फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Maharashtra sachin tendulkar security cover withdrawn aditya thackeray anna hazare get upgrades

उद्धव सरकार ने घटाई सचिन तेंदुलकर की सुरक्षा, आदित्य ठाकरे और अन्ना हजारे को Z श्रेणी

Wed, 25 Dec 2019 09:37 AM IST
अनवर अंसारी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई Published by: अनवर अंसारी Updated Wed, 25 Dec 2019 09:37 AM IST
विज्ञापन
Maharashtra sachin tendulkar security cover withdrawn aditya thackeray anna hazare get upgrades
आदित्य ठाकरे-सचिन तेंदुलकर - फोटो : Facebook

दिग्गज बल्लेबाज सचिन तेंदुलकर की सुरक्षा घटा दी गई है जबकि शिवसेना के विधायक आदित्य ठाकरे की सुरक्षा बढ़ाकर ‘जेड’ श्रेणी की कर दी गई है। एक अधिकारी ने बताया कि महाराष्ट्र सरकार की समिति ने सुरक्षा की समीक्षा की थी जिसके बाद विभिन्न लोगों पर खतरे का आकलन करते हुए उन्हें प्रदत्त सुरक्षा में बदलाव किए गए।

विज्ञापन


अधिकारी ने बताया कि समिति ने हाल की बैठक में तेंदुलकर और आदित्य ठाकरे के अलावा 90 से अधिक शख्सियतों को दी गई सुरक्षा की समीक्षा की थी।

भारत रत्न से सम्मानित तेंदुलकर को अब तक ‘एक्स’ श्रेणी की सुरक्षा दी गई थी। इस श्रेणी के तहत एक पुलिसकर्मी 46 वर्षीय क्रिकेट खिलाड़ी की सुरक्षा में दिन रात तैनात रहता था। उनसे यह सुरक्षा तो वापस ले ली गई है लेकिन अब वह जब भी घर से बाहर निकलेंगे तो उन्हें पुलिस सुरक्षा दी जाएगी। उन्होंने बताया कि मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे के बेटे आदित्य ठाकरे को ‘जेड’ श्रेणी की सुरक्षा दी गई है। इसका मतलब है कि उनकी सुरक्षा में और पुलिसकर्मी तैनात किए जाएंगे।
विज्ञापन


अब तक वर्ली के 29 वर्षीय विधायक को ‘वाई प्लस’ श्रेणी की सुरक्षा दी गई थी। एनसीपी अध्यक्ष शरद पवार को ‘जेड प्लस’ श्रेणी की सुरक्षा और उनके भतीजे अजीत पवार को ‘जेड’ श्रेणी की सुरक्षा मिलती रहेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


सामाजिक कार्यकर्ता अन्ना हजारे की सुरक्षा ‘वाई प्लस’ से बढ़ाकर ‘जेड’ श्रेणी की कर दी गई। उत्तर प्रदेश के पूर्व राज्यपाल राम नाईक की सुरक्षा ‘जेड प्लस’ से घटाकर ‘एक्स’ श्रेणी की कर दी गई। भाजपा के पूर्व मंत्रियों एकनाथ खड़से और राम शिंदे की सुरक्षा भी घटाई गई है।


जानेमाने अधिवक्ता उज्जवल निकम की सुरक्षा ‘जेड प्लस’ से घटाकर ‘वाई’ श्रेणी कर दी गई। उन्हें सुरक्षा दस्ता दिया जाएगा। अधिकारी ने बताया कि राज्य की पूर्ववर्ती भाजपा सरकार में मंत्री रह चुके कईयों की सुरक्षा भी आने वाले वक्त में घटाई जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed