फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   maharashtra reservation activist manoj jarange slam CM Fadnavis said he cares for daughter why not concerned a

Maharashtra: 'मुख्यमंत्री को अपनी बेटी की चिंता है, लेकिन मराठा बच्चों की क्यों नहीं!', जरांगे का सीएम पर हमला

Wed, 05 Feb 2025 03:41 PM IST
नितिन गौतम न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई Published by: नितिन गौतम Updated Wed, 05 Feb 2025 03:41 PM IST
सार

जरांगे ने कहा कि 'अपनी बेटी की खातिर, आप 500 मीटर दूर दूसरे बंगले में शिफ्ट नहीं हो रहे, तो फिर आपको हमारे बच्चों की दुर्दशा क्यों नहीं दिखती जो परीक्षा में कम अंक आने पर खुद को फांसी लगा लेते हैं? 

विज्ञापन
maharashtra reservation activist manoj jarange slam CM Fadnavis said he cares for daughter why not concerned a
मनोज जरांगे और देवेंद्र फडणवीस - फोटो : पीटीआई

विस्तार

महाराष्ट्र में मराठा आरक्षण की मांग कर रहे सामाजिक कार्यकर्ता मनोज जरांगे ने बुधवार को मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस पर निशाना साधते हुए कहा कि 'मुख्यमंत्री को अपनी बेटी की इतनी चिंता है, लेकिन वे मराठा बच्चों के लिए ऐसी चिंता क्यों नहीं दिखाते और उन्हें आरक्षण क्यों नहीं दे देते।' मनोज जरांगे ने हाल ही में मराठा आरक्षण की मांग को लेकर अपनी अनिश्चितकालीन हड़ताल खत्म की है। 
विज्ञापन


जरांगे ने सीएम पर क्यों बोला हमला
गौरतलब है कि सीएम पद की शपथ लेने के कई दिनों बाद भी देवेंद्र फडणवीस अभी तक मुख्यमंत्री के आधिकारिक निवास में शिफ्ट नहीं हुए हैं। इसे लेकर सवाल उठ रहे हैं। मंगलवार को ऐसे ही एक सवाल के जवाब में सीएम फडणवीस ने कहा कि 'उनकी बेटे की 10वीं की परीक्षाएं चल रही हैं, जिस वजह से उन्होंने बेटी की परीक्षा होने तक मुंबई में मुख्यमंत्री के आधिकारिक आवास में शिफ्ट होना स्थगित कर दिया है।' सीएम के इस बयान पर मनोज जरांगे ने कहा कि हमने कल एक पिता का अपनी बेटी के प्रति प्यार देखा...अगर उन्हें अपनी बेटी की इतनी चिंता है तो वे मराठा समुदाय के बच्चों की चिंता क्यों नहीं करते?
विज्ञापन


जरांगे ने कहा कि 'अपनी बेटी की खातिर, आप 500 मीटर दूर दूसरे बंगले में शिफ्ट नहीं हो रहे, तो फिर आपको हमारे बच्चों की दुर्दशा क्यों नहीं दिखती जो परीक्षा में कम अंक आने पर खुद को फांसी लगा लेते हैं? सीएम उन्हें आरक्षण क्यों नहीं देते, जो उनका अधिकार है। जरांगे ने कहा कि धनगर समुदाय को भी आरक्षण का वादा कर 10 साल तक गुमराह किया गया। 
विज्ञापन
विज्ञापन


जरांगे ने मुंबई तक मार्च करने की दी है धमकी
मराठा कार्यकर्ता मनोज जरांगे ने हाल ही में पांच दिनों के विरोध प्रदर्शन के बाद अपना अनिश्चितकालीन अनशन समाप्त कर दिया। उन्होंने दावा किया कि सरकारी प्रतिनिधियों ने उन्हें आश्वासन दिया है कि उनकी कई मांगें मान ली जाएंगी। उन्होंने चेतावनी दी कि अगर मांगें पूरी नहीं हुईं तो मराठा समुदाय के सदस्य मुंबई तक मार्च करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed