फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Maharashtra sees 1,267 farmer suicides since Jan this year; Amravati division worst hit

NCRB: महाराष्ट्र में बीते छह महीनों में 1267 किसानों ने की खुदकुशी, इस जिले के हैं सबसे ज्यादा अन्नदाता

Sun, 21 Jul 2024 03:54 PM IST
मिथिलेश नौटियाल न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई Published by: मिथिलेश नौटियाल Updated Sun, 21 Jul 2024 03:54 PM IST
सार

राष्ट्रीय अपराध रिकॉर्ड ब्यूरो (एनसीआरबी) का कहना है कि छत्रपति संभाजीनगर खंड में इस वर्ष 430 किसानों की मौत हुई है। इसके बाद नासिक में 137, नागपुर  में 130 और पुणे में 13 किसानों की मौत हुई है। हालांकि, कोंकण में किसी भी किसान की मृत्यु नहीं हुई है।

विज्ञापन
Maharashtra sees 1,267 farmer suicides since Jan this year; Amravati division worst hit
बीएसएफ जवान ने की खुदकुशी। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

महाराष्ट्र में पिछले छह महीनों में 1.267 किसानों ने खुदकुशी की है। खासतौर पर अकेले अमरावती के विदर्भ क्षेत्र में  557 किसानों ने खुदकुशी की है। राष्ट्रीय अपराध रिकॉर्ड ब्यूरो (एनसीआरबी) का कहना है कि छत्रपति संभाजीनगर खंड में 430 किसानों की मौत हुई है। इसके बाद नासिक खंड में 137, नागपुर खंड में 130 और पुणे खंड में 13 किसानों की मौत हुई है। हालांकि, कोंकण खंड में किसी भी किसान की मृत्यु नहीं हुई है।

विज्ञापन

 

वर्ष 2022 में कितने किसानों ने दी जान?
एनसीआरबी के अनुसार, वर्ष 2022 में, देश में कुल किसान आत्महत्याओं में से 37.6 प्रतिशत के साथ महाराष्ट्र सबसे आगे रहा था।  एनसीआरबी का कहना है कि वर्ष 2022 में कुल 11,290 लोगों में से,  कुल मिलाकर 5,207 किसान और खेती किसानी से जुड़े 6,083 मजदूरों ने अपनी जीवन लीला समाप्त कर दी। 

विज्ञापन


वर्ष 2021 के आंकड़े
उधर, वर्ष 2021 की बात करें तो एनसीआरबी रिपोर्ट के अनुसार इस वर्ष कुल 10,881 लोगों में से, 5,318 किसानों और 5,563 खेती किसानी से जुड़े मजदूरों ने खुदकुशी की थी। एनसीआर की रिपोर्ट के अनुसार वर्ष 2021 में देशभर में कुल 1,64,033 लोगों ने खुदकुशी की थी और इसमें से 6.6 फीसदी मामले धरतीपुत्रों की आत्महत्या से जुड़े थे।
विज्ञापन
विज्ञापन


वर्ष 2020 के आंकड़े 
वर्ष 2020 की बात करें तो महाराष्ट्र में खेती किसानी से जुड़े कुल 10,677 लोगों ने खुदकुशी की थी। इनमें से 5,579 किसानों और 6,098 खेती किसानी से जुड़े मजदूरों ने अपनी जान दी थी। यह देशभर के कुल 1,53,052 लोगों की मौत का सात प्रतिशत था। खास बात यह भी है कि महाराष्ट्र देश में कुल सकल घरेलू उत्पाद (जीडीपी) के मामले में अग्रणी राज्य है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed