत्र और पासपोर्ट हासिल कर रही थी। 

जब पुलिस ने रिया बारडे के दस्तावेजों की जांच की तो पता चला कि उसके जन्म प्रमाण पत्र, स्कूल छोड़ने के प्रमाण पत्र और पासपोर्ट में तीन अलग-अलग जन्म स्थान उत्तर 24 परगना, हुगली (दोनों पश्चिम बंगाल में) और अमरावती जिले का अचलपुर (महाराष्ट्र) दर्ज थे। पुलिस ने कहा कि महिला ने ये जाली दस्तावेज बनाए थे और भारत में अवैध रूप से रह रही थी। पुलिस अब उसके चार अन्य साथियों की तलाश कर रही है, जो धोखाधड़ी और जालसाजी के मामले में शामिल हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed