फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Maharashtra reported 22444 new coronavirus cases on Sunday

COVID-19: महाराष्ट्र में मिले 22444 नए संक्रमित, 50 लोगों ने तोड़ा दम, पांच ओमिक्रॉन के मामले हुए दर्ज

Mon, 31 Jan 2022 12:14 AM IST
Jeet Kumar पीटीआई, मुंबई
पीटीआई, मुंबई Published by: Jeet Kumar Updated Mon, 31 Jan 2022 12:14 AM IST
सार

महाराष्ट्र में 2,27,711 सक्रिय मामले हैं। राज्य में संक्रमितों की कुल संख्या बढ़कर 77,05,969 हो गई। वहीं अब मरने वालों की संख्या 1,42,572 हो गई है।

विज्ञापन
Maharashtra reported 22444 new coronavirus cases on Sunday
देश में कोरोना - फोटो : पीटीआई

विस्तार

महाराष्ट्र में कोरोना वायरस थमने का नाम नहीं ले रहा है। देश का सबसे ज्यादा कोरोना प्रभावित राज्य महाराष्ट्र में रविवार को 22,444 नए मामले सामने आए, जिससे बाद संक्रमितों की कुल संख्या बढ़कर 77,05,969 हो गई। वहीं पिछले 24 घंटों में 50 रोगियों ने संक्रमण के कारण दम तोड़ दिया, वहीं अब मरने वालों की संख्या 1,42,572 हो गई है।

विज्ञापन


स्वास्थ्य विभाग ने कहा कि राज्य में पांच ओमिक्रॉन वेरिएंट से संक्रमित मरीज मिले है। ये सभी मरीज पुणे शहर से हैं। विभाग ने एक बयान में कहा कि दिन में कुल 39,015 मरीज स्वस्थ हुए, जिससे स्वस्थ होने का आंकड़ा बढ़कर 73,31,806 हो गया। राज्य की कोरोना से होने वाली रिकवरी दर 95.14 फीसदी है और अब राज्य में 2,27,711 सक्रिय मामले हैं।
विज्ञापन


राज्य में अब तक ओमिक्रॉन वैरिएंट के 3,130 मामले सामने आ चुके हैं। मुंबई शहर में 1,160 मामले नए कोविड-19 मामले दर्ज हुए और वहीं इस दौरान 10 मरीजों की मौत हुई। इसके साथ, शहर में इसके कुल मामलों की संख्या बढ़कर 10,44,712 हो गई और मरने वालों की संख्या 16,612 हो गई। मुंबई क्षेत्र के मेगा सिटी और इसके सैटेलाइट टाउनशि में 2,801 मामले दर्ज किए गए और 15 मौतें हुईं।
विज्ञापन
विज्ञापन


साथ ही नासिक डिवीजन में 2,292 मामले, पुणे डिवीजन में 8,518 मामले, कोल्हापुर डिवीजन में 1,168 मामले, औरंगाबाद डिवीजन में 976 मामले, लातूर डिवीजन में 1,041 मामले, अकोला डिवीजन में 1,121 मामले, नागपुर डिवीजन में 4,527 कोरोना वायरस के मामले दर्ज किए गए। वहीं राज्य में अब तक 7,45,02,688 लोगों के कोरोना टेस्ट किए जा चुके हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed