{"_id":"66a247f3abefe1bb6f044fa2","slug":"maharashtra-reservation-bachao-yatra-started-to-save-obc-quota-vba-called-kunbi-certificate-fake-2024-07-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"Maharashtra: ओबीसी कोटा बचाने के लिए शुरू हुई 'आरक्षण बचाओ यात्रा', वीबीए ने कुनबी प्रमाण पत्र को बताया फर्जी","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
Maharashtra: ओबीसी कोटा बचाने के लिए शुरू हुई 'आरक्षण बचाओ यात्रा', वीबीए ने कुनबी प्रमाण पत्र को बताया फर्जी
Thu, 25 Jul 2024 06:11 PM IST
मेघा झा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई
Published by: मेघा झा
Updated Thu, 25 Jul 2024 06:11 PM IST
सार
वीबीए ने गुरुवार को अन्य पिछड़ा वर्ग के आरक्षण को बचाने और 55 लाख फर्जी कुनबी जाति प्रमाण-पत्रों को रद्द करने की मांग को लेकर यात्रा शुरू की। यह यात्रा नौकरियों और शिक्षा में ओबीसी श्रेणी के तहत कोटा के लिए मराठों द्वारा जारी आंदोलन के बीच चल रही है।
विज्ञापन
वीबीए प्रमुख प्रकाश आंबेडकर
- फोटो : X/@VBAforIndia
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
ओबीसी कोटा बचाने के लिए वीबीए ने यात्रा शुरू की। अपनी मांग में उन्होंने कहा कि अन्य पिछड़ाव वर्ग के आरक्षण को बचाने और 55 लाख फर्जी कुनबी जाति प्रमाण पत्रों को रद्द किया जाए। यह यात्रा दरअसल नौकरियों और शिक्षा में ओबीसी श्रेणी के तहत कोटा के लिए मराठों द्वारा जारी आंदोलन के बीच चल रही है।
वंचित बहुजन अघाड़ी (वीबीए) शुरूआत में विपक्षी भारतीय गठबंधन का सदस्य था, लेकिन सीट बंटवारे को लेकर उससे अलग हो गया। हाल ही में महाराष्ट्र में लोकसभा चुनाव वीबीए ने स्वतंत्र रूप से लड़ा। वंचित बहुजन अघाड़ी (वीबीए) के प्रमुख प्रकाश आंबेडकर ने गुरुवार को मध्य मुंबई के दादर में डॉ. बीआर आंबेडकर के स्मारक चैत्यभूमि पर उन्हें श्रद्धांजलि देने के बाद आरक्षण बचाओ यात्रा शुरू हुई। वीबीए के राज्य उपाध्यक्ष सिद्धार्थ मोकाले ने बताया कि बीआर आंबेडकर के पोते प्रकाश आंबेडकर के नेतृत्व में यह यात्रा 7 अगस्त को मुंबई से करीब 370 किलोमीटर दूर मध्य महाराष्ट्र के छत्रपति संभाजीनगर में समाप्त होगी।
मोकाले ने कहा, "यात्रा ओबीसी के आरक्षण को बचाने और पिछले एक साल में जारी किए गए 55 लाख फर्जी कुनबी जाति प्रमाण पत्रों को रद्द करने की मांग के लिए की गई है।" इस दौरान वे कार्यकर्ता मनोज जरांगे द्वारा शुरू किए गए आरक्षण आंदोलन के बाद मराठों को सरकारी अधिकारियों द्वारा जारी किए गए कुनबी प्रमाण पत्रों का जिक्र कर रहे थे। दरअसल, कुनबी प्रमाण पत्र प्राप्त करने वाले मराठा सरकारी नौकरियों और शिक्षा में ओबीसी श्रेणी के तहत कोटा लाभ के लिए पात्र होंगे। कृषि प्रधान कुनबी समुदाय को अन्य पिछड़ा वर्ग श्रेणी के तहत कोटा लाभ मिलता है।
विज्ञापन
वीबीए नेता मोकाले ने कहा कि आरक्षण बचाओ यात्रा का उद्देश्य महाराष्ट्र विधानसभा में 100 ओबीसी विधायकों को भेजना है, जिसके चुनाव अक्टूबर में होने हैं। इसके अलावा एससी/एसटी को दी जाने वाली छात्रवृत्ति को दोगुना करने की मांग भी की जा रही है। उन्होंने बताया कि आरक्षण बचाओ यात्रा के पुणे में महात्मा फुले वाडा और समाज सुधारक सावित्रीबाई फुले की जन्मस्थली सतारा जिले के नायगांव में रुकने की उम्मीद है।