फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   maharashtra Rape convict attacked lawyer on conviction ex MP relative was murdered

India News: सजा मिलने पर दुष्कर्म के दोषी ने वकील पर किया हमला, पूर्व सांसद की रिश्तेदार ने की थी हत्या

Sat, 31 Dec 2022 06:32 AM IST
वीरेंद्र शर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई Published by: वीरेंद्र शर्मा Updated Sat, 31 Dec 2022 06:32 AM IST
सार

एक व्यक्ति ने सुनवाई के दौरान सरकारी वकील पर हमला कर उसे घायल कर दिया।अदालत ने आरोपी को पॉक्सो अधिनियम के तहत दोषी पाया और उसे आजीवन कारावास की सजा सुनाई। पूर्व सांसद एस मस्तान की मौत दिल का दौरा पड़ने से नहीं हुई थी, बल्कि उनकी हत्या की गई थी। 

विज्ञापन
maharashtra Rape convict attacked lawyer on conviction ex MP relative was murdered
दुष्कर्म मामला। - फोटो : amar ujala

विस्तार

महाराष्ट्र के ठाणे जिले की एक विशेष अदालत में शुक्रवार को अपनी बेटियों से दुष्कर्म के दोषी 52 वर्षीय एक व्यक्ति ने सुनवाई के दौरान सरकारी वकील पर हमला कर उसे घायल कर दिया। न्यायाधीश वीवी वीरकर की विशेष अदालत ने आरोपी को आईपीसी और पॉक्सो अधिनियम के तहत दोषी पाया और उसे आजीवन कारावास (मृत्यु तक) की सजा सुनाई। सजा सुनाए जाने के बाद दोषी ने विशेष लोक अभियोजक रेखा हिवराले पर कथित तौर पर हमला कर दिया। हमले में सरकारी वकील को मामूली चोट आई है। उन्हें अस्पताल ले जाया गया और ठाणे नगर पुलिस में आरोपी के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की गई। 
विज्ञापन


द्रमुक के पूर्व सांसद एस मस्तान की रिश्तेदार ने की थी हत्या, 5 गिरफ्तार
चेन्नई में द्रमुक के पूर्व सांसद एस मस्तान की मौत दिल का दौरा पड़ने से नहीं हुई थी, बल्कि वित्तीय लेन-देन को लेकर उनकी गला घोंटकर हत्या कर दी गई थी। पुलिस ने इस मामले में उनके रिश्तेदार सहित पांच लोगों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने शुक्रवार को यह जानकारी दी। मस्तान के बेटे ने पिता की हत्या करने की शिकायत की थी। पुलिस ने विशेष जांच दल का गठन कर मामले में जांच की। एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी के अनुसार पूछताछ से पता चला है कि मस्तान की मौत प्राकृतिक नहीं, बल्कि हत्या थी। उन पर हमला किया गया था और कार में उनकी हत्या कर दी गई थी। तमिलनाडु अल्पसंख्यक आयोग के उपाध्यक्ष मस्तान अपने बेटे की शादी के लिए प्रमुख द्रमुक नेताओं सहित कई लोगों को आमंत्रित करने के बाद घर लौट रहे थे, जब कथित तौर पर उन्हें दिल का दौरा पड़ा था। पुलिस ने कहा कि उन्हें एक निजी अस्पताल ले जाया गया था, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया था। पुलिस ने पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट पर भी गौर किया, जिसमें मस्तान के शरीर पर चोटों के निशान मिले थे।
विज्ञापन


मुंबई में चर्च को वेबसाइट पर मिला आतंकी धमकी का संदेश, केस दर्ज
पुलिस ने शुक्रवार को एक चर्च की वेबसाइट पर अतंकी हमले की धमकी वाला संदेश पोस्ट किए जाने के बाद अज्ञात व्यक्ति के खिलाफ मामला दर्ज किया। एक अधिकारी ने बताया कि बांद्रा स्थित माउंट मैरी चर्च की वेबसाइट पर संदेश में बम विस्फोट की धमकी दी गई थी। संदेश में ‘शाम 7 बजे विस्फोट, लश्कर ए तैयबा..हाहाहा’ दिखाई दिया, लेकिन कुछ मिनट बाद एक और पोस्ट आया, जिसमें प्रेषक ने माफी मांगी और दावा किया कि संदेश मानसिक रूप से अस्थिर बच्चे ने भेजा था।
विज्ञापन
विज्ञापन


ईडी ने ई-नगेट्स से जुड़े बैंक खातों की ली तलाशी  42.21 करोड़ रुपये जब्त
 ई-नगेट्स नामक मोबाइल गेमिंग एप्लिकेशन से जुड़ी जांच के संबंध में प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) के अधिकारियों ने साइबर अपराधों में शामिल कुल 1,548 बैंक खातों में तलाशी अभियान के बाद 42.21 करोड़ रुपये जब्त किए हैं। ईडी ने धन शोधन निवारण अधिनियम (पीएमएलए), 2002 के प्रावधानों के तहत यह कार्रवाई की। अधिकारियों ने बताया कि इसके साथ ही इस मामले में अब तक कुल 110.76 करोड़ रुपये की राशि जब्त की जा चुकी है। फेडरल बैंक के अधिकारियों की ओर से मुख्य मेट्रोपोलिटन मजिस्ट्रेट, कोलकाता की अदालत में दायर एक शिकायत के आधार पर आमिर खान और अन्य के खिलाफ पार्क स्ट्रीट थाने में तत्काल मामला दर्ज किया गया था। जांच के दौरान, यह पाया गया कि आमिर खान ने ई-नगेट्स नाम से एक मोबाइल गेमिंग एप्लिकेशन लॉन्च किया था, जिसे जनता को ठगने के उद्देश्य से डिजाइन किया गया था। 
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed